The Lallantop

गड्ढे भरने जा रहा ट्रक खुद बड़े गड्ढे में गिरा, सड़क वजन नहीं झेल पाई

Truck stuck in potholes: घटना के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क के बीचोबीच एक बहुत बड़ा और गहरा पॉटहोल है. ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क में धंसा हुआ है. उसके आगे के दो पहिये हवा में लटके हुए हैं. आसपास रोड़ी-पत्थर बिखरे हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
सड़क की मरम्मत के लिए ट्रक कंकड लेकर जा रहा था. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नासिक के गंगापुर रोड पर स्टॉर्मवॉटर सीवेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे को भरने के लिए भरा जा रहा कंक्रीट मटेरियल लेकर ट्रक सड़क धंसने की घटना में 10-12 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।
  • रिपोर्ट के अनुसार सड़क के नीचे से गुजरने वाली ड्रेनेज पाइपलाइन में लीकेज होने से मिट्टी कटाव हुआ, जिससे 10-15 साल पुरानी सड़क कमजोर हो गई और भारी वाहन से वह धंस गई।
  • घटना की जानकारी मिलने पर डिप्टी मेयर एवं अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और ट्रक हटाने की कार्रवाई की गई, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

महाराष्ट्र के नासिक में सीवेज लाइन से जुड़े काम के दौरान सड़क की खुदाई की गई थी. नागरिकों को दिक्कत ना हो इसलिए सड़क पर गड्ढों को भरने के लिए रोडी-बदरपुर से भरा ट्रक बुलाया गया. ट्रक सड़क की मरम्मत के लिए कंक्रीट मटेरियल लेकर जा रहा था. मगर वह लोकेशन तक पहुंचता, उससे पहले ही सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और ट्रक उसमें जा गिरा.  

Advertisement

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क के बीचोबीच एक बहुत बड़ा और गहरा पॉटहोल है. ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क में धंसा हुआ है. उसके आगे के दो पहिये हवा में लटके हुए हैं. आसपास रोड़ी-पत्थर बिखरे हुए हैं.    

10-12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा ट्रक

बताया गया कि रोड में 10-12 फीट गहरा गड्ढा बन गया था. इंडिया टुडे से जुड़े प्रवीण ठाकरे की रिपोर्ट के मुताबिक, नासिक के गंगापुर रोड पर गड्ढे भरने के लिए रोड़ी लेकर ट्रक जा रहा था. ताकि हाल ही में बनी स्टॉर्मवॉटर सीवेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को भरा जा सके. इसी दौरान ट्रक के नीचे की सड़क धंस गई.

Advertisement

देशदूत की रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क के नीचे से ड्रेनेज पाइप लाइन गुजरती है. चेंबर के पास लीकेज होने की वजह से मिट्टी का कटाव हुआ, जिससे सड़क कमजोर हो गई. बताया गया कि यह सड़क 10-15 साल पुरानी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, शहर की पुरानी सड़कों के नीचे से कई तरह की पाइपलाइन गुजरी है. इसलिए ऐसी जगहों पर भारी गाड़ियों की वजह से सड़क के कटाव का खतरा रहता है. इस घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी मेयर, नवशा गणपति मंदिर ट्रस्ट के प्रेसिडेंट राजेंद्र जाधव और दूसरे कॉर्पोरेटर तुरंत मौके पर पहुंचे.

उन्होंने म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन और संबंधित अधिकारियों को बचाव का काम करने के निर्देश दिए. इसके बाद ट्रक को हटाने के लिए जरूरी कार्रवाई की गई. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद छोड़नी पड़ी नौकरी, अब किराये के बिजनेस से 21 लाख का रेवेन्यू कमाया

मगर इस घटना ने इलाके की सड़कों की हालत को लेकर चिंता बढ़ गई है. अगर हादसे वाली जगह पर ट्रक की बजाय यात्रियों से भरी एक बस होती, तो काफी नुकसान हो सकता था. गनीमत है कि इस बार कोई घायल नहीं हुआ.

वीडियो: डेंगू में कम प्लेटलेट्स नहीं, ये असली खतरा

Advertisement