The Lallantop
Logo

Jaipur में CJP के School Inspection पर हंगामा, Ashutosh Ranka ने लगाया मारपीट का आरोप

जयपुर के एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर सीजेपी और गांव वालों के बीच विवाद हो गया. आखिर झड़प की वजह क्या थी और "स्कूल ठीक करो" अभियान पर विवाद क्यों हुआ, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर विवाद हो गया. सीजेपी की टीम स्कूल का जायजा लेने पहुंची थी, लेकिन गांव वालों ने कथित तौर पर टीम को अंदर जाने से रोक दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प और प्रदर्शन हुआ. सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने मारपीट और पथराव का आरोप लगाया, जबकि गांव वालों ने सीजेपी पर स्कूल के मुद्दे को राजनीति से जोड़ने का आरोप लगाया. यह विवाद राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और फोटो या वीडियो बनाने के लिए अनुमति जरूरी किए जाने के बीच हुआ है. आखिर विवाद कैसे शुरू हुआ और "स्कूल ठीक करो" अभियान पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- लद्दाख में आर्मी काफिला आते ही ट्रैफिक रुका, जिस चेकपोस्ट पर 'Gen Z' लड़की भिड़ी, वो अहम क्यों?

 

Advertisement

Advertisement