The Lallantop

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के उस गाने की कहानी, जिससे Gen-Z दिल्ली पुलिस को ट्रोल कर रहे

लाना डेल रे का एक लीक्ड सॉन्ग I'm a good girl, officer कैसे दिल्ली पुलिस के लिए मुसीबत बन गया?

Advertisement
post-main-image
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में ये गाना बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली में चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान, विद्यार्थी पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने के लिए लाना डेल रे के गाने 'Everybody knows that I'm a good girl, officer' का उपयोग कर रहे हैं।
  • यह गाना लाना डेल रे ने 2010 के आसपास रिकॉर्ड किया था और यह उनके अनरिलीज़्ड गानों में से एक है, जो अगस्त 2012 में लीक होकर सार्वजनिक हुआ था।
  • गाने के वायरल होने के कारण, छात्र पुलिस पर लाठीचार्ज के विरोध में सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल करने और विरोध की ध्वनि के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

दिल्ली में चल रहा Student Protest कई करवट ले चुका है. एक तरफ़ लाठी-पत्थर चल रहे. वहीं दूसरी तरफ़ बहुत सारे Gen-Z रील्स और मीम्स बनाकर अपना विरोध जता रहे. इस दौरान वो दिल्ली पुलिस को भी अपने ह्यूमर से ट्रोल कर रहे हैं. इसके लिए एक गाने का इस्तेमाल किया जा रहा, जिसके बोल हैं- "Everybody knows that I'm a good girl, officer." पर ये गाना अचानक कहां से ट्रेंड में आ गया, बताते हैं.

Advertisement

Everybody knows that I'm a good girl, officer असल में अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर लाना डेल रे के 'प्लेइंग डेंजरस' गाने के लिरिक्स है. ये उनके सबसे पॉपुलर अनरिलीज़्ड गानों में से एक है. उन्होंने इसे अगस्त 2010 के आसपास रिकॉर्ड किया था. तब उनका करियर अपने शुरुआती दौर में था. उनके साथ प्रोड्यूसर Mads Hauge (मैड्स हॉग) और Phil Thornalley (फिल थॉर्नली) ने भी इसके लिरिक्स में अपना हाथ बंटाया है. ये कभी उनके किसी ऑफिशियल रिलीज़ या स्टूडियो एल्बम का हिस्सा नहीं बन सका. मगर अगस्त 2012 में एक लीक की वजह से ये जनता तक ज़रूर पहुंच गया.

वैसे, इस गाने की एक और कहानी है. बताया जाता है कि लाना ने इसे अपने एक्स-बॉयफ्रेंड Sean 'Sticks' Larkin के लिए लिखा था. शॉन, रियल लाइफ पुलिस ऑफिसर थे. वो 'लाइव PD' जैसे शोज़ में फीचर हो चुके हैं. इन दिनों रिटायरमेंट लेकर पेट्रोल लाइव के 'रील्ज़ शो' को होस्ट कर रहे. हालांकि इस बात की पुष्टि कभी नहीं हो पाई कि लाना ने ये गाना उनके लिए ही लिखा था या नहीं. ‘प्लेइंग डेंजरस’ के लिरिक्स कुछ ऐसे हैं,

Advertisement

"Everybody knows that I'm a good girl, officer
No, I wouldn't do a thing like that, that's for sure
The house was already on fire,
I swear I'm not a liar."

ये गाना सबसे पहले टिकटॉक पर वायरल हुआ था. वहां एक लड़की ने इस ऑडियो को ड्यूटी पर खड़े एक पुलिस ऑफिसर से फ़्लर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया. इसी के बाद ये गाना फट गया. टिकटॉक पर लोग पुलिस वालों के पास जाते और लिप सिंक करते हुए ऐसे वीडियोज़ खूब बनाते. इस दौरान वो चीकी अंदाज़ में खुद को इस तरह पेश करते जैसे पुलिस ने उन्हें किसी घर में आग लगाने के आरोप में हथकड़ी लगा दी है. इस कारण वो खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पुलिस से कहते हैं- "Everybody knows that I'm a good girl, officer." ये सब हल्के-फुल्के अंदाज़ में किया जा रहा था. पर इससे लाना के अनरिलीज़्ड गाने को दूसरा जीवनदान मिल गया.

Advertisement

भारत में 'प्लेइंग डेंजरस' गाना अब तक कुछ खास चर्चा में नहीं आया था. लेकिन दिल्ली में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट से ये वायरल होने लगा है. Gen-Z दिल्ली पुलिस की लाठीचार्ज से नाराज़ हैं. इसलिए उन्हें ट्रोल करने के लिए उन्होंने इस गाने को हथियार बना लिया. अब लड़के-लड़कियां पुलिस वालों के पास जाकर खड़े हो जाते हैं. साथ में ये उम्मीद जताते हैं कि पुलिस वाले उन पर लाठी न चलाएं. फिर उनके साथ की तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए बस लाना की आवाज़ में बस इतना कहते हैं- “Everybody knows that I'm a good girl, officer.”

वीडियो: CJP Protest में लोग दिलजीत दोसांझ से लेकर आमिर खान पर भड़के

Advertisement