फिल्मी दुनिया की बहुत सारी चीज़ें एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए Shahrukh Khan की Dunki और Hansal Mehta की सीरीज़ Lootere से जुड़ा अपडेट.
शाहरुख खान की 'डंकी' का नेटफ्लिक्स पर जलवा
Shahrukh Khan की Dunki का नेटफ्लिक्स पर जलवा कायम है. तीसरे हफ्ते में 'डंकी' नॉन इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में आंठवें नंबर पर है.

#शाहरुख खान की 'डंकी' का नेटफ्लिक्स पर जलवा
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का नेटफ्लिक्स पर जलवा कायम है. तीसरे हफ्ते में 'डंकी' नॉन इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में आंठवें नंबर पर है. इसे अब तक 4.5 मिलियन यानी करीब 45 लाख घंटे देखा जा चुका है. 'डंकी' ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' और 'ड्यून' जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए टॉप 10 नॉन इंग्लिश फिल्म्स में अपनी जगह बनाई है.
#अनुपम खेर ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म
अनुपम खेर ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस कर दी है. मूवी का नाम होगा 'तनवी-द ग्रेट'. अनुपम इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. इसे अनुपम खेर स्टूडियो के बैनर तले बनाया जाएगा. अनुपम इससे पहले साल 2002 में आई फिल्म 'ओम जय जगदीश' डायरेक्ट कर चुके हैं.
#हंसल मेहता की सीरीज़ 'लुटेरे' का ट्रेलर आया
हंसल मेहता की सीरीज़ 'लुटेरे' का ट्रेलर आ गया. ये एक सर्वाइवल थ्रिलर है. जिसमें रजत कपूर नेवी ऑफिसर बने हैं. सीरीज़ में विवेक गोंबर, अमृता खानविलकर और आमिर अली जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. जय मेहता के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज़ 22 मार्च से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी.
# 'मंजूमल बॉयस' ने 15 दिनों में कमाए 60 करोड़ रुपए
मलयालम फिल्म 'मंजूमल बॉयस' की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की है. 15 दिनों में फिल्म ने टोटल 60.5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
# संजल लीला भंसाली ने शुरू किया म्यूज़िक लेबल
संजय लीला भंसाली ने प्रोडक्शन हाउस के बाद अपना म्यूज़िक लेबल भी शुरू कर दिया है. जिसका नाम है 'भंसाली म्यूज़िक'. जिसके तहत फिल्मों और एलबम्स के म्यूज़िक बनाए जाएंगे. बताया जा रहा है कि भंसाली की सीरीज़ 'हीरामंडी' के म्यूज़िक भी इसी लेबल के अंडर बनाए जाएंगे.
# 'मेरी क्रिसमस' 8 मार्च से नेटफ्लिक्स पर आएगी
कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है. इसके हिंदी वर्जन को 08 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.









