Shah Rukh Khan की King का अंतिम शेड्यूल शुरू हो गया है. इसके लिए Siddharth Anand 26 अक्टूबर से एक बड़े गाने की शूटिंग स्टार्ट करेंगे. इसमें शाहरुख और Deepika Padukone के अलावा फिल्म की पूरी स्टारकास्ट साथ नज़र आ सकती है. यानी हीरो और विलन्स, इसमें सब फीचर होंगे.
शाहरुख करेंगे 'किंग' के उस गाने की शूटिंग, जहां हीरो-विलन, सब साथ आ जाएंगे
इस गाने का जिम्मा नेशनल अवॉर्ड विनिंग कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेन्ट को मिला है. वो शाहरुख के साथ 8 फिल्में कर चुकी हैं.

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख और दीपिका का ये गाना पहले साउथ अफ्रीका में शूट होने वाला था. लेकिन मेकर्स ने अपना इरादा बदला और अब इसे मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्माया जाएगा. इसके लिए लगभग एक हफ्ते का समय तय किया गया है. फिल्म से जुड़ा क्रू पिछले कुछ समय से लगातार गाने की तैयारी में जुटा था. इसमें अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल और सुहाना खान समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आने वाली है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये एक एंड-क्रेडिट सॉन्ग हो सकता है. लेकिन मेकर्स ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने का जिम्मा नेशनल अवॉर्ड विनिंग कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेन्ट को मिला है. उन्हें 'ढोली तारो ढोल बाजे', 'आजा नचले', 'कजरा रे', 'क्रेज़ी किया रे', 'ऐंवई-ऐंवई' और 'कमली' जैसे कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने शाहरुख के साथ 'देवदास', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'पठान' जैसी आठ फिल्मों में काम किया है. 'फैन' से शाहरुख के 'जबरा फैन' वाले डांस का श्रेय भी उनके हिस्से जाता है. लास्ट टाइम दोनों ने 'जवान' में कोलैब किया था और अब वो 'किंग' में फिर साथ आ रहे. वैभवी और शाहरुख का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है. ऐसे में सिद्धार्थ आनंद उनसे फिर कुछ तगड़ा एक्सपेक्ट करेंगे. वो 26 अक्टूबर से इस गाने की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.
कुछ समय पहले पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में एक और गाने पर अपडेट दी थी. उन्होंने बताया कि मेकर्स शाहरुख और करीना कपूर खान के साथ फिल्म का सबसे बड़ा सॉन्ग शूट करेंगे. 'डैडी कूल' नाम के इस गाने के जरिए ये जोड़ी 15 साल बाद साथ आने वाली है. खबर में ये दावा किया गया था कि उसकी शूटिंग अक्टूबर के अंत में साउथ अफ्रीका में होगी. लेकिन सिद्धार्थ फ़िलहाल शाहरुख और दीपिका वाले गाने पर काम कर रहे हैं. अब करीना इसी में फीचर होंगी या उनके लिए मेकर्स का कुछ और प्लान है, इसे जानने के लिए हमें थोड़ा और इंतज़ार करना होगा. रही फिल्म की बात, तो 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की रिलीज़ से पहले 800 करोड़ की कमाई की सच्चाई खुल गई!












