The Lallantop

'एनिमल' के बाद बॉबी देओल इस बड़ी वेब सीरीज़ में दिखाई देने वाले हैं

बॉबी देओल (Bobby Deol) करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) में आए थे. जहां उन्होंने एनिमल(Animal) के साथ-साथ अपने अगले प्रोजेक्ट पर भी बात की है.

Advertisement
post-main-image
बॉबी देओल, सनी देओल के साथ 'कॉफी विद करण' पर आए थे.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ-एक जगह पढना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'इंडियाना जोन्स 5' की ओटीटी रिलीज़ डेट आई

'इंडियाना जोन्स' की पांचवी फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है. इसे 01 दिसंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

Advertisement

2. देर रात मन्नत की बाल्कनी पर फैन्स से मिलने आए शाहरुख

शाहरुख खान के जन्मदिन पर देर रात उनके घर मन्नत के बाहर हज़ारों की संख्या में फैन्स नज़र आए. बालकनी पर आकर शाहरुख ने अपने फैन्स का अभिवादन किया. बाद में ट्वीट भी किया और अपने फैन्स को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा.

3. 'टाइगर 3' से पहले स्पाई यूनिवर्स फिल्म फेस्टिवल

Advertisement

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज़ से पहले YRF वाले स्पाई यूनिवर्स फिल्म फेस्टिवल प्लान कर रहे हैं. ये 3 नवंबर से 5 नवंबर तक होना है. इस फेस्ट में स्पाई यूनिवर्स की सारी फिल्में 'पठान', 'वॉर', 'टाइगर फ्रेंचाइज़' जैसी फिल्में पीवीआर आइनॉक्स में दिखाई जाएंगी.

4. सनी देओल ने अक्षय कुमार से की थी रिक्वेस्ट

सनी देओल और बॉबी देओल करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर पहुंचे थे. जहां सनी ने बताया कि 'गदर 2' की रिलीज़ के वक्त उन्होंने अक्षय कुमार से रिक्वेस्ट की थी कि वो OMG 2 को 'गदर 2' के साथ ना लाएं. मगर ऐसा नहीं हुआ. अक्षय ने उस वक्त बताया कि OMG 2 की रिलीज़ में उनका कोई हाथ नहीं था. ये प्रड्यूसर्स का फैसला था.

5. ''शाहरुख ने एक्टर्स को संसाधन बनाया, सलमान ने बॉडीबिल्डर''

'कॉफी विद करण' पर ही सनी देओल ने शाहरुख-सलमान पर भी बात की. सनी देओल ने कहा कि शाहरुख की एक बात उन्हें अच्छी नहीं लगती कि वो सारे एक्टर्स को कमोडिटी बना देते हैं. कमोडिटी मतलब बिकाऊ सामान बना देते हैं. वहीं सनी ने सलमान पर भी बात की. कहा वो सभी को बॉडीबिल्डर बना देते हैं.

6. आर्यन खान की सीरीज़ में दिखेंगे बॉबी देओल

आर्यन खान 'स्टारडम' सीरीज़ से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं. बॉबी देओल ने 'कॉफी विद करण' में बताया कि इस सीरीज़ में वो नज़र आएंगे. हालांकि उनका रोल क्या होगा इस पर कोई जानकारी नहीं मिली है.

Advertisement