The Lallantop

सेंसर बोर्ड से हुआ 500 फिल्मों का डेटा लीक! अनरिलीज़्ड स्क्रिप्ट और कॉन्ट्रैक्ट- सब बाहर आ गए

इस लीक में ये भी सामने आ गया है कि मूवीज़ को लाइसेंस देने के लिए कितनी फीस चुकाई गई थी. एक डॉक्यूमेंट में गालियों पर लगाए गए लेबल्स भी हैं.

Advertisement
post-main-image
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'द सीक्रेट एजेंट' का डेटा भी लीक हो गया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सेंसर बोर्ड की वेबसाइट e-Cinepramaan से लगभग 500 फिल्मों के टाइटल, कट ऑर्डर्स और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लीक हुए हैं, जिनमें अनरिलीज़्ड स्क्रिप्ट और समझौते शामिल हैं।
  • यह डेटा लीक इसलिए हुआ क्योंकि पोर्टल पर जमा विभिन्न फिल्मों के दस्तावेज इंटरनेट आर्काइव वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से अपलोड कर दिए गए थे, जिन्हें कोई भी फ्री डाउनलोड कर सकता था।
  • सेंसर बोर्ड ने साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच चल रही है, जिसके बाद ही वे लीक संबंधी जानकारी पर बयान देंगे।

इंटरनेट पर डेटा लीक एक बड़ी समस्या रही है. इसका हालिया शिकार Central Board of Film Certification (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड बना है. खबर है कि बोर्ड के पोर्टल से लगभग 500 फिल्मों का डेटा लीक हो गया. इसमें उनके टाइटल, अनरिलीज़्ड स्क्रिप्ट, कट लगाने के ऑर्डर्स और तमाम अन्य डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं.

Advertisement

सेंसर बोर्ड के काम को ऑनलाइन करने के लिए करीब 10 साल पहले e-Cinepramaan (ई-सिनेप्रमाण) नाम का पोर्टल शुरू किया गया था. फिल्ममेकर अपनी मूवीज़ को सर्टिफिकेट दिलाने के लिए इस पोर्टल पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करते हैं. अब जिस डेटा लीक की खबर आ रही, द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, वो इसी पोर्टल से हुआ है. लीक हुए डेटा में शूटिंग के दौरान इस्तेमाल की गई फिल्म स्क्रिप्ट, कट ऑर्डर्स और कई दूसरे डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं. हालांकि, इस दौरान फिल्में लीक नहीं हुईं. क्योंकि उन्हें इन दस्तावेजों से अलग रखा जाता है.

डेटा लीक करने वाले ने सभी डॉक्यूमेंट्स को अलग-अलग फाइल्स के रूप में इंटरनेट आर्काइव वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था. वहां से कोई भी उन्हें मुफ़्त में डाउनलोड कर सकता था. ये डॉक्यूमेंट्स दिसंबर 2025 से लेकर अब तक के हैं. ज्यादातर दस्तावेज अक्टूबर 2026 में ही वेबसाइट पर अपलोड किए गए, जो कई दिनों तक वहां मौजूद थे. लेकिन 12 अक्टूबर को उन्हें हटा दिया गया. इन्हें अपलोड करने वाले शख्स ने रशियन भाषा का ऐसा नाम इस्तेमाल किया था, जिसका मतलब सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रसून जोशी के नाम से मेल खाता है. हालांकि, अब वो अकाउंट डिलीट हो चुका है, जिस वजह से यूजर से कॉन्टैक्ट नहीं किया जा सका. जब सेंसर बोर्ड से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है. लेकिन अब तक उन्हें लीक से जुड़ा कोई ट्रेस नहीं मिला. फिर भी एहतियात के तौर पर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज करवा दी गई है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक लगभग 500 फिल्मों से जुड़े डेटा लीक होने की जानकारी सामने आई है. ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'द सीक्रेट एजेंट' और 'गुड लक, हैव फन, डोन्ट डाय' के भारतीय एग्रीमेंट्स भी लीक हो गए. जांच में ऐसे कम-से-कम तीन समझौते मिले, जिनसे पता चला कि इन मूवीज़ को लाइसेंस देने के लिए कितनी फीस चुकाई गई थी. इसके अलावा कई स्क्रिप्ट के शॉट-बाय-शॉट ट्रांसलेशन भी सामने आ गए. एक में तो गालियों पर लगाए गए लेबल्स भी हैं. ऐसे कई और मामले हैं, लेकिन सेंसर बोर्ड ने कहा है कि वो अपनी जांच पूरी होने के बाद ही उन पर कमेंट कर पाएगा.

वीडियो: सेंसर बोर्ड में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि', रिलीज़ पर संकट

Advertisement
Advertisement