नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां मिलेगा. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' अब पोस्टपोन हो जाएगी?
कुछ दिनों पहले खबर आई कि अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा 2' के एडिटर एंटनी रुबेन ने फिल्म छोड़ दी है. अब मेकर्स ने दूसरे एडिटर को अप्रोच किया है.
.webp?width=360)
1. 'ब्रिजटन 3' में 'अक्टूबर' फेम बनीता संधू
नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'ब्रिजटन' का तीसरा पार्ट आ गया है. जिसमें वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' फेम एक्ट्रेस बनीता संधू भी दिख रही हैं. सीरीज़ में वो मिस मल्होत्रा बनी हैं. बनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने लुक की तस्वीर शेयर करके मेकर्स और फैन्स का शुक्रिया कहा है.
2. 'द गारफील्ड' का 'ब्रह्मास्त्र', 'रामायण' कनेक्शन
एनिमेटेड फिल्म 'द गारफील्ड' आज इंडिया में रिलीज़ हो रही है. इसका 'ब्रह्मास्त्र' और नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' से कनेक्शन है. दरअसल 'गारफील्ड' के वीएफएक्स को प्राइम फोकस नाम के इंडियन स्टूडियो ने बनाया है. जो इससे पहले 'ब्रह्मास्त्र' के वीएफएक्स पर काम कर चुके हैं. वहीं 'गारफील्ड' को निमत मल्होत्रा ने को-प्रोड्यूस किया है जो रणबीर कपूर की 'रामायण' को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं.
3. कान फेस्टिवल पहुंची चोटिल ऐश्वर्या राय बच्चन
77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन दिखाई दीं. रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने ब्लैक गाउन पहन कर वॉक किया. उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है इसी वजह से उनके हाथ पर सफेद रंग की पट्टी भी देखी गई. ऐश्वर्या हर साल कान में अपने लुक से तहलका मचाती हैं.
4. 'इश्क-विश्क रीबाउंड' का टीज़र आ गया है
साल 2004 में आई फिल्म 'इश्क-विश्क' का दूसरा पार्ट 'इश्क-विश्क रीबाउंड' का टीज़र आ गया है. जिसमें पश्मीना रोशन, नैला ग्रेवाल और जिब्रान खान नज़र आएंगे. प्यार और रिलेशनशिप में आने वाली कॉम्प्लेक्स सिचुएशन पर ये फिल्म बात करेगी. निपुन अविनाश के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 21 जून को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
5. 07 जून को आएगी विक्रांत की 'ब्लैक आउट'
विक्रांत मेसी, सुनील ग्रोवर और मौनी रॉय की फिल्म 'ब्लैक आउट' की रिलीज़ डेट आ गई है. इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को 07 जून से जियो सिनेमा पर देख सकेंगे.
6. अनुराग बासु की फिल्म में कार्तिक-तृप्ति डिमरी?
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी इन दिनों 'भूल-भुलैया 3' पर काम कर रहे हैं. इसके बाद दोनों एक साथ अनुराग बासु की अगली रोमांटिक फिल्म में नज़र आ सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 'आशिकी 3' नहीं होगी. बल्कि अनुराग किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.
7. अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' अब पोस्टपोन हो जाएगी?
कुछ दिनों पहले खबर आई कि अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा 2' के एडिटर एंटनी रुबेन ने फिल्म छोड़ दी है. इसके बाद खबर आने लगी कि अब 'पुष्पा 2' तय समय पर रिलीज़ नहीं हो पाएगी. मगर ऐसा होगा नहीं क्योंकि एंटनी रुबेन के फिल्म से अलग होने के बाद 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने दूसरे एडिटर को अप्रोच किया है. उस एडिटर का नाम है नवीन नूली. कहा जा रहा है कि मेकर्स निश्चिंत हैं कि उनकी फिल्म समय पर एडिट हो जाएगी. रिलीज़ डेट बदलने की नौबत नहीं आएगी.
8. शिखर धवन के चैट शो पर पहुंचेंगे अक्षय, तापसी
क्रिकेटर शिखर धवन नए चैट शो के होस्ट बनने जा रहे हैं. उनके शो का नाम होगा 'धवन करेंगे'. इस शो पर अक्षय कुमार, भुवन बाम, तापसी पन्नू और हरभजन सिंह जैसे कलाकार आएंगे. इसे जियो सिनेमा पर 20 मई से देखा जा सकेगा.
9. आयरा खान के पॉडकास्ट में पहुंचे इमरान खान
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने भी अपना नया पॉडकास्ट शुरू किया है. जिसमें वो सेलिब्रिटीज़ और डॉक्टर्स से मेंटल हेल्थ पर चर्चा करेंगी. इस शो का नाम है 'कॉल मी होपफुल'. शो के पहले मेहमान बनकर एक्टर इमरान खान गए थे. इस पॉडकास्ट को यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Salman Khan की Sikandar को तेलुगु भाषा में रिलीज़ से पहले बदलना पड़ेगा नाम













