The Lallantop

एटली की फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को मिलेगी 100 करोड़ रुपए फीस!

शाहरुख खान की फिल्म खत्म करने के बाद अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म शुरू करेंगे एटली.

Advertisement
post-main-image
एक फोटोशूट के दौरान अल्लू अर्जुन. दूसरी तस्वीर फिल्म 'पुष्पा' से.
देश-दुनिया की फिल्मी खबरों का डेली बुलेटिन. आइए आज की खबरों पर बातचीत शुरू करें-
1) सरोगेसी की मदद से निक-प्रियंका बने पैरेंट्स
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो और निक जोनस सरोगेसी की मदद से माता-पिता बन गए हैं. खबरों के मुताबिक उन्हें बिटिया पैदा हुई है.
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसी नोट के साथ दुनियाभर को पैरेंट बनने की खबर दी थी.
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसी नोट के साथ दुनियाभर को अपने और निक के पैरेंट्स बनने की खबर दी थी.

2) 'इश्कबाज़' फेम एक्ट्रेस मानसी ने की शादी
'इश्कबाज़' और 'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी से शादी कर ली है. कपिल पेशे से फोटोग्राफर हैं. दोनों ने शनिवार की रात मुंबई में शादी की.
मानसी श्रीवास्तव ने शनिवार को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी से शादी कर ली.
मानसी श्रीवास्तव ने शनिवार को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी से शादी कर ली.

3) BTS ने नाम गलत बोला, कंपनी ने नाम बदल लिया
मेक्सिकन फास्ट फूड कंपनी है चिपोटले. BTS बैंड के मेंबर जंगकुक ने एक वीडियो में उन्हें चिकोटले बोल दिया. इसके बाद कंपनी ने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर चिपोटले से चिकोटले कर दिया. हालांकि ये पक्का बदलाव नहीं है. सोशल मीडिया पर फन के लिए ऐसी चीजें होती रहती हैं.
4) शाहरुख खान ने अपने फैन को भेजी तस्वीरें
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इजिप्ट में रहने वाले शाहरुख के एक फैन ने एक इंडियन प्रोफेसर की मदद की थी. अब शाहरुख ने उन प्रोफेसर को अपनी तीन तस्वीरें साइन करके भेजी हैं. उन तस्वीरों के पीछे कुछ मैसेज भी लिखा है.
5) तलाक पर पहली बार बोलीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड बबल को दिए हालिया इंटरव्यू में पहली बार अपने तलाक पर बात की. उन्होंने कहा कि अरबाज़ खान से अलग होते समय उनके दिमाग में कई चीज़ें चल रही थीं. उन्हें लग रहा था कि इस पूरे मामले में उनकी फैमिलीज़ इनवॉल्व्ड हैं. उनके बच्चे भी शामिल हैं. वो आगे काम कर पाएंगी या नहीं. मलाइका ने डिवोर्स को अपने करियर का सबसे बुरा दौर बताया.
6) फिल्ममेकर सेल्वराघवन को कोविड-19
फिल्ममेकर और सुपरस्टार धनुष के भाई सेल्वाराघवन भी कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों से खुद की जांच करवाने की रिक्वेस्ट भी की.
7) प्रियमणि की फिल्म 'भामाकलपम' का टीजर आया
प्रियमणि की फिल्म 'भामाकलपम' का टीज़र रिलीज़ हुआ है. इसके टीज़र से अंदाज़ा लग रहा है कि ये एक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे ओटीटी प्लैटफॉर्म अहा टीवी पर 11 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा. वो टीज़र आप यहां देख सकते हैं-

8) हॉलीवुड स्टार आर्नोल्ड श्वार्जनेगर का एक्सीडेंट
हॉलीवुड स्टार आर्नोल्ड श्वार्जनेगर की गाड़ी तीन अन्य गाड़ियों से भिड़ गई. लॉस एंजेलिस में हुई इस घटना में आर्नोल्ड को कोई चोट नहीं आई है. इस घटना में चोटिल हुए दूसरे लोगों को फौरन अस्पताल में ऐडमिट करवाया गया.
आर्नोल्ड के एक्सीडेंट की तस्वीर.
आर्नोल्ड के एक्सीडेंट की तस्वीर.

9) अक्षय की 'बच्चन पांडे' को OTT के लिए तगड़ा ऑफर
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'बच्चन पांडे' को डायरेक्ट ऑनलाइन रिलीज़ करने के लिए 175 करोड़ रुपए का ऑफर मिला था. मगर मेकर्स ने फिल्म को थिएटर्स में रिलीज़ करने का फैसला लिया. ये फिल्म 18 मार्च को रिलीज़ होगी.
10) 'RRR' की छोड़ी हुई डेट पर रिलीज़ होगी 'राधे श्याम'
'RRR' के मेकर्स ने पिछले दिनों घोषणा की कि वो 18 मार्च या ईद के मौके पर अपनी फिल्म को रिलीज़ करना चाहते हैं. ऐसे में खबर ये आ रही है, जो तारीख RRR खाली करेगी, उस दिन प्रभास की 'राधे श्याम' रिलीज़ हो सकती है.
11) अल्लू अर्जुन को अगली फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस!
अल्लू अर्जुन आने वाले दिनों में एटली कुमार के साथ एक फिल्म करेंगे. इस फिल्म के लिए उन्हें 100 करोड़ रुपए की फीस ऑफर किए जाने की बात कही जा रही है.
अल्लू अर्जुन 'पुष्पा- 2' से निपटने के बाद एटली की अनाम फिल्म पर काम शुरू करेंगे.
अल्लू अर्जुन 'पुष्पा- 2' से निपटने के बाद एटली की अनाम फिल्म पर काम शुरू करेंगे.

12) 'भीमला नायक' का रन टाइम ओरिजिनल से कम होगा
मलयालम फिल्म 'अय्यपनम कोशियम' का तेलुगु रीमेक बन रहा है, जिसे 'भीमला नायक' नाम से बुलाया जा रहा है. 25 फरवरी को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड, इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 10 मिनट बताया जा रहा है. जो कि ओरिजिनल फिल्म से 50 मिनट कम है. पवन कल्याण स्टारर इस को त्रिविक्रम श्रीनिवास ने डायरेक्ट किया है.
13) 'डॉक्टर स्ट्रेंज' 2 में स्पाइडरमैन बनेंगे टोबी मैग्वायर
बेनेडिक्ट कंबरबैच की फिल्म डॉ. स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस में टोबी मैग्वायर स्पाइडरमैन का किरदार निभा सकते हैं. ये एक कैमियो कैरेक्टर होगा, जैसे डॉ. स्ट्रेंज ने 'स्पाइडरमैन- नो वे होम' में किया था.

Advertisement
Advertisement