The Lallantop

अजय देवगन की 'थैंक गॉड' फिर मुश्किल में, कायस्थ समाज विरोध में सड़क पर उतरा

फिल्म नई, कहानी वही. 'थैंक गॉड' पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं.

Advertisement
post-main-image
कायस्थ समाज ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है.

अजय देवगन की आनेवाली फिल्म ‘थैंक गॉड’ पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म में चित्रगुप्त बने अजय देवगन से लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं. अब मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने भी फिल्म पर आपत्ति जताई है. साथ ही केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी भी लिखी. जहां आरोप लगाया कि फिल्म में कायस्थ समाज के भगवान चित्रगुप्त को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विश्वास सारंग ने अपनी चिट्ठी में मांग की है कि या तो फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाएं वरना इसे बैन कर दिया जाए. उन्होंने आगे लिखा कि चित्रगुप्त कायस्थ समाज के साथ-साथ सभी हिंदुओं के आराध्य हैं. ‘थैंक गॉड’ के ट्रेलर में उनके साथ अर्धनग्न स्त्रियों को दिखाया गया और अभद्र टिप्पणी की गई. मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री ने सिर्फ चिट्ठी लिखकर ही अपना विरोध दर्ज नहीं करवाया. उन्होंने कायस्थ समाज से जुड़े लोगों के साथ मिलकर भोपाल में फिल्म के खिलाफ रैली भी निकाली. 

thank god movie
विश्वास सारंग की लिखी चिट्ठी. 
Thank God पर पहले भी विवाद हुआ

कुछ दिन पहले भी ‘थैंक गॉड’ को लेकर हुआ विवाद न्यूज़ में था. फिल्म का ट्रेलर देखकर यूपी के हिमांशु श्रीवास्तव नाम के वकील ने फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने अपनी शिकायत में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्म के डायरेक्टर इन्द्र कुमार का नाम लिया था. उनके मुताबिक फिल्म का ट्रेलर धर्म का मज़ाक उड़ाता है और उसने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. 

Advertisement
thank god
चित्रगुप्त के मॉडर्न चित्रण पर आपत्ति हुई थी. 

फिल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त बने अजय देवगन को मॉडर्न सूट पहने दिखाया गया था. हिमांशु ने ऐसे चित्रण पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने लिखा कि ऐसे कपड़े पहनकर अजय अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. कोर्ट ने शिकायतकर्ता का स्टेटमेंट दर्ज करने के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की थी. बता दें कि ‘थैंक गॉड’ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. 

फिल्म में अजय देवगन ने चित्रगुप्त का किरदार निभाया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा के कैरेक्टर की डेथ हो जाती है. जिसके बाद वो यमलोक पहुंचता है. जहां चित्रगुप्त को उसके पाप-पुण्य का हिसाब-किताब करना है. इतनी कहानी फिल्म के ट्रेलर से समझ आती है. इन दोनों एक्टर्स के अलावा रकुल प्रीत सिंह और सीमा पाहवा भी ‘थैंक गॉड’ में नज़र आएंगी.

वीडियो: अजय देवगन की नई फिल्म 'थैंक गॉड' के बारे में जानिए

Advertisement

Advertisement