Shah Rukh Khan ने King के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है. आज सुबह उन्होंने इसका नया पोस्टर रिलीज़ किया, जिसके कैप्शन में वो खुद को कातिल नहीं बल्कि आशिक बता रहे हैं. इसके साथ उन्होंने एक बार फिर कन्फर्म कर दिया कि वो अपनी फिल्म 24 दिसंबर को ही रिलीज़ करेंगे.
"कातिल नहीं, आशिक हूं..." - 'किंग' के नए पोस्टर से शाहरुख ने इंटरनेट पर आग लगा दिया!
पोस्टर में शाहरुख एक जलते हुए कार्गो प्लेन में चल रहे हैं.

'किंग' के नए पोस्टर में शाहरुख एक जलते हुए चैंबर में चल रहे हैं. ये दिखने में एक कार्गो प्लेन के अंदरूनी हिस्से जैसा नज़र आ रहा. शाहरुख के एक हाथ में गन और चेहरे पर टशन है. पर दूसरी तरफ़, उन्होंने अपने दांतों के बीच गुलाब का एक फूल भी दबा रखा है. इसके साथ वो लिखते हैं- "आज फिर याद आया- कातिल नहीं, आशिक हूं." इत्तेफाक से, उन्होंने 1999 में रिलीज़ हुई अपनी फिल्म 'बादशाह' में भी कुछ इसी तरह की बात की थी. तब फिल्म के टाइटल सॉन्ग में शाहरुख का किरदार कहता है- "आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं." 'किंग' का ये कैप्शन उससे जुड़ा एक फन कॉलबैक भी हो सकता है.
जो भी हो, इस पोस्टर के साथ ये तो क्लियर हो गया कि शाहरुख 'किंग' में खूंखार असैसिन होने के अलावा रोमैंटिक भी होंगे. हालांकि इसका हिंट उन्होंने 02 नवंबर 2025 यानी अपने जन्मदिन पर हुए #SRKDay इवेंट में भी दिया था. तब फैंस के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,
"किंग का किरदार बहुत इंट्रेस्टिंग है. सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष ने इसे बड़े प्यार से लिखा है. उसमें बहुत सारी बुराइयां हैं. खूनी है. लोगों को मार देता है और पूछता भी नहीं. कितने थे कभी पूछा नहीं. मेरे जैसे एक्टर्स के लिए अलग-अलग रोल करना बेहद जरूरी है. कुछ इंस्पायरिंग हों, कुछ एस्पायरिंग हों, कुछ कॉमिक हों और कुछ रोमैंटिक हों. अब मैं यही कोशिश कर रहा हूं. अब साल में एकाध ही अच्छी-बड़ी फिल्म होती है. फिल्म बनाना आजकल बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है. इसलिए आपको बहुत ध्यान से बनाना चाहिए ताकि आप किसी को निराश न करें."
खबर है कि 'किंग' के मेकर्स आने वाले 02 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे पर 'किंग' का टीज़र रिलीज़ करेंगे. इसके साथ फिल्म का ऑफिशियल प्रमोशन भी शुरू हो जाएगा. फिलहाल सिद्धार्थ आनंद इसके एक गाने की शूटिंग कर रहे, जिसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फीचर हो सकती है. इसके अलावा, करीना कपूर खान के साथ 'डैडी कूल' नाम का एक गाना भी पाइपलाइन में है.
वीडियो: शाहरुख की King से Avengers: Doomsday और Dune 3 का Clash









