The Lallantop

'जन नायगन' के साथ अपने ही बेटे की फिल्म से क्लैश करेंगे थलपति विजय?

थलपति विजय की 'जन नायगन' और उनके बेटे जेसन संजय की फिल्म एक ही हफ्ते में आ सकती है.

Advertisement
post-main-image
जेसन संजय जल्द ही बतौर लीड एक्टर भी फिल्मों में आ सकते हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' को लगभग सात महीने अटकने के बाद सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है और यह 24 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी जबकि भारत में भी जुलाई के अंतिम सप्ताह में रिलीज़ की संभावना है।
  • विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज़ को इस वजह से अगस्त तक पोस्टपोन करने की चर्चाएं हैं क्योंकि उनकी रिलीज़ डेट 'जन नायगन' के साथ क्लैश होने की संभावना बनी हुई है और इसलिए मिड अगस्त को बेहतर माना जा रहा है।
  • दोनों फिल्मों के संभावित क्लैश की वजह से मिडिया रिपोर्ट्स में जेसन ने अपने पिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया और पर्सनल मतभेद भी सामने आए हैं, जिससे पेशेवर स्तर पर भी दोनों की फिल्मों की अपडेट्स का इंतजार है।

करीब सात महीने तक अटकने के बाद Thalapathy Vijay की Jana Nayagan को आखिरकार सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया. UK के सिनेमाघरों में ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज़ हो जाएगी. संभावना जताई जा रही है कि मेकर्स भारत में भी इसे जुलाई के अंतिम हफ्ते में ही रिलीज़ करेंगे. अगर ऐसा हुआ, तो विजय का अपने ही बेटे की फिल्म के साथ क्लैश हो सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विजय के बेटे जेसन संजय 'सिग्मा' नाम की फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं. इसमें संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला जैसे एक्टर्स ने काम किया है. वैसे तो फिल्म की रिलीज़ डेट 31 जुलाई है. मगर रिपोर्ट्स हैं कि जेसन अपनी फिल्म को अगस्त तक के लिए पोस्टपोन कर सकते हैं. 

उनके इस फ़ैसले के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं. एक तरफ़ लोगों का कहना है कि 'सिग्मा' को लेकर मार्केट में कोई बज़ नहीं. मजबूरन जेसन को इसकी रिलीज़ डेट बदलनी पड़ रही है. दूसरे पक्ष का मानना है कि मिड अगस्त तक साउथ में कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही. ऐसे में 'सिग्मा' के लिए जुलाई की तुलना में अगस्त का महीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement

मगर तीसरे पक्ष ने जो तर्क दिया, लोग उसे सच्चाई के ज़्यादा करीब मान रहे हैं. उनका कहना है कि जेसन 'सिग्मा' की रिलीज़ डेट इसलिए बदल रहे क्योंकि जुलाई एंड में उनके पिता यानी थलपति विजय की 'जन नायगन' रिलीज़ होगी. ग़ौर करने वाली बात ये है कि अब तक न तो विजय ने अपनी फिल्म की इंडियन रिलीज़ डेट अनाउंस की है. न ही जेसन ने 'सिग्मा' को लेकर कुछ नया अपडेट दिया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि वो अपनी फिल्म को पोस्टपोन करने का मन बना चुके हैं. बस औपचारिक घोषणा करने भर की देरी है.

विजय और जेसन की फिल्मों के इस संभावित क्लैश की चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ की खटास के कारण भी है. दरअसल, विजय और जेसन की मां संगीता सोर्नालिंगम ने कुछ समय पहले तलाक लेने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी डिवोर्स पिटीशन के कुछ समय बाद ही जेसन संजय ने अपने नाम के आगे से V यानी 'विजय' वाला इनिशियल हटा दिया था. साथ ही उन्होंने अपने पिता को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया. 

इतना ही नहीं, जब विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने, जेसन तब भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में नहीं गए थे. इस कारण सोशल मीडिया पर उनके अनबन की खबरें चलने लगीं. हालांकि, ये उनका पर्सनल मुद्दा है. जहां तक प्रोफेशनल लाइफ की बात है, ये लगभग तय माना जा रहा है कि बाप-बेटे आपस में क्लैश नहीं करेंगे. मगर इसकी ठोस पुष्टि के लिए लोगों को दोनों फिल्मों की अगली ऑफिशियल अपडेट का इंतज़ार करना होगा.

Advertisement

वीडियो: Jana Nayagan पर करोड़ों का झटका? Makers लौटाएंगे Distributors का पैसा

Advertisement