The Lallantop

थलपति विजय की 'जन नायगन' फिर से सेंसर हो गई मगर इस बार एक ट्विस्ट है!

'जन नायगन' को भारत में 12 कट्स के साथ रिलीज़ किया जाएगा. वहीं यूके में फिल्म पर कोई कैंची नहीं चली है.

Advertisement
post-main-image
'जन नायगन' का क्लैश विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म 'सिग्मा' से हो सकता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'जन नायगन' को सेंसर बोर्ड ने सात महीने के बाद अनुमति दी है, जिसमें कुल 12 कट्स किए गए और हाल ही में इसे फिर से सेंसर किया गया जिससे रनटाइम में 41 सेकेंड का इज़ाफा हुआ।
  • सेंसर बोर्ड की लगातार कटौती और कोर्ट-कचहरी की वजह से फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज़ प्रक्रिया में देरी हुई, जबकि फिल्म के राजनीतिक विषय ने सेंसर प्रक्रिया को जटिल बनाया।
  • फिल्म को भारत में 12 कट्स के साथ 23 जुलाई को और यूके में बिना कट के 24 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा, मगर अब तक मेकर्स ने आधिकारिक रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है।

Thalapathy Vijay की Jana Nayagan को सेंसर सर्टिफिकेट पाने के लिए सात महीनों तक पापड़ बेलने पड़े हैं. इसके बाद जब फिल्म को हरी झंडी मिली, तो सेंसर बोर्ड ने इसमें 12 कट्स लगवा दिए. लेकिन ताजा अपडेट ये है कि फिल्म को एक बार फिर सेंसर प्रोसेस से गुजरना पड़ा है. हालांकि इस बार फिल्म का रनटाइम घटने की जगह 41 सेकेंड बढ़ गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म को जब पहली बार काटा-छांटा गया था, तब उसका रनटाइम 183.11 मिनट का था. सरल शब्दों में कहें तो फिल्म 3 घंटा 3 मिनट और 11 सेकेंड लंबी थी. तब इसमें 12 कट्स लगवाए गए थे. मगर 14 जुलाई को इसे री-सेंसर किया गया है. इस दौरान मेकर्स की तरफ से फिल्म में 41 सेकेंड के नए फुटेज जोड़े गए. इससे मूवी का फाइनल लेंथ 183.52 मिनट यानी 3 घंटे 3 मिनट और 52 सेकेंड हो गया है. इस दौरान फिल्म को मिले A सर्टिफिकेट में कोई बदलाव नहीं आया है.

गौर करने वाली बात ये है कि 'जन नायगन' का भारत और यूके में दो अलग-अलग वर्जन रिलीज़ होगा. यूके में ये मूवी 24 जुलाई को बिना किसी कट के आ रही. वहां अडवांस बुकिंग में ये एक करोड़ रुपए से अधिक की टिकटें बेच चुकी है. दूसरी तरफ, रिपोर्ट्स हैं कि भारत में इस फिल्म को एक दिन पहले यानी 23 जुलाई को रिलीज़ किया जा सकता है और वो भी 12 कट्स के साथ. लेकिन मेकर्स ने अब तक इसकी ऑफिशियल रिलीज़ डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है.

Advertisement

'जन नायगन' एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर होने के साथ विजय के फिल्म करियर का अंतिम प्रोजेक्ट भी है. मूवी ओरिजनली 09 जनवरी को ही रिलीज़ होने वाली थी. मगर सेंसर बोर्ड की आना-कानी और कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ये सात महीनों तक लटकी रही. हाल ही में इसे 12 कट्स के साथ रिलीज़ की इजाज़त मिल गई है. इन कट्स में डॉ अंबेडकर की तस्वीर, विजय की पार्टी TVK का जिक्र और गिरते हुए तिरंगे के विजुअल्स भी शामिल हैं. चर्चा है कि ‘जन नायगन’ में विजय को 'थलपति विजय' की जगह 'The Honourable Chief Minister of Tamil Nadu' टाइटल के साथ इन्ट्रोड्यूस किया जा सकता है.

वीडियो: Jana Nayagan पर करोड़ों का झटका? Makers लौटाएंगे Distributors का पैसा

Advertisement
Advertisement