The Lallantop

'टॉक्सिक' से यश-कियारा का गाना आया, लोगों ने मेकर्स को रगड़ दिया, बोले- "बेख़्याली की सस्ती कॉपी"

'टॉक्सिक' का ये एसेट भी ट्रोल हो रहा. यश के पोकर फेस एक्सप्रेशंस से लोग निराश हैं.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' के हालिया रिलीज़्ड सॉन्ग 'तबाही...' को इंटरनेट वाली जनता से मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'टॉक्सिक' का रोमैंटिक गाना 'तबाही', जिसमें यश और कियारा अवसानिया मुख्य कलाकार हैं, 8 जुलाई 2026 को विजुअल्स के साथ रिलीज़ किया गया।
  • 'तबाही' के ऑडियो को 2 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया था, लेकिन इस गाने के सेंशुअल विजुअल्स और यश-कियारा की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
  • 'टॉक्सिक' फिल्म का रिलीज़ 26 अगस्त 2026 को है, और अब तक के मिक्स्ड रिएक्शनों के बाद यह देखना बाकी है कि यह फिल्म दर्शकों को कितना प्रभावित करेगी।

Toxic से Yash और Kiara Advani का रोमैंटिक गाना Tabaahi 8 जुलाई को रिलीज़ किया गया. चार महीने पहले 2 मार्च 2026 को इसका ऑडियो लॉन्च किया गया था. मगर विजुअल्स के साथ ये गाना अब आया है. इसमें Vishal Mishra की आवाज़ और गायकी तो लोगों को पसंद आ रही है. मगर फिल्म के विज़ुअल्स लोगों को ख़ास पसंद नहीं आए. ज्यादातर लोगों का कहना है कि यश और कियारा के बीच केमिस्ट्री नज़र नहीं आ रही. सिर्फ सेंशुअल एलिमेंट्स हैं. मगर केमिस्ट्री मिसिंग है. चुनिंदा रिएक्शन हम यहां शेयर कर रहे हैं. एक यूज़र ने X पर लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"वाकई तबाही ही है. सिर्फ इंटिमेंट सीन डालने से प्रोडक्ट सेंशुअल नहीं बन जाता. यश और कियारा के बीच क‍ेमिस्ट्री ही नज़र नहीं आ रही. यश पोकर फेस्ड लग रहे हैं. कोई एक्सप्रेशंस नहीं. मज़ा नहीं आया. B ग्रेड स्टफ."

1
X पर एक यूज़र ने इस बी ग्रेड मटेरियल बताया. 

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

Advertisement

“गाना है या कॉन्डम का एड? सिर्फ सेंशुअल विजुअल्स हैं. कोई बैकस्टोरी नहीं. कोई ग्राउंडिंग नहीं. इस गाने में यादगार कुछ भी नहीं है. न तो गाने के लिरिक्स, न धुन और ना ही विजुअल्स. ऐसा लग रहा है कि कन्नड़ा गाने पर जैसे तैसे हिंदी के शब्द बिठाए गए हैं. और ये यश अपने KGF मोड से बाहर आएंगे या नहीं. वही लुक वही एक्सप्रेशंस हर जगह. टोटली डिसअपॉइंटेड.”

2
रेडिट पर एक यूज़र ने कहा कि ‘तबाही’ में कुछ भी यादगार नहीं है.  

एक यूज़र ने X पर लिखा,

“यश के एक्सप्रेशंस समझने के लिए सबटाइटल्स लगेंगे.”

Advertisement
3
एक यूज़र ने यश के एक्सप्रेशंस पर ये कमेंट किया. 

गाने की तारीफ़ करते हुए  एक यूज़र ने लिखा,

“बेस्ट पार्ट ये है कि मेकर्स ने कुछ भी ओवरडू नहीं किया. विजुल्स एक ट्रीट की तरह हैं. यश और कियारा कमाल लग रहे हैं. और एक ट्विस्ट इसे और दिलचस्प बना रहा है. यही तो चाहिए हमें.”

4
कुछ लोगों को ये गाना पसंद आया. उनका कहना है कि ये बोल्ड है पर वल्गर नहीं है. 

इस गाने को कॉपी बताते हुए एक यूज़र ने लिखा,

“कबीर सिंह के बेख़याली की सस्ती कॉपी है तबाही.”

5
एक यूज़र ने इसे ‘कबीर सिंह’ के ‘बेख़याली’ की हल्की नकल बताया. 

यश के टफ़ एक्सप्रेशंस के लिए एक यूज़र ने लिखा, 

“ये तो बिल्कुल फ्लैट है. दोनों के बीच ज़ीरो केमिस्ट्री है. यश को पूरे वक्त सख़्त दिखने की फिक्र है. गाने की कोई पर्सनैलिटी ही नहीं है. अगर वांगा ये गाना डायरेक्ट करते, तो बताते कि ये काम कैसे किया जाता है.”

66
एक यूज़र ने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा ये गाना बनाते तो काफ़ी बेहतर ढंग से बनाते. 

पुराने गानों को याद करते हुए एक यूज़र ने लिखा,

“साल 2000 के गाने इससे ज्यादा बोल्ड थे. नेहा धूपिया के शीशा और जूली के गाने देखो. गीतू में कुछ भी दिखाने के गट्स नहीं है. सिर्फ बकवास करवा लो.”

7
एक यूज़र ने साल 2000 के दौर में आए गानों को इससे ज्यादा बोल्ड बताया. 

‘तबाही…’ का हिंदी वर्ज़न राज शेखर ने लिखा है. इन दोनों भाषाओं के साथ ये तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज़ किया गया है. ‘टॉक्सिक’ के अब तक जितने भी एसेट्स आए हैं, उन्हें मिक्स्ड रिएक्शन ही मिले हैं. टीज़र तो सेक्शुअल सीन्स के लिए काफी विवादों में रहा. कुछ संगठनों ने इसे इंटरनेट से हटाने तक की मांग की. पिछले दिनों आए फीमेल सेंट्रिक टीज़र में महिलाओं का एक भी डायलॉग न होने के कारण मेकर्स की आलोचना हुई. कारण जो भी रहे हों, मगर ‘टॉक्सिक’ का हाइप तो बना हुआ है. अब यश की इस फिल्म में कितना दम है, ये तो 26 अगस्त को ही पता लगेगा. इसमें तारा सुतारिया, रुक्म‍िणी वसंत, हुमा कुरैशी, नयनतारा, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और डैरल डिसिल्वा भी ज़रूरी किरदारों में हैं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'टॉक्सिक' पर पहली बार खुलकर बोलीं हुमा कुरैशी, CJP प्रोटेस्ट पर भी दिया जवाब

Advertisement