Toxic से Yash और Kiara Advani का रोमैंटिक गाना Tabaahi 8 जुलाई को रिलीज़ किया गया. चार महीने पहले 2 मार्च 2026 को इसका ऑडियो लॉन्च किया गया था. मगर विजुअल्स के साथ ये गाना अब आया है. इसमें Vishal Mishra की आवाज़ और गायकी तो लोगों को पसंद आ रही है. मगर फिल्म के विज़ुअल्स लोगों को ख़ास पसंद नहीं आए. ज्यादातर लोगों का कहना है कि यश और कियारा के बीच केमिस्ट्री नज़र नहीं आ रही. सिर्फ सेंशुअल एलिमेंट्स हैं. कुछ लोग तो गाना देखकर घिनापे पर ही उतर आए. कुछ चुनिंदा रिएक्शन हम यहां शेयर कर रहे हैं.
'टॉक्सिक' से यश-कियारा का 'तबाही' गाना आया, लोग घिनाने पर उतर आए
'टॉक्सिक' का ये पहला वीडियो एसेट है, जिसे ठीक-ठाक रिसेप्शन मिल रहा है. वहीं कुछ लोग यश के एक्सप्रेशंस को ट्रोल भी कर रहे हैं.


शिखर नेगी नाम के यूजर ने लिखा-
“पहले जाह्नवी और अब कियारा आडवाणी. उन्हें किसी ऑब्जेक्ट की तरह ट्रीट किया गया है. उन्हें इस गाने में सिर्फ सेक्स के लिए जगह दी गई है.”
एक यूज़र ने X पर लिखा,
"वाकई तबाही ही है. सिर्फ इंटिमेंट सीन डालने से प्रोडक्ट सेंशुअल नहीं बन जाता. यश और कियारा के बीच केमिस्ट्री ही नज़र नहीं आ रही. यश पोकर फेस्ड लग रहे हैं. कोई एक्सप्रेशंस नहीं. मज़ा नहीं आया. B ग्रेड स्टफ."

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,
“गाना है या कॉन्डम का एड? सिर्फ सेंशुअल विजुअल्स हैं. कोई बैकस्टोरी नहीं. कोई ग्राउंडिंग नहीं. इस गाने में यादगार कुछ भी नहीं है. न तो गाने के लिरिक्स, न धुन और ना ही विजुअल्स. ऐसा लग रहा है कि कन्नड़ा गाने पर जैसे तैसे हिंदी के शब्द बिठाए गए हैं. और ये यश अपने KGF मोड से बाहर आएंगे या नहीं. वही लुक वही एक्सप्रेशंस हर जगह. टोटली डिसअपॉइंटेड.”

एक यूज़र ने X पर लिखा,
“यश के एक्सप्रेशंस समझने के लिए सबटाइटल्स लगेंगे.”

गाने की तारीफ़ करते हुए एक यूज़र ने लिखा,
“बेस्ट पार्ट ये है कि मेकर्स ने कुछ भी ओवरडू नहीं किया. विजुल्स एक ट्रीट की तरह हैं. यश और कियारा कमाल लग रहे हैं. और एक ट्विस्ट इसे और दिलचस्प बना रहा है. यही तो चाहिए हमें.”

इस गाने को कॉपी बताते हुए एक यूज़र ने लिखा,
“कबीर सिंह के बेख़याली की सस्ती कॉपी है तबाही.”

यश के टफ़ एक्सप्रेशंस के लिए एक यूज़र ने लिखा,
“ये तो बिल्कुल फ्लैट है. दोनों के बीच ज़ीरो केमिस्ट्री है. यश को पूरे वक्त सख़्त दिखने की फिक्र है. गाने की कोई पर्सनैलिटी ही नहीं है. अगर वांगा ये गाना डायरेक्ट करते, तो बताते कि ये काम कैसे किया जाता है.”

‘तबाही…’ का हिंदी वर्ज़न राज शेखर ने लिखा है. इन दोनों भाषाओं के साथ ये तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज़ किया गया है. ‘टॉक्सिक’ के अब तक जितने भी एसेट्स आए हैं, उन्हें मिक्स्ड रिएक्शन ही मिले हैं. टीज़र तो सेक्शुअल सीन्स के लिए काफी विवादों में रहा. कुछ संगठनों ने इसे इंटरनेट से हटाने तक की मांग की. पिछले दिनों आए फीमेल सेंट्रिक टीज़र में महिलाओं का एक भी डायलॉग न होने के कारण मेकर्स की आलोचना हुई. ‘टॉक्सिक’ से आया ये पहला वीडियो एसेट है, जिसे पसंद किया जा रहा है. इससे ‘टॉक्सिक’ की को तगड़ी हाइप मिली है. अब यश की इस फिल्म में कितना दम है, ये तो 26 अगस्त को ही पता लगेगा. इसमें तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, नयनतारा और अक्षय ओबेरॉय भी ज़रूरी किरदारों में हैं. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'टॉक्सिक' पर पहली बार खुलकर बोलीं हुमा कुरैशी, CJP प्रोटेस्ट पर भी दिया जवाब









