The Lallantop

SVC63 से सलमान का नया लुक हुआ बमफाड़ वायरल, आमिर-करीना भी दंग रह गए!

सलमान का ये लुक उन AI तस्वीरों से काफी मेल खाता है, जो फैंस ने फिल्म अनाउंस होने से पहले बनाए थे.

Advertisement
post-main-image
SVC63 का क्लैश प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म SVC63 में अपना नया लुक रिवील किया है जिसमें वे बज़ कट बालों और क्लीन शेव्ड स्टाइल में नजर आएंगे।
  • SVC63 एक स्पाय एक्शन थ्रिलर है जिसमें सलमान खान एक से ज्यादा लुक्स में और संभवत: डबल रोल में होंगे, जिसके लिए उन्होंने नया अवतार अपनाया है।
  • सलमान के नए लुक की सोशल मीडिया पर चर्चा हुई है और उनकी फिल्म आगामी मार्च 2027 में ईद पर रिलीज़ होने वाली है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें बढ़ी हैं।

Vamshi Paidipally की SVC63 में Salman Khan कैसा लुक रखेंगे, इसे लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे. इंटरनेट पर उनके फैंस भी AI की मदद से तरह-तरह की तस्वीरें बना रहे थे. मगर इससे पहले की बात और बढ़ती, सलमान ने खुद अपना लुक रिवील कर दिया. उनकी इस नई झलक ने लोगों को Tere Naam की याद दिला दी है. साथ ही उस दावे को और पुख्ता कर दिया, जहां ये कहा जा रहा था कि सलमान फिल्म में से एक ज्यादा किरदार निभाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हाल ही में आमिर खान ने 'लगान' के 25 साल पूरे होने पर एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. उसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे शिरकत कर रहे थे. इस बीच सलमान वहां पहुंचे. वो भी बिल्कुल नए लुक और स्टाइल में. उन्होंने अपने बालों को बज़ कट करवा लिया था. फिजिक से भी ऐसा लगा जैसे उन्होंने मूवी के लिए काफी वेट लॉस किया है. ज़ाहिर है कि उनके इस नए अवतार ने इवेंट में पैपराज़ी के अलावा आमिर और करीना कपूर खान को भी हैरान कर दिया. इंटरनेट पर 'लगान' से कहीं ज्यादा चर्चा सलमान के हेयरस्टाइल की होने लगी. 

सलमान ने पिछले कुछ सालों में अपने लुक्स के साथ कुछ खास एक्सपेरिमेंट नहीं किया था. लेकिन SVC63 में वो खुद को रीब्रांड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका नया लुक देखकर लोगों को 'तेरे नाम' फिल्म की याद आ गई. उसमें भी उन्होंने इस तरह का हेयरस्टाइल रखा था. मिड पार्टीशन वाला नहीं बल्कि वो वाला, जब उन्होंने सर के पूरे बाल उड़ा लिए थे. गौर करने वाली बात ये है कि सलमान का ये लुक उन AI तस्वीरों से काफी मेल खाता है, जो फैंस ने फिल्म अनाउंस होने से पहले बनाए थे. ऐसे में इस संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि मेकर्स को उनके इसका आइडिया सोशल मीडिया से ही मिला हो. सलमान का ये लुक 'धुरंधर', 'छावा' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों में स्टाइलिंग करने वाली प्रीतिशील सिंह ने तैयार किया है.

Advertisement
salman khan
सलमान खान की ये AI तस्वीर फिल्म अनाउंस होने से पहले ही इंटरनेट पर आ गई थी.

रिपोर्ट्स हैं कि SVC63 एक स्पाय एक्शन थ्रिलर मूवी हो सकती है. इसलिए सलमान इसमें एक से ज्यादा लुक्स में नजर आएंगे. उनकी पहली झलक सबने देखी, जहां वो बेसिक हेयरस्टाइल और क्लीन शेव्ड नजर आए थे. दूसरा लुक अभी बज़ कट में सामने आया है. कहा ये भी जा रहा है कि वो फिल्म में डबल रोल करने वाले हैं. उनमें से एक हीरो और दूसरा विलन हो सकता है. इसलिए उन्होंने दो बिल्कुल अलग लुक्स अपनाए हैं. हालांकि ये भी संभव है कि ये एक ही कैरेक्टर के दो अलग-अलग टाइमलाइन्स को रीप्रेजेंट कर रहे हों. लेकिन अभी इस बात पर कुछ ठोस दावा कर पाना मुश्किल है. जहां तक फिल्म की बात है, SVC63 अगले साल ईद यानी मार्च 2027 में रिलीज़ होगी.

वीडियो: SVC63 से जुड़े बड़े खुलासे, लीक प्लॉट ने बढ़ाया सस्पेंस!

Advertisement
Advertisement