The Lallantop

'छावा' की एक्ट्रेस संचिता उगले ने दी जान, 'कुमकुम भाग्य' से मिली थी पहचान

Sanchita Ugale Died: संचिता उगले टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में दीया टंडन का रोल करके घर-घर में मशहूर हुई थीं. टीवी के अलावा संचिता उगले ने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई. फिल्म स्टार विक्की कौशल की 'छावा' मूवी में संचिता ने ताराबाई का कैरेक्टर निभाया था.

Advertisement
post-main-image
संचिता उगले 30 साल की थीं (instagram.com/sanchita_ugale)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीवी और फिल्म अभिनेत्री संचिता उगले ने 14 जून 2026 को मुंबई में कथित रूप से आत्महत्या कर अपनी जान दे दी, जबकि उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
  • संचिता उगले पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं तथा वे इलाज करवाती थीं, इसके अलावा उनके कुछ व्यक्तिगत कारण भी थे।
  • संचिता की मौत से मनोरंजन उद्योग में शोक व्याप्त है और उनकी अंतिम परियोजना 'साजन घर' इस वर्ष जनवरी में प्रसारित हुई थी, जिससे उनके फैंस को उनसे जुड़ाव रहा।

देश की मशहूर टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी. 30 साल की संचिता टेलीविजन और मूवीज का चर्चित चेहरा थीं. उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'साजन घर' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे मशहूर टीवी शोज में काम किया. इसके अलावा वे विक्की कौशल स्टारर बॉलीवुड मूवी 'छावा' में भी नजर आई थीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े कुणाल उपाध्याय की रिपोर्ट के मुताबिक, संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में कथित तौर पर सुसाइड किया. पुलिस को संचिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल, आधिकारिक तौर पर पुख्ता जानकारी नहीं है कि संचिता ने अपनी जान लेने का कदम क्यों उठाया. एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनका आखिरी शो 'साजन घर' था, जो 14 जनवरी 2026 को दंगल टीवी पर रिलीज हुआ था.

संचिता की दोस्त मेघा ने क्या बताया?

संचिता उगले की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस मेघा शर्मा उनकी मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं. मेघा ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए बताया कि संचिता इस साल जनवरी से हेल्थ इश्यू और डिप्रेशन से जूझ रही थीं. उन्होंने कहा कि संचिता के कुछ व्यक्तिगत कारण थे और वे ट्रीटमेंट ले रही थीं.

Advertisement

मेघा शर्मा ने बातचीत के दौरान दावा किया कि वे संचिता उगले से 10 दिन पहले ही मिली थीं. वे संचिता को एक ऑडिशन के लिए भी ले गई थीं. संचिता को विश्वास था कि वे इसमें कामयाबी हो जाएंगी, लेकिन बाद में उनका फोन स्विच ऑफ हो गया.

मेघा ने मनीकंट्रोल को आगे बताया,

"वह (संचिता उगले) अक्सर कहती थीं कि वह अपनी जान दे देंगी. हम सब, जिसमें उनकी मां और परिवार भी शामिल हैं, उन्हें पॉजिटिव रहने और ऐसी नेगेटिव बातें ना सोचने के लिए मोटिवेट करते थे. लेकिन इस बार हम उन्हें नहीं बचा सके. वह खुद से प्यार करती थीं."

Advertisement
संचिता उगले के करियर का टर्निंग पॉइंट

संचिता, जी टीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' में दीया टंडन का रोल करके घर-घर में मशहूर हुई थीं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, संचिता ने पिछले इंटरव्यू में कहा था कि यह लंबे समय तक चलने वाला सीरियल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उन्होंने इस शो को अपनी पहचान दिलाने और अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने का क्रेडिट दिया.

संचिता उगले 'वागले की दुनिया' में रुचिता जेटली के रोल में दिखीं. इसके बाद उन्हें दंगल टीवी के शो 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में सोराब बेदी के अपोजिट सुकून का रोल मिला. इस शो ने उनके फैन बेस का दायरा बढ़ाया और टेलीविजन की दुनिया में उनकी पहचान को और मजबूत किया.

'छावा' में ताराबाई का रोल मिला

टीवी के अलावा संचिता उगले ने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई. फिल्म स्टार विक्की कौशल की 'छावा' मूवी में संचिता ने ताराबाई का कैरेक्टर निभाया था. संचिता ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की थी, जिसमें वे एक कैमरा लिए दिख रही हैं. रील में एक रिमिक्स सॉन्ग पर डांस करते हुए संचिता काफी खुश नजर आ रही हैं.

पिछले साल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स की संख्या में कमी के कारण सुसाइड किया था. तब संचिता उगले ने उनकी मौत पर पब्लिकली दुख जताया था.

Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत. (ITG)

अब 14 जून को संचिता उगले ने कथित रूप से खुद अपनी जान ले ली. संचिता की ही तरह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी 14 जून 2020 को अपनी जान दी थी. उनकी मौत को 6 साल हो गए हैं.

वीडियो: पेद्दी ने पहले हफ्ते में कमाए करोड़ों, बॉबी देओल और वरुण धवन की मूवी का क्या हुआ?

Advertisement