The Lallantop

राज-डीके ने सलमान की सुपरहीरो फिल्म पर मुहर लगाई? बोले- "जल्द काम शुरू होगा..."

चर्चा है कि सलमान SVC63 की शूटिंग पूरी करने के बाद अपनी सुपरहीरो फिल्म अनाउंस कर देंगे.

Advertisement
post-main-image
सलमान 'शेर खान' में भी सुपरहीरो बनने वाले थे. मगर वो मूवी कभी बनी ही नहीं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म डायरेक्टर राज नीडिमोरु ने इस साल हिंदी फिल्म के प्रोडक्शन के शुरू होने की पुष्टि की, जिसमें सलमान खान की नई सुपरहीरो भूमिका शामिल हो सकती है।
  • सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म के पीछे इस वजह से मांग बढ़ी है क्योंकि वे इंडस्ट्री में पहली बार इस प्रकार का किरदार निभाने जा रहे हैं, और मेकर्स सावधानी से काम कर रहे हैं।
  • इस परियोजना की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू होने की संभावना है, और इसके लिए बड़ी विजुअल इफेक्ट्स कंपनी Weta FX को शामिल किया गया है, जिससे फिल्म की तैयारी तेज होगी।

एक तरफ SVC63 से Salman Khan का नया लुक वायरल है. दूसरी तरफ, उनकी सुपरहीरो मूवी का रास्ता भी साफ होता दिख रहा. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर Raj Nidimoru ने कन्फर्म किया कि वो इस साल एक बड़ी हिंदी फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं. लोगों का मानना है कि वो कोई और नहीं बल्कि सलमान वाले प्रोजेक्ट की ही बात कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राज एंड डीके की जोड़ी को 'द फैमिली मैन', 'फर्ज़ी' और 'गन्स एंड गुलाब्स' जैसे कामों के लिए जाना जाता है. पिछले दिनों राज ने Idle Brain Live को एक इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उनसे उनकी अपकमिंग फिल्मों व सीरीज़ के बारे में पूछा गया. ऐसे में उन्होंने बगैर कोई नाम लिए कहा,

"एक हॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्टिंग जस्ट शुरू ही हुई है. वो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. एक अन्य सीरीज़ भी डेवलपमेंट में है. हमारी हिंदी मूवी का प्रोडक्शन भी शुरू ही होने वाला है."

undefined

Advertisement

जनता का मानना है कि यहां वो जिस हिंदी फिल्म की बात कर रहे, वो सलमान के साथ ही बनाई जाएगी. इस संभावना से इन्कार भी नहीं किया जा सकता क्योंकि वो पहले भी इस तरह के हिंट देते रहे हैं. वैसे भी लंबे समय से रिपोर्ट्स चली आ रही हैं कि सलमान, राज एंड डीके की सुपरहीरो मूवी पर हामी भर चुके हैं. मगर वो उसे SVC63 की शूटिंग पूरी करने के बाद ही अनाउंस करेंगे. चूंकि सलमान अपने करियर में पहली बार सुपरहीरो बनने वाले हैं, इसलिए मेकर्स उस प्रोजेक्ट को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं. हालांकि राज के हिंट से फैंस को ये तसल्ली जरूर हो गई कि उस फिल्म का काम भी जल्द शुरू होने वाला है. पिंकविला की मानें तो उसकी शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू हो सकती है.

इस सुपरहीरो मूवी में सलमान एक रिटायर्ड सुपरहीरो का रोल करेंगे. उनका ये किरदार विल स्मिथ की 'हैनकॉक' फिल्म से प्रेरित बताया जा रहा है. राज एंड डीके इसे डायरेक्ट करेंगे. वहीं अतुल अग्निहोत्री के साथ 'पुष्पा' वाली मैत्री मूवी मेकर्स इसे प्रोड्यूस करने वाली है. खबर है कि वो इस प्रोजेक्ट को 'एवेंजर्स' और ‘द बैटमैन’ के स्केल पर बनाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने 'द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' जैसी मूवीज़ से 8 ऑस्कर जीतने वाली विजुअल इफेक्ट्स कंपनी Weta FX को ऑनबोर्ड किया है. फिलहाल इसकी कास्टिंग चल रही है. एक बार सलमान SVC63 से फ्री हो जाएं तो इसे ऑफिशियली अनाउंस भी कर दिया जाएगा.

वीडियो: क्या सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म सिर्फ एक अफवाह थी?

Advertisement

Advertisement