The Lallantop

पैसा तैयार रखिए! आने वाले हैं 34 IPO, कंपनियों का टार्गेट 45 हजार करोड़ जुटाना

अगर आप शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है. आने वाले महीनों में 34 कंपनियों के IPO आ सकते हैं. जिन निवेशकों की दिलचस्पी आईपीओ में पैसे लगाने में रहती है, उन्हें पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए.

Advertisement
post-main-image
जब कोई कंपनी पहली बार बाजार से पैसा जुटाती है तो आईपीओ लॉन्च करती है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत में 34 कंपनियां कुल 45 हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं, जिन्हें 30 सितंबर से पहले या उसके आसपास अपना आईपीओ जारी करना होगा।
  • भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच अवलोकन पत्र की वैधता समाप्त हो रही कंपनियों को आईपीओ लॉन्च करने की छूट दी है, जिससे कंपनियों को समय सीमा मिली है।
  • 30 सितंबर की डेडलाइन के बाद इन कंपनियों के आईपीओ लॉन्च में देरी हो सकती है, जबकि जुलाई 2027 तक 133 कंपनियां कुल 2.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाने का लक्ष्य रखती हैं।

अगर आप आईपीओ यानी इनीशियल पब्लिक ऑफर में निवेश करते हैं तो आपके लिए आने वाले दिनों में कई बड़े मौके आने वाले हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 34 कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं. ये कंपनियां कुल मिलाकर बाजार से 45 हजार करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश में हैं.

Advertisement

30 सितंबर की डेडलाइन पार हो जाने पर इन कंपनियों को पैसे जुटाने की योजनाओं में देरी हो सकती हैं. कंपनियों को नियामक मंजूरी मिलने की तारीख से एक साल के अंदर अपना आईपीओ जारी करने की अनुमति मिलती है.

30 सितंबर तक वैध है आवेदन?

 इस अप्रैल में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने जिन कंपनियों के अवलोकन पत्र (observation letters) 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच खत्म  होने वाले थे, उन्हें आईपीओ लाने की छूट दी है. इससे उन्हें 30 सितंबर तक आईपीओ जारी करने की अनुमति मिल गई.

Advertisement

प्राइम डेटाबेस के अनुसार, क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज , डॉर्फ-केटल केमिकल्स इंडिया, कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी, वेरिटास फाइनेंस, प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिट हॉस्पिटैलिटी वेंचर और इनोवेटिव्यू इंडिया उन कंपनियों में शामिल हैं जिनके ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) की मंजूरी 30 सितंबर तक खत्म होने वाली है.

10 अगस्त से 30 सितंबर के बीच 52 दिन हैं, लेकिन साप्ताहिक अवकाश और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी जैसी छुट्टियों के कारण यह अवधि घटकर 35 वर्किंग डेज रह जाती है. 

हालांकि, बैंकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें गिर गई हैं. पूर्वी एशिया में एआई की वजह से मूल्यांकन में गिरावट आने के बाद विदेशी फंड कभी-कभार ही खरीदारी कर रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: टाइटन के शेयर में आई तूफानी तेजी, खरीदने के लिए है राइट टाइम? जान लें एक्सपर्ट राय

करमतारा इंजीनियरिंग, इमेजिन मार्केटिंग, मौरी टेक, रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, लुमिनो इंडस्ट्रीज, रनवाल एंटरप्राइजेज, राइट वाटर सॉल्यूशंस, एलसीसी प्रोजेक्ट्स, प्रोजील ग्रीन एनर्जी और ए वन स्टील्स इंडिया जैसी कंपनियां 30 सितंबर से पहले अपने आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में हैं. सितंबर के बाद भी कई कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही हैं.

प्राइम डेटाबेस के अनुसार सेबी से मंजूरी प्राप्त 133 अन्य कंपनियां जुलाई 2027 के अंत तक आईपीओ के माध्यम से सामूहिक रूप से 2.22 लाख करोड़ से अधिक जुटाने की योजना बना रही हैं. 

वीडियो: दुनियादारी: मिडिल ईस्ट में छिड़ने वाली है नई जंग?

Advertisement