The Lallantop

'रामायण' के सामने बॉक्स ऑफिस पर पहाड़ की तरह कौन सी फिल्म खड़ी हो गई?

रणबीर स्टारर 'रामायण' 6 नवंबर को रिलीज होगी. इसी दिन एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल आ रहा है, जो 'रामायण' की मुश्किलें बढाएगा.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' में राम के किरदार की अंग्रेजी में भी डबिंग रणबीर कपूर ने ही की है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 'रामायण' फिल्म के मेकर्स ने रणबीर कपूर के साथ इंग्लिश ट्रेलर रिलीज करते हुए यह फिकस किया कि फिल्म 6 नवंबर को दुनियाभर में प्रदर्शित होगी, जो दिवाली के ठीक दो दिन पहले है।
  • ट्रेलर में राम की आवाज रणबीर कपूर ने दी है जबकि अन्य एक्टर्स की आवाज ब्रह्मा AI के माध्यम से डब की गई है; यह डबिंग 45 अलग-अलग भाषाओं में की जाएगी।
  • 6 नवंबर को 'रामायण' की रिलीज़ से पहले इंटरनेशनल फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' भी रिलीज होगी, जिससे विश्वव्यापी कमाई पर प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन भारत में दो सप्ताह तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं है।

Ramayana की रिलीज़ डेट के साथ मेकर्स ने क्या चाल चली? Emraan Hashmi स्टारर Awarapan 2 के ट्रेलर को देख फैन्स निराश क्यों हो गए? साथ ही ये भी बताएंगे कि डायरेक्टर Nikhil Nagesh Bhatt किस हॉलीवुड स्टार केसाथ फिल्म करने जा रहे हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# हॉस्टेज थ्रिलर में नजर आएंगे रिचर्ड मैडन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम रिचर्ड मैडसन नई सीरीज 'ट्रॉमा' में नजर आने वाले हैं. वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक ये सीरीज प्राइम वीडियो और पैरामाउंट टीवी मिलकर बना रहे हैं. डैनियल सर्किन इसे डायरेक्ट करेंगे. जेफ़ बुसेटिल इसके राइटर और क्रिएटर हैं. इसकी कहानी लंदन के एक ऐसे अस्पताल की है, जहां इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का इलाज चल रहा है. लेकिन इसी दौरान इस अस्पताल को कुछ आतंकी बंधक बना लेते हैं. प्राइम वीडियो इसे यूके और आयरलैंड में प्रीमियर करेगी. इसका ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन पैरामाउंट टीवी करेगी. इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई.

Advertisement

# रेप के आरोपों के बाद फिल्म खो बैठे जारेड लेटो?

जारेड लेटो पर बीते दिनों चार नाबालिक लड़कियों ने सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे. अब इन आरोपों के कारण जारेड को 'असेसिनेशन' नाम की फिल्म से बाहर कर दिया गया है. पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक बैरी लेविन्सन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे. लेकिन जारेड पर लगे आरोपों के बाद मेकर्स ने उनका नाम कास्टिंग लिस्ट से हटा दिया है.

# 'रामायण' वालों ने रिलीज़ डेट के साथ पहली चाल चली!

Advertisement

मेकर्स ने रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के इंग्लिश ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस की है. सोनी पिक्चर्स 'रामायण' का ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर है. उन्होंने बताया कि ये फिल्म दुनियाभर में 6 नवंबर को रिलीज़ होगी. यानी दिवाली से ठीक दो दिन पहले. इंग्लिश ट्रेलर में राम की आवाज खुद रणबीर ने ही डब की है. मगर बाकी एक्टर्स की आवाज़ को ब्रह्मा AI की मदद से डब किया गया है. सिर्फ इंग्लिश ही नहीं, बल्कि 'रामायण' को 45 भाषाओं में रिलीज़ किया जाना है. इन सभी भाषाओं में डबिंग का काम ब्रह्मा AI से ही करवाया जाएगा. 'रामायण' के मेकर्स ने ये रिलीज़ डेट काफी सोच समझकर तय की है. इसका क्लैश 'गॉडजिला माइनस जीरे' से होगा. ये फिल्म नॉर्थ अमेरिका में 6 नवंबर को रिलीज हो रही है. हालांकि भले ही भारत में 'रामायण' पर 'गॉडजिला माइनस जीरो' का कोई खास असर न पड़े. लेकिन वर्ल्डवाइड मार्केट में ये फिल्म की कमाई में ज़रूर सेंध मारेगी. मगर मेकर्स ने इस रिलीज़ डेट के साथ पहली चाल चल दी है. उस पीरियड में 'गॉडजिला माइनस जीरो' के अलावा कोई बड़ी इंटरनेशनल फिल्म नहीं रिलीज़ हो रही है. दूसरी तरफ भारत में तो अगले दो हफ्ते तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड नहीं है. ऐसे में 'रामायण' के पास दो हफ्तों तक खुलकर खेलने के लिए खुला मैदान है. बशर्ते, वो 'गॉडजिला माइनस जीरो' वाली चुनौती पार कर जाएं.  

# 'आवारापन 2' का ट्रेलर देख क्यों निराश हो गए फैन्स?

16 साल पहले आई इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन' का खुमार आज भी लोगों के सिर से नहीं उतरा. अब इसका दूसरा आ रहा है. 14 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म का ट्रेलर भी आज रिलीज हो गया. एक तरफ ट्रेलर देख कुछ लोगों ने तो दावा किया कि इमरान का पुराना दौर वापस लौटने वाला है. लेकिन दूसरी तरफ इसकी पुरानी कहानी को नए अंदाज में पेश करने को लेकर आलोचना भी हो रही है. इस ट्रेलर पर आए कुछ चुनिंदा रिएक्शंस हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

शुभम नाम के यूजर ने लिखा,

"ईमानदारी से एक शब्द में कहूं तो आवारापन 2 का ट्रेलर देख निराश हुआ. इतना छोटा ट्रेलर, जिसमें कहानी की कोई झलक नहीं दिखती. इसमें पहले पार्ट की तरह कोई दिल टूटने का अहसास नहीं दिखता. बल्कि उन्होंने इसे एक एक्शन फिल्म की तरह बना दिया है."  

अनोश नाम के एक यूजर को ट्रेलर पसंद आया. उन्होंने लिखा-

"मजा आ गया, मेकर्स ने थियेटर्स के लिए पूरा हिट मटीरियल पका डाला."

# 'जेमी फॉक्स' की फिल्म बनाएंगे 'किल' फेम निखिल भट्ट!

ऑस्कर विनिंग एक्टर जेमी फॉक्स की फिल्म 'डैडलॉक' के डायरेक्शन की ज़िम्मेदारी निखिल नागेश भट्ट को मिली है. तीन साल पहले निखिल ने धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए खूंखार एक्शन फिल्म 'किल' बनाई थी. जिसकी काफी तारीफ हुई थी. हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अब 'डैडलॉक' में निखिल, जैमी को डायरेक्ट करेंगे. प्राइम वीडियो और MGM स्टूडियो इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहा है. फिल्म की कहानी एरिक स्कॉट एंडरसन और मैट ताकेजीरो बोसाक ने लिखी है.  

# टेड सैरैंडोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्यों की मुलाकात?

नेटफ्लिक्स के को-सीईओ ट्रेड सैरैंडोस ने बीते रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. भारत में 10 साल पूरे करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फ्यूचर राइटर्स के लिए एक प्रोग्राम भी लॉन्च किया है. जिसका नाम है 'नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरी टेलिंग इनिशिएटिव'. इस प्रोग्राम का मकसद भावी पीढ़ी को बेहतर और प्रोग्रेसिव कहानियां लिखने के लिए तैयार करना है. टेड ने पीएम मोदी से इसी बाबत मुलाकात की. 

वीडियो: रणबीर कपूर ने 'रामायण' के दूसरे पार्ट और सनी देओल के रोल के क्या राज खोल दिए?

Advertisement