The Lallantop

अगर आज चुनाव हुए तो मोदी का क्या होगा?

इस एक बात के लिए लोगों ने योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल को एक जैसा बताया है

Advertisement
post-main-image
विधानसभा चुनाव में हार के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि 2014 की तुलना में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है.
मई 2019 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने पांच साल पूरे हो जाएंगे. इस लिहाज से मई 2019 में ही लोकसभा का अगला चुनाव प्रस्तावित है. लेकिन अगर ये चुनाव आज की तारीख में होते हैं, तो क्या होगा. इस सवाल का जवाब जाना है आजतक ने. आजतक की ओर से सालाना मूड ऑफ द नेशन सर्वे पेश किया गया है, जो 30 दिसंबर 2017 से नौ जनवरी 2018 के बीच हुआ है. इसे इंडिया टुडे और KARVY इंसाइट्स ने मिलकर किया है. सर्वे में 19 राज्यों के 97 संसदीय क्षेत्र और 194 विधानसभा क्षेत्र के 12,148 लोगों को शामिल किया गया था. इस सर्वे के मुताबिक नरेंद्र मोदी 2019 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन बड़े नेताओं को हारने से नहीं बचा पाए.
सवे में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम पद के लिए सबसे लोकप्रिय बताया गया है.

सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो-
# बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 309 सीटें, कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए को 102 सीटें और अन्य पार्टियों को 132 सीटें मिलेंगी. पिछले सर्वे में एनडीए को 349 सीटें और यूपीए को 75 सीटें मिलती दिख रही थीं.
# बीजेपी वाली एनडीए को 40 फीसदी वोट, कांग्रेस वाली यूपीए को 38 फीसदी और अन्य पार्टियों को 22 फीसदी वोट मिलेंगे. पिछले सर्वे में एनडीए को 42 फीसदी वोट दिए जा रहे थे.
# नरेंद्र मोदी सबसे बेहतर प्रधानमंत्री हैं. 53 फीसदी लोग उन्हें पसंद करते हैं. वहीं राहुल गांधी को 22 फीसदी लोग प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं. चार फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जो प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं.
PM candidate

# प्रधानमंत्री मोदी के काम काज से देश की 61 फीसदी जनता खुश है.
# अगर कांग्रेस के साथ पश्चिम बंगाल की टीएमसी, यूपी की बीएसपी और सपा आ जाए, तो यूपीए को 38 फीसदी वोटों के साथ 202 सीटें आ सकती हैं, एनडीए के खाते में 258 सीटें और अन्य के खाते में 83 सीटें जाएंगी.
# सर्वे के मुताबिक आज बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. 29 फीसदी लोग बेरोजगारी को सबसे बड़ी चुनौती मानते हैं, जबकि 23 फीसदी लोगों के लिए महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है. 17 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है.
# 15 फीसदी लोगों का मानना है कि सरकार किसान आत्महत्या को रोकने में नाकाम रही है.
# कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है. उनके और नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बीच का अंतर 24 फीसदी तक कम हुआ है.
# दक्षिण भारत के साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों में आज भी सबसे लोकप्रिय नेता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ही हैं.
# मोदी सरकार में सबसे अच्छे मंत्री अरुण जेटली हैं. दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह, तीसरे पर सुषमा स्वराज और चौथे नंबर पर नितिन गडकरी हैं.
Ministers

# 20 फीसदी लोगों का मानना है कि पीएम मोदी का कामकाज बहुत अच्छा रहा है. 41 फीसदी लोग पीएम के काम को अच्छा, 25 फीसदी लोग औसत, 9 फीसदी लोग खराब और चार फीसदी लोग बहुत खराब मानते हैं.
# मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि स्वच्छ भारत अभियान है. ऐसा 17 फीसदी लोगों का मानना है. 17 फीसदी लोग मानते हैं कि सरकार कालाधन रोकने में सफल रही है.
# 14 फीसदी लोगों का मानना है कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि नोटबंदी है. 11 फीसदी लोगों ने जीएसटी को इस दायरे में रखा है.
# लोगों का मानना है कि देश में सबसे बेहतर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं. 12 फीसदी लोगों के साथ ममता बनर्जी लोगों की पहली पसंद हैं. 11 फीसदी वोटों के साथ नीतीश कुमार दूसरे और अरविंद केजरीवाल-योगी आदित्यनाथ 9 फीसदी वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.


ये भी पढ़ें:
पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

वो 8 मौके, जब फिसल गई पीएम मोदी की जुबान

मोदी जी का 600 करोड़ वाला आंकड़ा सही है, ये देखो सुबूत!

2000 का एक नोट छापने में सरकार को कितना खर्चा आता है?

इस आदमी की 'मन की बात' सुन के मजा आ जाएगा!

देख लीजिए 10 रुपए के सभी 14 सिक्के, जिन्हें RBI ने असली बताया है

Advertisement
Advertisement