The Lallantop

'स्पिरिट': जेल में प्रभास करेंगे बेहिसाब मारकाट, दहल जाएंगे सिनेमाघर!

संदीप रेड्डी वांगा का दावा- "स्पिरिट' में ऐसे फाइट सीक्वेंस होंगे, जो इससे पहले स्क्रीन पर कभी नहीं दिखाए गए."

Advertisement
post-main-image
'स्पिरिट' में विवेक ओेबेरॉय और तृप्ति डिमरी भी ज़रूरी किरदारों में हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' के सबसे हिंसक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग हैदराबाद के कोटी वुमंस कॉलेज में शुरू हो चुकी है, जिसमें प्रभास जेल में एक गैंग से लड़ते हुए दिखाई देंगे।
  • इस फिल्म के हिंसक सीन की पृष्ठभूमि में संदीप रेड्डी वांगा का विशेष निर्देशन है, जो पहले से ही कई प्रभावशाली एक्शन दृश्यों के लिए जाने जाते हैं।
  • 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी, और इसके बाद प्रभास के पुलिस ऑफिसर वाले हिस्से के शूटिंग का चरण शुरू होगा, जिससे फिल्म की प्रस्तुति पूरी होगी।

Prabhas की Spirit का सबसे वायलेंट सीन कैसा होने वाला है? YRF Spy Universe की फिल्म Alpha में Alia Bhatt का कैरेक्टर कैसा है? क्या Salman Khan की SVC63 में Nayanathara भी एक्शन सीन्स करती नज़र आएंगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'स्पिरिट' के सबसे वायलेंट सीन का शूट शुरू?

प्रभास की 'स्पिरिट' के सबसे इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू हो चुकी है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि शूट हैदराबाद के कोटी वुमंस कॉलेज में हो रहा है. इस कॉलेज को फिल्म में सेंट्रल जेल की तरह दिखाया जाएगा. प्रभास यहां वो सीन शूट कर रहे हैं, जिसमें वो जेल में तकरीबन 100 लोगों से भिड़ते नज़र आएंगे. कुछ क्रू मेम्बर्स ने सेट की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. इनमें प्रभास तो नहीं दिख रहे, मगर इस सीक्वेंस में इस्तेमाल हो रहे हथियार नज़र आ रहे हैं. तलवारें, कुल्हाड़ियां, दराती सहित सारे हथियार देसी हैं. जो संदीप रेड्डी वांगा के स्टाइल से मैच करता है. इस सीक्वेंस में प्रभास ख़ुद कैदी हैं, और वो जेल में एक ख़तरनाक गैंग से लड़ रहे हैं. ये सारे सीन रात में शूट हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि 'स्पिरिट' में प्रभास तीन लुक्स में नज़र आएंगे. एक कैदी, एक पुलिस ऑफिसर और कॉलेज स्टूडेंट लीडर. रंगस्थलम् नाम के एक X पेज के मुताबिक इस सीक्वेंस के बाद एक हाई स्केल गाना शूट होगा. और फिर प्रभास के पुलिस ऑफिसर वाले हिस्से की शूटिंग शुरू की जाएगी. साथ ही संदीप रेड्डी का एक इंटरव्यू क्लिप भी वायरल हो रहा है. इसमें वो कह रहे हैं कि 'स्पिरिट' में वो ऐसे फाइट सीक्वेंस दिखाने वाले हैं, जो इससे पहले स्क्रीन पर कभी नहीं दिखाए गए. वायलेंस का लेवल बताने के लिए उन्होंने ब्लड बाथ शब्द का इस्तेमाल किया. ये फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# एक्शन थ्रिलर 'लोटस' में 4 एक्टर्स की एंट्री

एक्शन थ्रिलर 'लोटस' में चार एक्टर्स को कास्ट किया गया है. वैरायटी के मुताबिक मेकर्स ने क्यूबा गूडिंग जूनियर, ल्यूक फोर्ड, कीथ डफी और किमिरा को कास्ट किया है. इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी. इसे पेड्रिंग लोपेज़ डायरेक्ट कर रहे हैं.

# SVC63 में नयनतारा भी करेंगी इंटेंस एक्शन!

Advertisement

SVC63 में सलमान खान के फाइट सीन तो हैं ही, मगर नयनतारा भी इसमें इंटेंस एक्शन मोड में नज़र आएंगी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक वो अपने स्टंट्स भी ख़ुद करने वाली हैं. और इसके लिए वो फिलहाल तैयारी कर रही हैं. फिल्म में सलमान और नयनतारा के बीच सॉलिड डायनैमिक दिखाया जाएगा. बीते दिनों ये ख़बरें आई थीं कि नयनतारा और सलमान के बीच भी तगड़ा फेस ऑफ होगा. और उसके बाद समीकरण बदलेंगे. हालांकि अभी मेकर्स ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

# धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने किया रिसीव

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को उनके देहांत के बाद पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. 25 मई को दिल्ली में ये समारोह हुआ. और धर्मेंद्र की तरफ़ से उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये सम्मान लिया. हम याद दिला दें, कि साल 2012 में धर्मेंद्र को पद्म भूषण से सम्मानित किया था.

# 'अल्फ़ा' में खूंखार एसैसिन बनी हैं आलिया भट्ट!

YRF स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के कैरेक्टर के बारे में कुछ नई अपडेट्स सामने आई हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक वो इसमें खूंखार एसैसिन बनी हैं. एक ऐसा कैरेक्टर जिसे बचपन से ही इसकी ट्रेनिंग दी गई है. हालांकि अभी मेकर्स फिल्म के बारे में कोई डिटेल्स नहीं दी हैं. 'अल्फ़ा' में शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी ज़रूरी किरदारों में हैं. शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज़ होगी.

# आनंद एल राय की रोमैंटिक फिल्म करेंगे अजय देवगन?

अजय देवगन और आनंद एल राय के साथ काम करने की ख़बरें हैं. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि आनंद एल राय मिलिट्री बैकड्रॉप की रोमैंटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिलहाल इसकी लिखाई जारी है. और प्री-प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है. जैसे ही फीमेल लीड फाइनल होगी, मेकर्स फिल्म अनाउंस करेंगे. 

वीडियो: संदीप रेड्डी वांगा ‘स्पिरिट’ में दिखाएंगे प्रभास का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार!

Advertisement