The Lallantop

सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'ब्रह्मास्त्र' को ना कहा, बॉलीवुड में बैन हो गए

सिद्धांत ने ये भी कहा कि फिल्म में इतने सारे एक्टर्स थे रणबीर, आलिया, अमिताभ तो उन्हें कौन ही देखता.

Advertisement
post-main-image
सिद्धांत चतुर्वेदी ने उनके 'गली बॉय' फिल्म के किस्से सुनाए. जब उनकी पहली बार ज़ोया अख्तर से मुलाकात हुई थी.

Gully Boy फेम एक्टर Siddhant Chaturvedi ने 2019 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. ज़ोया अख्तर की इस फिल्म में सिद्धांत ने एम. सी. शेर का रोल प्ले किया था. जिसे खूब पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद उनकी Deepika Padukone के साथ फिल्म आई Gehraiyaan. भले ही  जनता को फिल्म ना पसंद आई हो मगर सिद्धांत का काम लोगों ने पसंद किया. पिछले दिनों सिद्धांत दी लल्लनटॉप के स्पेशल प्रोग्राम लल्लनटॉप बैठकी में आए थे. जहां उन्होंने अपने करियर और सलमान, शाहरुख से पहली बार मिलने का किस्सा शेयर किया.

Advertisement

सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने थिएटर में पहली फिल्म अनिल कपूर की देखी थी. वो फिल्म थी 'बेटा'. मगर उनके दिमाग में सबसे ज़्याद असर पड़ा सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना का' का. सिद्धांत कहते हैं-

''मुझे जितना याद है मेरी पहली फिल्म जो मैंने थिएटर्स में देखी और मुझे पूरी याद है वो थी सलमान खान की ‘प्यार किया तो डरना का’'.

Advertisement

सिद्धांत चतुर्वेदी ‘बंटी और बबली 2’ फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान 'बिग बॉस' गए थे. जहां सलमान खान से मिलकर वो रोने लगे थे. उन्होंने कहा -

''मैं सलमान खान का बहुत बड़ा फैन हूं. शाहरुख सर तो हैं ही. वो जवानी में समझ आए. मगर जब मैं बच्चा था तो सलमान मेरे पसंदीदा एक्टर थे. मैंने अपने हर बर्थडे पार्टी में सलमान की तरह कपड़े पहन कर डांस किया है. फिर जब 'कुछ-कुछ होता है' आई तो शाहरुख की तरह 'कूल' वाला लॉकेट और काले चश्मे पहनने लगा.''

सिद्धांत ने ये भी बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने बताया,

Advertisement

''एक कास्टिंग डायरेक्टर की तरफ से मुझे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक रोल ऑफर किया गया था. मुझे कोई ऑडिशन नहीं देना था. बस मार्शल आर्ट्स आती थी तो मुझे ये रोल ऑफर कर दिया गया था. मुझे मेकर्स ने कोई स्क्रिप्ट भी नहीं दी थी. बताया था कि हेवी वीएफएक्स वाली फिल्म है. जिसे बनने में  5 साल लगेंगे.''

सिद्धांत ने बताया,

''मैं बिना स्क्रिप्ट पढ़े, अधूरी स्क्रिप्ट के चलते इस रोल के लिए श्योर नहीं था. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं. तो मैं बैठा कास्टिंग डायरेक्टर्स के साथ मैंने कह दिया कि नहीं कर पाऊंगा सर.''

सिद्धांत बताते हैं कि इसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर्स से उनकी लड़ाई हो गई. उन्होंने कहा कि धर्मा प्रोडक्शन के साथ तीन फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट मिल रहा है. उसे ऐसे ही कैसे छोड़ सकते हो. सिद्धांत ने ये भी कहा कि फिल्म में इतने सारे एक्टर्स थे रणबीर, आलिया, अमिताभ तो उन्हें कौन ही देखता. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया. वो कास्टिंग सर्किट में बदनाम हो गए थे. 

Advertisement