The Lallantop

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' पर श्रेयस तलपड़े ने बड़ा अपडेट दे दिया

Allu Arjun इन दिनों विशाखापट्ट्नम में Pushpa 2 के शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. जो 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

Allu Arjun की  Pushpa 2 को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. अल्लू और टीम इन दिनों 'पुष्पा 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. हिंदी बेल्ट में भी 'पुष्पा' खूब पॉपुलर हुई है. तेलुगु में बनी इस फिल्म के हिंदी वर्जन में अल्लू की आवाज़ श्रेयस तलपड़े ने दी थी. हाल ही में श्रेयस ने 'पुष्पा 2' पर अपडेट दिया है.  

Advertisement

जब श्रेयस से पूछा गया कि क्या दूसरी किश्त में भी श्रेयस, अल्लू की आवाज़ बनेंगे. तो उन्होंने कहा,

''मैं दिल से चाहता हूं कि उनकी आवाज़ मैं ही बनूं. मगर अभी भी वो लोग शूटिंग कर रहे हैं. मुझे लगता है जब एक बार उनका काम खत्म हो जाएगा फिर टेक्निकली हमारा काम शुरू होगा. मैं फिर से इसे डब करना चाहता हूं. मगर अभी तक मेकर्स और मेरे बीच कोई ऑफिशियल बातचीत नहीं हुई है.''

Advertisement

श्रेयस ने आगे जोड़ा,

''मैं आशा करता हूं कि जल्द ही प्रोड्यूसर्स से इस बारे में मेरी बात हो. हो सकता है अगले महीने जब फिल्म की शूटिंग खत्म होगी तो हमारे बीच बातें शुरू होंगी. अगर मेकर्स को लगेगा कि मुझे इस फिल्म का पार्ट बनना चाहिए तो मैं इसका पार्ट बनकर बहुत खुश होऊंगा. मगर ये पूरी तरह प्रोड्यूसर की कॉल है.''

अल्लू अर्जुन की आवाज़ को श्रेयस ने खूब इजॉय भी किया. जब श्रेयस से पूछा गया कि क्या उनके लिए ये आसान है. तो उन्होंने कहा,

Advertisement

''जब तक आप इस जर्नी को इंजॉय करते हैं तब तक तो ठीक है. लेकिन जब आप इसे काम के जैसे देखने लगेंगे तो काम बहुत मुश्किल हो जाएगा. मैंने 'पुष्पा' में जो अपना पुट डाला वो इसलिए क्योंकि मुझे ये फिल्म बहुत पसंद है. मुझे अल्लू अर्जुन की परफॉर्मेंस को स्क्रीन पर डब करना बहुत पसंद आया.''

श्रेयस ने ये भी बताया कि अल्लू अर्जुन ने भी उनके काम की तारीफ की है. जब उनसे पूछा गया कि अल्लू ने उनके काम पर क्या कहा तो श्रेयस बोले,

''अल्लू ने मेरे काम की तारीफ की है. हम पर्सनली कभी मिले नहीं हैं लेकिन मैंने उनके बहुत सारे इंटरव्यूज़ देखे हैं. उन्होंने मुझे शुक्रिया कहा था. कहा था कि मैंने उनके 'पुष्पा' को हिंदी आवाज़ देकर उसमें जान डाल दी.''

ख़ैर, अल्लू अर्जुन इन दिनों विशाखापट्ट्नम में 'पुष्पा 2' के शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के कुछ-कुछ सीक्वेंस को शूट किया जा रहा है. कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदन्ना ने भी 'पुष्पा 2' पर बात की थी. बताया था कि इस बार फिल्म का स्केल काफी बड़ा होने वाला है. इस बार मेकर्स की ज़िम्मेदारियां ज़्यादा बढ़ गई हैं. रश्मिका ने बताया कि 'पुष्पा 2' को जापान में भी रिलीज़ करने की तैयारी चल रही है. इंडिया में ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. 

वीडियो: रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा 2' पर दी बड़ी अपडेट

Advertisement