Kartik Aaryan के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में से एक Captain India भी है. ये Captain America जैसी कोई फिक्शनल नहीं, बल्कि वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानी है. कार्तिक इस मूवी में एक एयरफोर्स पायलट के किरदार में नज़र आएंगे. मूवी को डायरेक्ट करने का जिम्मा Shimit Amin को मिला है. यदि आप इस नाम से अनजान हैं तो बता दें कि ये वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने Nata Patekar को Ab Tak Chhappan और Ranbir Kapoor को Rocket Singh: Salesman Of The Year जैसी दमदार फिल्में दी थीं. इतना ही नहीं, Shah Rukh Khan की Chak De India को भी इन्होंने ही डायरेक्ट किया था. अब कार्तिक के लिए वो 17 सालों बाद फिल्म डायरेक्शन में वापस लौट रहे हैं.
शाहरुख और रणबीर के करियर की सबसे तोड़ू फिल्म बनाने वाला डायरेक्टर लौट आया!
शिमित अमीन की वापसी का लंबे समय से इंतज़ार हो रहा था. फाइनली वो कार्तिक आर्यन के लिए 17 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं.
.webp?width=360)

शिमित, युगांडा में जन्मे और अमेरिका के फ्लोरिडा में पले-बढ़े. फ्लोरिडा में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उन्हें फिल्म एडिटिंग का चस्का लगा. उन्होंने 'मैजिशियन्स' और 'द मोल' जैसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की एडिटिंग की है. 2003 में उन्हें राम गोपाल वर्मा की 'भूत' को एडिट करने का जिम्मा संभाला. लगभग उसी दौरान उन्होंने नाना पाटेकर की 'अब तक छप्पन' पर काम शुरू किया. ये बतौर डायरेक्टर उनकी पहली मूवी थी. वैसे तो मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, मगर क्रिटिक्स ने इसे बेहद पसंद किया था.
2007 में शिमित ने ‘चक दे इंडिया’ डायरेक्ट की. इसे शाहरुख के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. शिमित को इस मूवी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल, फिल्मफेयर और IIFA अवॉर्ड मिला था. 2009 में उन्होंने रणबीर को उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'रॉकेट सिंह' दी. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. फिर भी इसे रणबीर के करियर में सबसे मार्के का काम माना जाता है. तब से लेकर अब तक उन्होंने कोई भी फिल्म डायरेक्ट नहीं की है. हालांकि 2020 में उन्होंने मीरा नायर के साथ 'अ सुटेबल बॉय' ज़रूर को-डायरेक्ट की. मगर ये फिल्म नहीं बल्कि एक ब्रिटिश टीवी मिनी सीरीज़ थी.
खैर, वो 17 सालों बाद बतौर फिल्म डायरेक्टर बड़े पर्दे पर वापस लौटने वाले हैं. 'कैप्टन इंडिया' उनके करियर की चौथी फिल्म होने जा रही है. इसमें कार्तिक एक पायलट का रोल करेंगे. ये वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानी है, जहां युद्ध के बीच उनका किरदार आम लोगों को रेस्क्यू करता है. संभावना है कि ये फिल्म 2015 के 'ऑपरेशन राहत' पर आधारित हो. तब इंडियन एयरफोर्स ने सिविल वॉर से घिरे यमन से 4600 भारतीयों को रेस्क्यू किया था. साथ ही उन्होंने 960 विदेशी नागरिकों को भी बाहर निकाला था. इसे देश के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन्स में से एक माना जाता है. हालांकि ये फिल्म उसी ऑपरेशन पर आधारित है या किसी और पर, इस बात की पुष्टि केवल मेकर्स ही कर सकते हैं.
‘कैप्टन इंडिया’ की कहानी हरमन बावेजा ने लिखी है. वही इसे प्रोड्यूस भी करने वाले हैं. उनके साथ टी-सीरीज मिलकर इसे को-प्रोड्यूस करेगी. ये फिल्म ओरिजिनली 2021 में अनाउंस हुई थी, तब इसे हंसल मेहता डायरेक्ट करने वाले थे. मगर किन्हीं वजहों से ये फिल्म टलती चली गई. अब फाइनली इस पर दोबारा कोई अपडेट आया है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के शूटिंग लोकेशन्स की रेकी कर ली है. इसे भारत और मोरक्को में फिल्माया जाएगा. 2026 के सेकेंड हाफ़ में कार्तिक और शिमित इसका प्रोडक्शन शुरू कर देंगे. संभावना जताई जा रही है कि फिल्म 2027 के फर्स्ट हाफ़ में रिलीज़ हो जाए. मगर अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के टीजर में क्या मिलेगा, सब पता चल गया!


















.jpg.webp?width=120)

