The Lallantop

शहज़ाद पूनावाला को ज़मीन पर गिराया, कपड़े फाड़ दिए! 'राइज़ एंड फॉल 2' में ऐसी नौबत क्यों आई?

शिवेत तोमर ने 'राइज़ एंड फॉल 2' में शहज़ाद पूनावाला से गाली-गलौज भी की.

Advertisement
post-main-image
'राइज़ एंड फॉल 2' को वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शहजाद पूनावाला, जो भाजपा के पूर्व प्रवक्ता हैं, ने टीवी शो 'राइज़ एंड फॉल 2' में हिस्सा लिया जहाँ मॉडल शिवेत तोमर से विवाद हुआ और शिवेत ने उनकी पिटाई की जिससे उनके कपड़े फट गए।
  • शो में शिवेत और शहज़ाद के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत मतभेद उत्पन्न हुए, खासकर त्रिशूल टैटू और स्वरा भास्कर के समर्थन को लेकर जो विवाद का कारण बना।
  • शिवेत को शो से बाहर कर दिया गया, शहज़ाद ने शो छोड़ने का फैसला किया और स्वरा व करण पटेल ने भी उनका समर्थन करते हुए शो छोड़ने का प्रस्ताव रखा।

कुछ समय पहले तक Shehzad Poonawalla, Bharatiya Janata Party (BJP) के फायरब्रैंड प्रवक्ता हुआ करते थे. मगर फिर उन्होंने राजनीति छोड़ Virendra Sehwag के शो Rise and Fall 2 को जॉइन कर लिया. अभी इस शो को शुरू हुए महज कुछ दिन ही बीते थे कि टीवी एक्टर और मॉडल Siwet Tomar ने उनकी पिटाई कर दी. यही नहीं, उन्होंने ऑन-कैमरा शहज़ाद के कपड़े तक फाड़ दिए.

Advertisement

प्राइम वीडियो के 'राइज़ एंड फॉल 2' में अलग-अलग फील्ड्स के लोगों को बतौर कंटेस्टेंट जोड़ा गया है. इसमें शिवेत और शहज़ाद के अलावा स्वरा भास्कर व तेज प्रताप यादव भी हैं. चूंकि स्वरा और शहज़ाद की पॉलिटिकल आइडियोलॉजी एक-दूसरे से बिल्कुल उलट रही है, इसलिए वो पहले दिन से ही लगातार बहस कर रहे. हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ.

शो के दौरान शहज़ाद, शिवेत के हाथ पर बने त्रिशूल वाले टैटू पर सवाल कर रहे थे. उनका कहना था कि इस टैटू के साथ वो स्वरा भास्कर का सपोर्ट कैसे कर सकते हैं. दरअसल, स्वरा पर अक्सर हिन्दू धर्म का अपमान करने के आरोप लगते हैं. इसलिए त्रिशूल के टैटू वाले शिवेत का उनके साथ जाना शहज़ाद को खल गया. खासकर इसलिए क्योंकि शिवेत ने हाल ही में कहा था कि वो स्वरा से बात नहीं करेंगे. इसलिए शहज़ाद ने शिवेत के बदले हुए रुख को उनका ‘दोगलापन’ बता दिया. 

Advertisement

इतना कहना भर था कि शिवेत दूसरे कमरे से आए और शहज़ाद को धक्का मारकर गिरा दिया. दोनों में अल्टीमेट रूलर सेग्मेंट में भी नोंक-झोंक हो गई थी. इसलिए शहज़ाद के उकसाने पर वो और ज्यादा भड़क गए. उन्होंने शहज़ाद को भद्दी गालियां दीं. साथ ही उनके पकड़कर जमीन पर घसीटने लगे, जिससे शहज़ाद के कपड़े फट गए. रोचक बात ये है कि इस दौरान वो स्वरा भास्कर ही थीं, जिन्होंने सबसे पहले शहज़ाद को शिवेत से अलग किया. वीडियो के अंत तक शहज़ाद जमीन पर पड़े हुए थे.

Advertisement

शहज़ाद जब उठे, तो उन्होंने कैमरे के जरिए मैसेज भिजवाया कि वो शो से बाहर जाना चाहते हैं. वो इसलिए ताकि वो शो के प्रोड्यूसर्स के सामने अपनी शिकायत रख सकें. इसके कुछ समय बाद खबर आई कि शिवेत को शो से बाहर कर दिया गया है. बताया तो ये भी गया कि स्वरा और करण पटेल ने भी उनके सपोर्ट में शो छोड़ने की पेशकश की है. मगर प्रोड्यूसर्स ने ऑफिशियली इस बारे में अब तक कुछ नहीं बताया.

वीडियो: क्यों स्वरा भास्कर का 'एक्स' अकाउंट हुआ सस्पेंड?

Advertisement