The Lallantop

शाहरुख खान की 'किंग' का 450 करोड़ रुपए के पार, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने क्या कहा?

'किंग' के इस बजट में शाहरुख खान की एक्टिंग फीस और P&A कॉस्ट शामिल नहीं है.

Advertisement
post-main-image
'किंग', शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद की दूसरी फिल्म है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान ने चार साल के ब्रेक के बाद 2023 में 'पठान' से वापसी की और उसके बाद उन्होंने 'किंग' नाम की एक्शन फिल्म चुनी, जिसका शूट मई 2025 में शुरू हुआ था।
  • 'किंग' फिल्म के निर्माण में पहले 200-250 करोड़ रुपए का बजट योजना में था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसका खर्च 450 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो यह शाहरुख खान की सबसे महंगी फिल्म बनाता है।
  • फिल्म 'किंग' की रिलीज़ 24 दिसंबर 2026 को नियत की गई है, और इसके लिए विश्व के विभिन्न हिस्सों में शूटिंग जारी है, जिसमें भारी VFX और उल्लेखनीय कलाकार शामिल हैं।

Shahrukh Khan ने चार साल के ब्रेक के बाद 2023 में Pathaan से ऐतिहासिक वापसी की. उस साल उनकी तीन फिल्में आईं, 'पठान', Jawan और Dunki. इसके बाद उन्होंने King नाम की एक्शन फिल्म चुनी. मगर शायद उन्हें भी नहीं पता था कि जाने-अनजाने में इस फिल्म के बनने और रिलीज़ होने में तीन साल का समय लग जाएगा. साथ ही 'किंग' शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्म होने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका 450 करोड़ रुपए पहुंच गया है. हालांकि डायरेक्टर Siddharth Anand इन खबरों से इत्तेफ़ाक नहीं रखते.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'किंग' का शूट मई 2025 में शुरू हुआ था. उम्मीद की जा रही है कि अगस्त 2026 तक इसका शूट पूरा हो जाएगा. इन 15 महीनों में फिल्म की कास्ट एंड क्रू ने हिंदुस्तान समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शूटिंग की. वर्ल्ड के सबसे चर्चित एक्शन और स्टंट कोरियोग्राफर्स को इस फिल्म से जोड़ा गया. आधी फिल्म इंडस्ट्री इस पिक्चर में काम कर रही है. सबकुछ श्योर-शॉट ब्लॉकबस्टर फॉरमूले के हिसाब से हो रहा है. 'पठान' से शाहरुख की दमदार वापसी करवाने वाले सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. दीपिका इस फिल्म में एक छोटा मगर ज़रूरी रोल कर रही हैं. शाहरुख की जिस भी फिल्म में दीपिका ने काम किया है, वो कभी फ्लॉप नहीं हुई. 'जवान' की तरह इस फिल्म को भी खुद शाहरुख खान (रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट) प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का VFX भी उनकी खुद की कंपनी ही तैयार कर रही है.

इस फिल्म में जिस तरह का एक्शन रखा गया है, उस पर भारी-भरकम VFX लगेगा. जिसकी वजह से फिल्म का बजट आसमान छूने लगा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'किंग' को 200 से 250 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जाना था. मगर अब ये आंकड़ा बढ़कर 450 करोड़ रुपए पहुंच गया है. जो कि इसे शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म बनाता है.

Advertisement

'पठान' को बनाने पर 250 करोड़ रुपए की लागत आई थी. प्रिंट एंड एडवर्टिजमेंट कॉस्ट (P&A) मिलाकर फिल्म का कुल बजट 270 करोड़ रुपए के आसपास बैठा था. 'जवान' को भी 250 करोड़ वाले ब्रैकेट में ही प्लान किया गया था. मगर डायरेक्टर एटली ने खुद स्वीकार किया कि वो फिल्म का प्रोडक्शन कॉस्ट 300 करोड़ रुपए के पार चला गया था. P&A कॉस्ट जोड़कर मामला 350 करोड़ रुपए के आसपास बैठा. मगर इन दोनों फिल्मों ने इतनी झामफाड़ कमाई की कि मेकर्स को इतना बड़ा बजट कभी खला नहीं.

मगर 'किंग' को बनाने पर ही 450 करोड़ रुपए का खर्च आ गया है. इसमें फिल्म की प्रिंट-पब्लिसिटी पर होने वाला खर्चे और शाहरुख की फीस शामिल नहीं है. मेकर्स दर्शकों को एक ऐसे सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना चाहते हैं, जो उन्होंने इससे पहले कभी अनुभव नहीं किया. इसलिए इस फिल्म को A New Shahrukh Khan Experience टैगलाइन दिया गया है.

मगर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इन सभी खबरों को गलत बताया है. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा की इस खबर के बाहर आने के बाद एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा- False यानी ग़लत. जनता का मानना है कि इसकी मदद से सिद्धार्थ उन खबरों का खंडन कर रहे हैं, जिसमें 'किंग' का बजट 450 करोड़ रुपए बताया गया है. अब असलियत क्या है, ये तो शाहरुख या सिद्धार्थ ही बता सकते हैं.

Advertisement
Siddharth anand, king
सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट का स्क्रीनग्रैब.

जहां तक 'किंग' की स्टारकास्ट का सवाल है, तो शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान भी इस फिल्म में ज़रूरी किरदार निभा रही हैं. ये थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली उनकी पहली फिल्म होगी. इन लोगों के अलावा रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, राघव जुयाल, जैकी श्रॉफ, सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. 

वीडियो: 'किंग' के तूफान में पिछड़ीं 'रामायण', 'टॉक्सिक' और 'स्पिरिट'!

Advertisement