Kamal Haasan ने साल 2000 में Hey Ram बनाई. इसमें Shahrukh Khan, Rani Mukerji और Hema Malini ने भी काम किया था. फिल्म का बजट भी बड़ा था और कास्ट भी तगड़ी थी. कमल इसे अपनी सबसे पर्सनल फिल्म बनाते हैं. फिर भी ये फिल्म फ्लॉप हो गई. और कमल हासन इसका ज़िम्मेदार इसमें शाहरुख की मौजूदगी को मानते हैं. फिल्म को रिलीज़ हुए 26 साल हो चुके हैं. इस मौके पर एक हालिया इंटरव्यू में कमल ने बताया कि ‘हे राम’ की असफलता से उन्हें बड़ा घाटा हुआ. शाहरुख खान के नाम ज़िक्र करना ही उनकी फिल्म के लिए नुकसानदेह साबित हुआ.
शाहरुख खान के कारण मेरी फिल्म 'हे राम' बर्बाद हो गई, मुझे बड़ा घाटा हुआ: कमल हासन
कमल हासन ने 'हे राम' के लॉस को याद करते हुए कहा- "फिल्म की पब्लिसिटी में शाहरुख का नाम लिया, और जनता उखड़ गई."


‘हे राम’ के 26 साल पूरे होने पर बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कमल हासन ने कहा,
“ये फिल्म इतनी ज़्यादा रोमांचक थी कि दर्शक अपनी सीटों से फिसलकर थिएटर से बाहर ही निकल गए. जब मैं फिल्म बना रहा था, तब लोग मुझसे पूछते थे कि आखिर मैं कर क्या रहा हूं? इतना खर्च किसलिए? मैंने कहा, यह एक वादा है जो मैंने खुद से किया था.”
‘हे राम’ वो फिल्म थी, जिसमें पहली बार शाहरुख खान ने पठान का रोल किया था. शाहरुख के रोल फिल्म की असफलता में उनकी भूमिका पर कमल हासन ने कहा,
"असल में मुंबई में फिल्म की जो पब्लिसिटी की गई, उसे देखकर लोगों को लगा कि फिल्म में शाहरुख खान का रोल बहुत बड़ा है. ये पूरा काम PR का था. असल में ‘हे राम’ में शाहरुख का किरदार ज़रूरी, मगर छोटा था. लोग शाहरुख को और देखना चाहते थे. शायद इसी बात से पब्लिक नाराज़ हो गई."
‘हे राम’ बनाने में कमल हासन ने जो जोखिम उठाया था, उसका जो परिणाम उन्हें मिला, वो लंबे समय तक उन्हें अखरता रहा. वो आर्थिक संकट में घिर गए थे. इस बारे में कमल हासन ने कहा,
“इस फिल्म की नियति कुछ भी हो सकती थी. मगर इसका हश्र बुरा ही हुआ, और ये आर्थिक रूप से बहुत बुरा था. एक बार तो प्रोड्यूसर ने मुझे शूट शुरू होने से ऐन पहले मेरी फीस कम करने का सुझाव दिया. ताकि मुझे ज़्यादा फिल्में मिल सकें.”
कमल हासन ने बताया कि मुश्किलें चाहे जितनी भी रही हों, मगर उन्होंने फीस में कटौती नहीं की. रुपयों के मामले में उन्होंने हमेशा पारदर्शिता रखी. उन्होंने कहा,
“एक एक्टर के तौर पर मुझे कोई शिकायत नहीं है. मैं देश के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में ये एक हूं. और इसके लिए लिए मैं मेरे भाई चंद्र हासन का शुक्रगुज़ार हूं. वही मेरे टैक्स से जुड़े मामले देखते हैं. उनकी बदौलत मेरे पास स्विस बैंक अकाउंट्स में रखने के लिए कोई सरप्लस फंड्स नहीं बचे. लेकिन मैं ख़ुश हूं कि मैं चैन की नींद सोता हूं. जब मेरे घर गलियारे में जूतों की आवाज़ आती है, तो मैं डर से कांपता नहीं हूं. कुछ लोग इसे मूर्खता भी कह सकते हैं, लेकिन मेरे हिसाब से इसे ही सुक़ून कहते हैं.”
कमल हासन अपने पिछले कुछ इंटरव्यूज़ में बता चुके हैं, कि ‘हे राम’ के लिए शाहरुख ने एक रुपया भी नहीं लिया था. उन्होंने कहा था,
“शाहरुख ने महज़ एक रिस्ट वॉच लेकर इस फिल्म में काम किया. शाहरुख के पास इस फिल्म के हिंदी राइट्स हैं. मैंने कभी सोचा नहीं कि आज इस फिल्म की वैल्यू कितनी होगी. अब उस पर शाहरुख का हक़ है. वो ‘हे राम’ के पार्टनर हैं. और मुझे खुशी है, कि फिल्म के हिंदी राइट्स पर उनका अधिकार है.”
बहरहाल, कमल हासन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी पिछली फिल्म ‘ठग लाइफ़’ थी. ये फिल्म कई कारणों से विवादों में रही. और टिकट खिड़की पर डिजास्टर सबित हुई. अब जल्द ही वो ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे. साथ ही कमल हासन, रजनीकांत के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं. वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं.
वीडियो: शाहरुख को कमल ने उनकी फिल्म करने से मना कर दिया था














.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)



