Biwi No. 1 फिल्म के गाने Chunnari Chunnari को लेकर प्रोड्यूसर Vashu Bhagnani और Tips Films के बीच लीगल वॉर चल रहा है. टिप्स, Varun Dhawan और David Dhawan की फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में इस गाने का इस्तेमाल कर रही है. इसलिए वाशु ने इसके राइट्स को लेकर उन पर केस कर दिया. 22 मई को उन्होंने दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस मसले के बारे में बताया. साथ ही ये भी कहा कि उन्होंने वरुण वाली Coolie No 1 के लिए डेविड को 70 करोड़ रुपये दिए थे. मगर उससे फायदे की जगह उन्हें 27 करोड़ का नुकसान हो गया.
"वरुण की फिल्म बनाने के लिए मैंने डेविड धवन को 70 करोड़ रुपए दिए, मुझे 27 करोड़ का नुकसान हो गया"
वाशु भगनानी ने कहा कि उन्हें 'कुली नंबर 1' से 27 करोड़ का नुकसान हुआ. मगर वरुण धवन ने कभी ये पूछा भी नहीं कि उन्हें कितना नुकसान हुआ और उसकी भरपाई कैसे होगी.


वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाशु भगनानी ने कहा,
"मैंने डेविड जी को कहा कि मैं बीवी नंबर 1 का रीमेक बनाना चाहता हूं. कुली नंबर 1 से हमें करीब 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. उस मूवी में मैं सिर्फ नाम का प्रोड्यूसर था. प्रोडक्शन और बाकी खर्चों की पूरी ज़िम्मेदारी डेविड जी ही संभाल रहे थे. मैंने उन्हें फिल्म बनाने के लिए काफी बड़ी रकम दी थी. करीब 70 करोड़ रुपये. जबकि उनकी इतनी फीस भी नहीं बनती थी."
वरुण स्टारर 'कुली नंबर 1' को खूब प्रमोट किया गया था. मगर कोविड की वजह से उसे थिएटर्स के बजाय सीधे एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया. वहां भी फिल्म की बड़ी फजीहत हुई. इस बारे में वाशु कहते हैं,
"वो कोविड का दौर था. तब डेविड जी ने मुझसे कहा- 'आपका जो भी नुकसान हुआ है, हम आगे उसकी भरपाई कर देंगे. चलिए बीवी नंबर 1 शुरू करते हैं'. इसके बाद हमने करीब छह महीने तक उस फिल्म पर काम किया. फिर एक दिन रोहित धवन ने मुझे बताया कि स्क्रिप्ट अभी तैयार नहीं है. चूंकि ये क्रिएटिव काम है, इसलिए मैंने जल्दबाजी नहीं की. सोचा आराम से फिल्म बनाते हैं. तीन महीने बाद मुझे पता चला कि टिप्स फिल्म्स के रमेश तौरानी और डेविड धवन साथ मिलकर एक मूवी बना रहे हैं. मुझे थोड़ा बुरा लगा. लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं उन्हें रोक नहीं सकता. एक साल बाद मैंने देखा कि चुनरी चुनरी गाना उस फिल्म का हिस्सा बन चुका है. तब मैंने डेविड धवन को फोन किया और पूछा- 'आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?’"
वाशु भगनानी ने कहा कि ‘बीवी नंबर 1’ की रिलीज़ के समय उन्होंने फिल्म के ऑडियो राइट्स टिप्स म्यूजिक को बेचे थे. लेकिन कंपनी गलत तरीके से उन गानों को वीडियो में भी इस्तेमाल करने लगी. टिप्स उनसे बात करने को भी तैयार नहीं थी. इसलिए मामला कोर्ट तक पहुंचा. वाशु बताते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा बुरा तब लगा, जब डेविड ने वही गाना टिप्स की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में इस्तेमाल कर लिया. उन्होंने कहा -
“कुली नंबर 1 से मैंने 27 करोड़ का नुकसान झेला था. लेकिन वरुण धवन ने कभी ये तक पूछना जरूरी नहीं समझा कि अंकल का नुकसान हुआ है, पूरा कौन करेगा?”
वाशु का कहना है कि इंडस्ट्री में थोड़े-बहुत एथिक्स तो होने ही चाहिए. अगर डेविड धवन उनसे पहले बात कर लेते, तो वो आसानी से उस गाने को इस्तेमाल करने के लिए NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) दे देते और इससे उन्हें कोई दिक्कत भी नहीं होती. मगर उनके ऐसा न करने की वजह से मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया.
जहां तक ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का सवाल है, तो ये फिल्म 5 जून को रिलीज़ के लिए शेड्यल्ड है. 21 मई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था. सारी तैयारियां हो चुकी थीं. मीडिया को इनवाइट भेजा जा चुका था. मगर ऐन वक्त पर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया. इसके पीछे टेक्निकल ग्लिच को ज़िम्मेदार ठहराया गया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की नई तारीख अब तक बताई नहीं गई है. इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने काम किया है. इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के टीजर पर वरुण धवन किससे भिड़ गए?




















