The Lallantop

सलमान की SVC63 का टाइटल-प्रोमो लॉक, अब मचेगा कोहराम!

मेकर्स ने फिल्म की थीम के मुताबिक 4 टाइटल शॉर्टलिस्ट किए थे. जो फाइनल हुआ, वो 27 मई को अनाउंस होगा!

Advertisement
post-main-image
SVC63 में सलमान के अपोजिट नयनतारा को कास्ट किया गया है.

क्या Salman Khan की SVC63 के लिए कौन से चार Title शॉर्टलिस्ट किए गए हैं? Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के Theatrical Rights के बारे में क्या अपडेट है? SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi की शूटिंग अभी कहां चल रही है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान खान की SVC63 का टाइटल लॉक?

सलमान खान की फिल्म SVC63 का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. मगर इंटरनेट पर एक थ्योरी चल रही है. इसके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म के लिए चार टाइटल शॉर्टलिस्ट किए हैं. इनमें से एक फाइनल करके 27 मई को ईद-उल-अधा पर अनाउंस किया जाएगा. सोशल मीडिया पर जो नाम पढ़ने में आ रहे हैं, वो हैं 'रुद्रराज्यम्', 'दी मैसेंजर', 'मॉन्स्टर' और चौथा है 'ललकार'. मेकर्स फिल्म की स्टोरीलाइन के मुताबिक एक टाइटल चुनकर घोषणा करेंगे. चर्चा है कि इसका प्रोमो कसीनो के सेट पर शूट हुआ है. फिल्म स्पाय एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है. अब वो इन चार में से कोई टाइटल चुनेंगे, या कोई सर्वथा नया टाइटल लाएंगे, ये तो वक्त ही बताएगा.

Advertisement

# वॉकिन फीनिक्स बना रहे अपनी पहली फिल्म

ख़बर है कि एक्टर वॉकिन फीनिक्स न्यूयॉर्क में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. टाइटल है 'एग्जिट राइट'. वो ख़ुद इसमें एक्ट भी कर रहे हैं. ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है. ये चर्चाएं तब चलीं जब एक्टर हॉली लिस्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इसका ज़िक्र किया. ऑफिशियल अनाउसमेंट होते ही हम आपको अपडेट करेंगे.

# 'मॉर्टल कॉम्बैट' वालों की फिल्म करेंगे वरुण धवन!

Advertisement

वरुण धवन के एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट से जुड़ने की ख़बर है. पिंकविला के मुताबिक 'मॉर्टल कॉम्बैट' के प्रोड्यूसर लॉरेंस कासनॉफ ने उन्हें अपने मल्टीवर्स प्रोजेक्ट से जुड़ने का ऑफर दिया है. बातचीत अडवांस लेवल पर है. मगर अभी कुछ ऑन पेपर नहीं हुआ है.

# 'रामायण' के थिएट्रिकल राइट्स की कीमत 450 करोड़!

4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही 'रामायण' हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. इसके राइट्स पर भी बड़ा प्राइस टैग लगा है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक 'रामायण' के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स खरीदने के लिए धर्मा प्रोडक्शंस, AA फिल्म्स और PEN स्टूडियोज़ में होड़ लगी हुई है. सभी इसके ऑल-इंडिया राइट्स खरीदना चाहते हैं. मगर इसके सिर्फ हिन्दी वर्जन के राइट्स की कीमत ही 450 करोड़ रुपये रखी गई है. यानी तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ा जैसी बाकी भाषाओं के लिए अलग कीमत चुकानी होगी. भारत में आज तक किसी भी फिल्म के राइट्स इस दाम पर नहीं बिके. अब तक की सबसे बड़ी डील शाहरुख की 'किंग' के लिए PEN मरुधर ने की है. 'किंग' के ऑल-इंडिया थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ में ख़रीदे गए हैं. जहां तक 'रामायण' की बात है, तो अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये 450 करोड़ रुपये एक पार्ट के राइट्स की कीमत है या दोनों पार्ट्स की.

# हैदराबाद में शूट हो रहा 'वाराणसी' का ग्रैंड सॉन्ग

'वाराणसी' की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के इंडस्ट्रियल एरिया कटेदान में चल रही है. गुल्टे की रिपोर्ट के मुताबिक यहां महेश बाबू के साथ एक ग्रैंड सॉन्ग सीक्वेंस शूट किया जा रहा है. इसके बाद प्रयागराज में फिल्म के वॉटर सीक्वेंस शूट होंगे.

# गांगुली की बायोपिक में शाश्वत चैटर्जी की एंट्री

क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' की शूटिंग चल रही है. राजकुमार राव इसमें लीड रोल में हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक एक्टर शाश्वत चैटर्जी को भी इसमें कास्ट किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक वो सौरव गांगुली के पिता चांदीदास गांगुली का किरदार निभा रहे हैं. फिलहाल इसकी शूटिंग मुंबई में हो रही है. फिल्म को विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 17 जुलाई को रिलीज़ होगी माधवन की GDN

आर. माधवन स्टारर फिल्म GDN की रिलीज़ डेट आ गई है. फिल्म 17 जुलाई को हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी. ये एडिसन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले इंजीनियर और इन्वेंटर GD नायडू की बायोपिक है. आर. माधवन इसमें उन्हीं के किरदार में हैं. सत्यराज और प्रियामणि ने भी फिल्म में ज़रूरी कैरेक्टर्स किए हैं. कृष्णकुमार रामकुमार इसके डायरेक्टर हैं.

वीडियो: PR टीम से मैनेजमेंट तक, सलमान खान कर रहे बड़े बदलाव

Advertisement