The Lallantop

'किंग' के म्यूजिक राइट्स की भयंकर डिमांड, शाहरुख रिकॉर्डतोड़ डील करने वाले हैं?

'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' के बाद 'किंग' देश की तीसरी सबसे महंगी म्यूजिक डील क्रैक कर सकती है.

Advertisement
post-main-image
'किंग' को 350 करोड़ के बजट पर बनाया जा रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'किंग 2026' के म्यूजिक राइट्स के लिए मेकर्स को 50 करोड़ रुपए तक का ऑफर मिला है, जो शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी म्यूजिक डील बन सकती है।
  • म्यूजिक राइट्स के लिए कई बड़ी कंपनियों जैसे सोनी, सारेगामा और टी-सीरीज के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है, और पिछले ऑफर के मुकाबले इस साल म्यूजिक की मांग बढ़ी है।
  • 'किंग' की रिलीज़ 24 दिसंबर को निर्धारित है, और इसके मेकर्स ने रिलीज़ डेट न बदलने का फैसला किया है, जबकि अन्य बड़ी फिल्मों के साथ टकराव भी हो रहा है।

Shah Rukh Khan स्टारर King 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसलिए इसके राइट्स खरीदने के लिए अभी से डिस्ट्रीब्यूटर्स की लाइन लगने लगी है. खबर है कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स के लिए मेकर्स को 50 करोड़ रुपए तक का ऑफर मिला है. यदि मामला जमता है तो ये शाहरुख के करियर की सबसे महंगी म्यूजिक डील होगी.

Advertisement

कुछ समय पहले खबर आई थी कि 'किंग' के ऑडियो राइट्स के लिए ज़ी म्यूजिक ने 45 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं. लेकिन अब इस आंकड़े में बढ़ोतरी होती दिख रही है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"म्यूजिक कम्पोज़र सचिन-जिगर के जुड़ने के बाद किंग का म्यूजिक इस साल की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली प्रॉपर्टीज़ में से एक है. फिल्म के म्यूजिक राइट्स हासिल करने के लिए सोनी, सारेगामा और टी-सीरीज़ के बीच कड़ी टक्कर चल रही. इनमें से एक कंपनी करीब 50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर फिलहाल सबसे आगे बताई जा रही है."

Advertisement

शाहरुख ने फिलहाल इस म्यूजिक डील को लॉक नहीं किया है. पर अगर ऐसा हुआ तो ये भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी डील्स में से एक होगी. फिलहाल ये रिकॉर्ड रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' के नाम पर है. उस मूवी के ऑडियो राइट्स खरीदने के लिए टी-सीरीज़ ने 58 करोड़ रुपए चुकाए थे. दूसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' है. उसके राइट्स 55 करोड़ में बिके थे. 'रामायण' का म्यूजिक राइट 75 करोड़ में जरूर बेचा गया, मगर ये फिल्म के दोनों पार्ट्स के लिए है. ऐसे में 'किंग' के पास देश की तीसरी सबसे महंगी म्यूजिक डील करने का मौका है. सब ठीक रहा तो ये शाहरुख के करियर की सबसे महंगी ऑडियो डील होगी.

'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी. इससे एक हफ्ते पहले यानी 18 दिसंबर को 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' आ रही हैं. वहीं एक दिन बाद 25 दिसंबर को ड्वेन जॉनसन की 'जुमानजी 4' रिलीज़ होगी. ये साल की कुछ सबसे बड़ी फिल्में हैं. इसलिए 'किंग' के मेकर्स को सलाह दी जा रही है कि वो अपनी रिलीज़ डेट बदल लें. खासकर 'डूम्सडे' की वजह से, जिसे भारत में रिकॉर्डतोड़ दर्शक मिलेंगे. हालांकि 'किंग' से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद फिल्म की डेट नहीं बदलेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि अगले साल अप्रैल तक का रिलीज़ विंडो पूरी तरह भरा हुआ है. दूसरी तरफ़, उनका ये मानना है कि 'किंग' भारत में टकराव के बाद भी काफी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है.

वीडियो: शाहरुख की 'किंग' पर संकट, रिलीज़ डेट बदलने की चर्चा क्यों तेज़?

Advertisement

Advertisement