Shahrukh Khan की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. ABP की रिपोर्ट के मुताबिक गर्मी की वजह से शाहरुख बीमार हो गए हैं. उन्हें अहमदाबाद के KD Hospital में भर्ती करवाया गया है. शाहरुख अपनी टीम Kolkata Knight Riders को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हुए थे.
गर्मी से बिगड़ी शाहरुख खान की तबीयत, अस्पताल में भर्ती!
21 मई को अहमदाबाद में KKR vs SRH के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर खेला गया था. Shah Rukh Khan वहां अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे.

21 मई को IPL 2024 का पहला क्वालिफायर खेला गया. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हरा दिया. जिसके बाद कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंच गई. मैच के दौरान शाहरुख लगातार अपनी टीम को चीयर कर रहे थे. मैच खत्म होने के बाद वो ग्राउंड पर गए. दोनों टीमों को खिलाड़ियों से मिले. इस दौरान उनके हाथ में एक रुमाल था. जिससे वो बार-बार अपना पसीना पोंछ रहे थे. गर्मी की वजह से उनकी पूरी टी-शर्म गीली हो गई थी.
संभवत: इसी गर्मी की वजह से उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई. वो मुंबई नहीं लौटे थे. इसलिए उन्हें अहमदाबाद के ही एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. उन्हें एग्ज़ैक्ट्ली क्या हुआ है, इस बारे में अभी ज़्यादा अपडेट्स नहीं हैं. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि 21 मई की देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मगर वो फर्स्ट एड के बाद रात एक बजे ही अपने होटल लौट आए थे.
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो IPL खत्म होने के बाद अपनी नई फिल्म शुरू करेंगे. फिलहाल वो KKR का हर मैच स्टेडियम में जाकर देख रहे थे. अपनी टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं. 21 मई को हुए पहले क्वालिफायर के बाद स्टेडियम से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज़ बाहर आईं. उन्होंने होटल जाने के बाद भी अपनी टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर और उनकी बच्चियों के साथ तस्वीरें खिंचाईं. इस दौरान उनके साथ उनके बच्चे सुहाना-अबराम, मैनेजर पूजा ददलानी और एक्टर अनन्या पांडे भी थीं.
शाहरुख खान जुलाई से अपनी नई फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान भी काम कर रहे हैं. जो कि सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली सुहाना की पहली फिल्म होगी. इस फिल्म को ‘कहानी’ फेम सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं.
IPL 2024 का फाइनल 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है. फाइनल में पहुंचने वाली कोलकाता पहली टीम बन चुकी है. दूसरी टीम का फैसला एलीमिनेटर और क्वालिफायर 2 के बाद होगा.
वीडियो: King में शाहरुख खान के किरदार को लेकर बड़ी डिटेल बाहर आई है













