The Lallantop

सलमान खान की 'मॉनस्टर' के मेन विलन का राज खुल गया? वायरल फोटो से हुआ खुलासा!

सलमान खान स्टारर 'मॉनस्टर' में राहुल देव और अभिमन्यु सिंह भी नेगेटिव रोल्स में नजर आएंगे. मगर मेन विलन कौन है?

Advertisement
post-main-image
सलमान खान स्टारर 'मॉनस्टर' का करीब 50 फीसदी हिस्सा शूट हो चुका है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने शुरूआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मोर्चे पर उसकी कमाई धीमी हुई है और 'हनुमान अंश' नामक दो करोड़ की फिल्म उससे आगे निकलती दिख रही है।
  • बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' की रफ्तार धीमी पड़ने और टिकट बिक्री में 'हनुमान अंश' की बढ़त के कारण दोनों फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा उत्पन्न हुई है।
  • इस स्थिति में 'टॉक्सिक' की कमाई प्रभावित हो सकती है, जबकि 'हनुमान अंश' ने दर्शकों में अधिक रुचि हासिल की है और उसके आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Yash स्टारर Toxic के लिए राह का रोड़ा कौन सी दो करोड़ी फिल्म बन रही है? Emraan Hashmi स्टारर Gunmaaster G9 की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत किस फिल्म से होने वाली है? Salman Khan की Monster के मेन विलन के रोल में किस एक्टर का नाम सामने आया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'फ्रेंड्स' फेम मैथ्यू पेरी पर आएगी डॉक्यू-सीरीज  

'फ्रैंड्स' के चैंडलर यानी मैथ्यू पेरी की ज़िंदगी की कहानी अब डॉक्यू-सीरीज़ के ज़रिए दिखाई जाएगी. नेटफ्लिक्स The One About Matthew Perry नाम की तीन पार्ट की डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ बना रहा है. जिसे एमी अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर मैरी रॉबर्टसन डायरेक्ट कर रही हैं. परिवार, करीबी दोस्तों और उनके साथ काम कर चुके लोगों की बातों की मदद से मैथ्यू की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को दिखाया जाएगा. ये सीरीज़ 27 अक्टूबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 'कॉपरहैड' में कास्ट हुए 'एक्वामैन' फेम जेसन मोमोआ

जेसन मोमोआ और एड्रिया अरजोना क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'कॉपरहैड' में नज़र आएंगे. इसकी कहानी एक अंडरकवर ड्रग डील से शुरू होगी, जो वॉयलेंस में बदल जाती है. फिल्म को जॉन स्वॉब डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू होगी.

# 'टॉक्सिक' के लिए ये दो करोड़ की फिल्म बनी विलन?

Advertisement

यश की 'टॉक्सिक' ने धमाकेदार ओपनिंग ली. मगर अब बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी पड़ चुकी है. सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 7.85 करोड़ रुपये कमाए. इसी बीच 'टॉक्सिक' के सामने एक और फिल्म रोड़ा बनती दिख रही है. नाम है 'हनुमान अंश'. महज दो करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म टिकट बिक्री के मामले में 'टॉक्सिक' को पीछे छोड़ती दिख रही रही है. एक यूजर ने X पर बताया कि पिछले एक घंटे में 'टॉक्सिक' के 4.17 हजार टिकट बिके, जबकि 'हनुमान अंश' के 11.04 हजार टिकट बिके. यानी कमाई के मामले में 'हनुमान अंश' ने 'टॉक्सिक' का मामला खराब कर दिया है.

# सलमान खान की 'मॉनस्टर' के मेन विलन का पता चल गया!

सलमान खान स्टारर 'मॉनस्टर' की शूटिंग मुंबई में जोर-शोर से चल रही है. फिल्म का करीब 50 फीसदी हिस्सा शूट हो चुका है. लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म के मेन विलन को लेकर अब एक नाम सामने आया है. दावा है कि तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर अरविंद स्वामी फिल्म के मेन विलन होंगे. उनका एक लुक भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. हालांकि मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है. न ही ये स्पष्ट हो सका है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर 'मॉनस्टर' फिल्म की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल देव और अभिमन्यु सिंह भी नेगेटिव रोल्स में नजर आएंगे. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ होगी.

# इमरान हाशमी की फिल्म से होगा Mysaa का क्लैश

रश्मिका मंदन्ना की 'मीसा' (Mysaa) की रिलीज़ डेट सामने आ गई है. इसका सीधा क्लैश इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 से होगा. Mysaa में रश्मिका एक गोंड ट्राइबल वॉरियर के रोल में दिखेंगी. वहीं Gunmaaster G9 एक्शन और रोमांस से भरपूर होगी. दोनों ही फिल्में 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी. इसी दिन सनी देओल की 'गबरू' भी आनी है.

# हिस्टोरिकल एपिक फिल्म बनाने जा रहे संजय लीला भंसाली?

संजय लीला भंसाली इन दिनों 'लव एंड वॉर' में बिजी हैं. इसी बीच खबर है कि वो अपने प्रोडक्शन में एक हिस्टोरिकल एपिक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी रंजन चंदेल को दी गई है. फिल्म करीब एक साल से डेवलपमेंट में थी और इसकी स्क्रिप्ट अब पूरी हो चुकी है. जल्द ही फिल्म की कास्टिंग शुरू होगी. इसे 2027 के पहले हाफ में फ्लोर पर ले जाने का प्लान है.

वीडियो: सलमान खान की 'मॉनस्टर' में दो और धाकड़ एक्टर्स की एंट्री, हीरो-विलेन का पलटा खेल

Advertisement