दो महीने बाद Ranbir Kapoor की Ramayana सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. यही कारण है कि मेकर्स एक के बाद एक, फिल्म के राइट्स बेच रहे हैं. खबर है कि मूवी के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स के लिए प्रोड्यूसर Dil Raju से बात चल रही है. पिछले दिनों उन्होंने Yash की Toxic को भी तेलुगु स्टेट्स में डिस्ट्रिब्यूट किया था. इससे उन्हें ठीक-ठाक नुकसान हुआ है. इसलिए वो 'रामायण' के ज़रिए अपने नुकसान की भरपाई करना चाहेंगे.
'टॉक्सिक' से हुए नुकसान की भरपाई मेकर्स अब 'रामायण' से करेंगे!
दिल राजू ने 'टॉक्सिक' के तेलुगु डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करीब 75 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. अब 'रामायण' से बदला निकालेंगे!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल राजू की कंपनी श्रीवेंकटेश्वर क्रिएशंस (SVC) 'रामायण' को डिस्ट्रिब्यूट करना चाहती है. चर्चा है कि वो फिल्म के तेलुगु डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के लिए 105 करोड़ रुपए ऑफर कर रहे हैं. अगर बात बनी, तो नमित मल्होत्रा को ये पैसे रिफंडेबल अडवांस के तौर पर दिए जाएंगे.
फिल्म की भाषा में रिफंडेबल अडवांस उस रकम को कहा जाता है, जो डिस्ट्रिब्यूटर फिल्म रिलीज़ से पहले मेकर्स को देता है. अगर मूवी बॉक्स ऑफिस पर वो पैसे रिकवर नहीं कर पाती, तो डिस्ट्रिब्यूटर को बाकी बचा अमाउंट प्रोड्यूसर अपनी जेब से देता है. मान लीजिए किसी फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 100 करोड़ में खरीदे गए. लेकिन फिल्म सिनेमाघरों से 90 करोड़ ही कमा पाई. तो बचे हुए 10 करोड़ प्रोड्यूसर खुद डिस्ट्रिब्यूटर को लौटाएगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' के केस में दिल राजू और मेकर्स के बीच शुरुआत में 108 करोड़ रुपए पर बातचीत चल रही थी. मोल-भाव के बाद ये आंकड़ा पहले 80 करोड़ और फिर 75 करोड़ रुपए तक आ गया. हालांकि खबर लिखे जाने तक 'टॉक्सिक', आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे तेलुगु स्टेट्स में केवल 30 करोड़ रुपए ही कमा पाई है. यानी मेकर्स को 45 करोड़ रुपए दिल राजू को लौटाने पड़ेंगे. वैसे, इंटरनेट पर ये चर्चा चल रही है कि इस नुकसान के बदले यश, SVC के बैनर तले कोई फिल्म कर सकते हैं. या बदले में अपनी अगली मूवी यानी 'रामायण' के राइट्स दे सकते हैं. लेकिन मेकर्स ने इस पर ऑफिशियली कोई कमेंट नहीं किया है.
बात करें 'रामायण' की, तो नमित मल्होत्रा ने फिल्म के ओवरसीज़ डिस्ट्रिब्यूशन का जिम्मा सोनी पिक्चर्स को दिया है. दोनों पक्ष के बीच लगभग 240 करोड़ रुपए की डील हुई है. ये पैसा फिल्म की इंटरनेशनल मार्केटिंग पर खर्च होगा. इस दौरान मेकर्स अपनी तरफ से भी 144 करोड़ रुपए लगाएंगे. भारत में 'रामायण' को हिन्दी बेल्ट में डिस्ट्रिब्यूट करने के राइट्स करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने खरीदे हैं. इसके बदले उन्होंने मेकर्स को 250 करोड़ रुपए दिए. बाकी भाषाओं के राइट्स अलग-अलग डिस्ट्रिब्यूटर के पास जाएंगे. वहीं, टी-सीरीज़ ने दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स के लिए करीब 75 करोड़ रुपए चुकाए हैं. ‘रामायण’ का पहला दुनियाभर में 6 नवंबर और इंडिया में 8 नवंबर को रिलीज़ होगा. इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: 'रामायण' की रिलीज डेट में अंतर डालेगा फिल्म की कमाई पर असर?












