Mirzapur The Movie ने रिलीज से पहले ही अडवांस बुकिंग में कितने रुपए कमाए हैं? यश की Toxic की तारीफों में क्या बोले Dhurandhar के डायरेक्टर Aditya Dhar? Akshay Kumar ने फिल्म Samuk में जलजला लाने के लिए कौन सा कदम उठाया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
अक्षय कुमार अपनी एलियन थ्रिलर 'समुक' के लिए 'एवेंजर्स: डूम्सडे' वाले टेक्निशियन ले आए!
अक्षय की ये फिल्म इंडिया में बनने वाली पहली एलियन-थ्रिलर फिल्म होगी.

# 'मिर्जापुर: द मूवी' ने अडवांस बुकिंग में कमाए 3.7 करोड़
'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. फिल्म की अडवांस बुकिंग 31 अगस्त को शुरू हुई थी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ये खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 76,725 टिकट बेचकर 2.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ब्लॉक्ड सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 3.7 करोड़ रुपये पहुंच रहा है. ट्रेड ट्रैकर्स मौजूदा बुकिंग ट्रेंड के आधार पर फिल्म की ओपनिंग 20 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा रहने का अनुमान लगा रहे हैं.
# यश की 'टॉक्सिक' की तारीफ में क्या बोले आदित्य धर?
140 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग लेने वाली यश स्टारर 'टॉक्सिक' का भारत में नेट कलेक्शन 230 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. फिल्म को लेकर काफी ट्रोलिंग और आलोचना हुई. चूंकी इसका क्लैश पहले 'धुरंधर' से होना था, इसलिए दोनों फिल्मों के बीच फैन्स खूब तुलना कर रहे हैं. लेकिन अब 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने 'टॉक्सिक' को अपना सपोर्ट दिखाया है. आदित्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और उसके साथ यश को टैग किया. साथ में उन्होंने बाइसेप और हार्ट वाली इमोजी लगाई. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों फिल्ममेकर्स और यश के संभावित कोलैबोरेशन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.
# अक्षय कुमार के साथ एक और फिल्म बना रहे प्रियदर्शन
अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी फिल्म 'हैवान' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. 11 सितंबर को रिलीज़ हो रही इस फिल्म के बाद दोनों एक बार फिर साथ काम करेंगे. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन एक कॉमिक जंगल थ्रिलर बनाने की तैयारी में हैं, जिसमें अक्षय लीड रोल करेंगे. फिल्म 1960 के दशक के भारत में सेट होगी. अक्षय का किरदार दिग्गज शिकारी और नेचरिस्ट जिम कॉर्बेट से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के इर्द-गिर्द होगी. इसे पूरी तरह जंगलों में शूट करने की प्लानिंग है. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अक्टूबर 2026 से शुरू होगा. जबकि शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है. ये अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की साथ में नौवीं फिल्म होगी.
# रणबीर की 'रामायण' के बाद रिलीज़ होगी AI फिल्म 'हनुमान'
रणबीर कपूर की 'रामायण' के बाद अब भगवान हनुमान पर बनी फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान- द ईटरनल' सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसे भारत की पहली पूरी तरह AI-जनरेटेड थिएट्रिकल फीचर फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर राजेश मापुस्कर डायरेक्ट कर रहे हैं. इसकी कहानी हनुमान जी के पात्र पर केंद्रित होगी. इसे पहले हनुमान जयंती के आसपास रिलीज़ करने का प्लान था. लेकिन म्यूज़िक और एडिटिंग का काम पूरा न होने के चलते इसकी रिलीज़ टाल दी गई. अब फिल्म Ramayana के बाद 2026 में सिनेमाघरों में आएगी. हालांकि इसकी नई रिलीज़ डेट अभी तक सामने नहीं आई है.
# 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने रचा इतिहास
टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज़ के सिर्फ 31 दिनों में फिल्म ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2.33 बिलियन डॉलर यानी लगभग 20 हजार करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके साथ ही ये सिनेमा इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसके ऊपर सिर्फ 'अवतार' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' हैं.
# अक्षय 'समुक' के लिए 'डूम्सडे' के आर्ट डायरेक्टर को लाए!
अक्षय कुमार की अपकमिंग एलियन थ्रिलर 'समुक' में अब हॉलीवुड टच मिलने वाला है. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक Avengers: Doomsday के आर्ट डायरेक्टर क्रिस पीटर्स फिल्म की इंटरनेशनल टेक्निकल टीम से जुड़ गए हैं. कनिष्क वर्मा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल कार्डिफ, वेल्स में चल रही है. फिल्म की टीम में ऑस्कर नॉमिनेटेड क्रीचर डिजाइनर एलेक गिलिस भी शामिल हैं, जो फिल्म के सेंट्रल एलियन को डिजाइन कर रहे हैं. 'समुक' को भारत की पहली बड़े पैमाने की एलियन एक्शन-थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है. फिल्म की 2027 में थिएट्रिकल रिलीज़ प्लान की गई है.
वीडियो: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का टीज़र हुआ जारी













