The Lallantop

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया, 'टॉक्सिक', 'आवाापन 2', 'धुरंधर 2' सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया!

'हनुमान अंश' ने अपने बजट की तुलना में 2591 परसेंट का मुनाफा कमा लिया है.

Advertisement
post-main-image
'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. वहीं शोभिनव सत्य ने इसमें लीड रोल किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने 07 अगस्त 2026 को रिलीज़ होकर 2 करोड़ के बजट में बनी, फिल्म ने पहले दिन 12 लाख और चौथे सोमवार को 6.49 करोड़ रुपए कमाए।
  • फिल्म की कम बजट, बिना खास प्रमोशन के रिलीज़ और प्रचार के लिए भंडारों का आयोजन करने जैसी रणनीति ने इसकी कमाई में भूमिका निभाई।
  • इसके उच्च लाभ और कम खर्च के कारण 'हनुमान अंश' देश की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक बन गई है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।

महज 12 लाख की ओपनिंग लेने वाली Hanuman Ansh, एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस सरप्राइज़ देती जा रही है. 2 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने देशभर में 50 करोड़ से ज़्यादा पैसा कमा लिए हैं. इसी के साथ ये देश की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक बन गई. मगर अब ये भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है और गर्दा उड़ा रही है. चौथे मंडे को इसने साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर Dhurandhar 2 से भी ज़्यादा पैसे कमाए. 

Advertisement

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' 07 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन इसने केवल 12 लाख रुपए कमाए थे. वहीं रिलीज़ के चौथे सोमवार को इसने ग्रॉस 6.49 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. 'हनुमान अंश' को पहले हफ्ते में ही फ्लॉप बता दिया गया था. ऐसे में फिल्म का चौथे सोमवार को इतनी कमाई कर जाना, किसी उपलब्धि से कम नहीं है.

क्योंकि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' भी रिलीज़ के चौथे सोमवार को इतने पैसे कलेक्ट नहीं कर पाई थी. ‘धुरंधर 2’ ने उसने ग्रॉस 6.18 करोड़ रुपए कमाए थे. सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने चौथे मंडे को 70 लाख रुपए कलेक्ट किए थे. अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने 1.58 करोड़ और 'वेलकम टू द जंगल' ने 12 लाख रुपए का कलेक्शन किया था. अजय देवगन की 'धमाल 4' भी फ़ोर्थ मंडे को 70 लाख रुपए ही कमा सकी थी. वहीं प्रभास की 'द राजा साब' ने 28 लाख रुपए का बिजनेस किया था. मगर 'हनुमान अंश' ने बग़ैर किसी खास प्रमोशन के इन सभी सुपरस्टार्स की बिग बजट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement

वैसे इस मंडे 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में लगी इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से भी ज़्यादा पैसे कमा लिए. वो भी तब, जब इमरान की फिल्म, 'हनुमान अंश' से एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. 'आवारापन 2' ने इस मंडे को 60 लाख रुपए कमाए हैं. जहां तक 'हनुमान अंश' के ओवरऑल कलेक्शन की बात है, इस फिल्म ने अब तक 53.82 करोड़ रुपए पीट दिए हैं. ये फिल्म के बजट को देखते हुए लगभग 2591 परसेंट का प्रॉफिट है.

'हनुमान अंश' देश की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है. मगर ग़ौर करने वाली बात ये है कि मेकर्स के पास इसे प्रमोट के लिए पैसे तक नहीं थे. इसलिए उन्होंने एक तरकीब निकाली. उन्होंने प्लान किया कि वो जगह-जगह भंडारा करवाएंगे. ऐसा करने के लिए उन्हें प्रमोशन की तुलना में काफी कम पैसे खर्च करने पड़े. उन्होंने आठ भंडारों का आयोजन किया था. उसमें जो भी आता, मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म के बारे में बताते. इस तरह उन्होंने बातों-बातों में अपनी मूवी को आम दर्शकों तक पहुंचा दिया और अब ये लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: Dhurandhar 2 ने पाकिस्तान में मचाया बवाल, नेटफ्लिक्स पर सर्वर हुआ क्रैश

Advertisement

Advertisement