The Lallantop

सलमान को निकाल, आमिर खान के साथ बनेगी 'रेस 4'?

आमिर खान के साथ ये दो एक्टर्स भी फिल्म में आ सकते हैं नज़र!

Advertisement
post-main-image
आमिर खान फिलहाल 'ललकारा' और '3 इडियट्स' सीक्वल में व्यस्त हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रेस 4' के लिए आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ को कास्ट करने की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है जिसमें आमिर स्क्रिप्ट को भी विकसित कर रहे हैं।
  • पूर्व 'रेस' फिल्मों की सफलता और विवादों के बाद प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य इस फ्रैंचाइज़ को नए हिसाब से रीबूट करने का प्रयास कर रहे हैं।
  • प्रोजेक्ट के प्री-प्रोडक्शन चरण में प्रवेश के बाद, आधिकारिक घोषणा तब होगी जब मुख्य कलाकारों से पुष्टि प्राप्त हो जाएगी, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

Saif Ali Khan और Salman Khan के बाद Race फ्रैंचाइज़ को अपना नया लीडिंग फेस मिलता दिख रहा है. खबर है कि Aamir Khan को Race 4 के लिए अप्रोच किया गया है. सिर्फ वही नहीं, Siddharth Malhotra और Tiger Shroff भी इस प्रोजेक्ट में कास्ट किए जा सकते हैं.

Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने आमिर, सिद्धार्थ और टाइगर को 'रेस 4' के लिए कॉन्टैक्ट किया है. आमिर को फिल्म की कहानी पसंद आई है. वो राइटर्स के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट डेवलप कर रहे. उनका मानना है कि वो 'रेस' फ्रैंचाइज़ को नए ढंग से रीबूट कर सकते हैं. दूसरी तरफ़, सिद्धार्थ और टाइगर ने भी इस मूवी में इन्ट्रेस्ट दिखाया है. लेकिन अभी ये चर्चा अपने शुरुआती दौर में है. इसलिए तीनों में से किसी ने भी अपना कन्फर्मेशन नहीं दिया.

सूत्र के मुताबिक, 'रेस 4' को एक ऐसे एक्शन थ्रिलर के रूप में डेवलप किया जाएगा, जो भारत में पहले कभी नहीं बना. इसे विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट करेंगे. वो इससे पहले 'धूम 3' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी मूवीज़ बना चुके हैं. इस बार फिल्म की कहानी और टेम्प्लेट में बिल्कुल नयापन होगा. मगर मेकर्स 'रेस' फ्रैंचाइज़ का थ्रिल और ट्विस्ट बरकरार रखेंगे. प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने मूवी का प्री-प्रोडक्शन शुरू करवा दिया है. एक बार एक्टर्स अपनी हामी भर दें, तो वो ऑफ़िशियली इस प्रोजेक्ट को अनाउंस कर देंगे.

Advertisement

'रेस' को ओरिजिनली सैफ़ अली खान के साथ बनाया गया था. पहले पार्ट में उनके अलावा अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु, अनिल कपूर और कटरीना कैफ जैसे एक्टर्स थे. फिल्म न केवल हिट हुई बल्कि कल्ट स्टेटस भी हासिल कर लिया. लगे हाथ मेकर्स ने उसका सीक्वल बनाया, जिसमें सैफ के साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और जैकलिन फर्नांडीज़ ने काम किया था. इन दोनों पार्ट्स को अब्बास-मुस्तन ने डायरेक्ट किया था.

'रेस 3' बनाने का जिम्मा रेमो डीसूजा को दिया गया. सैफ को बाहर करके कहानी में सलमान खान की एंट्री हुई. उनके अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलिन, साकिब सलीम और डेज़ी शाह भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बने. मगर इस फिल्म को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. न केवल अपनी कहानी बल्कि डायलॉग्स की वजह से भी. अब मेकर्स ‘रेस’ का चौथा पार्ट लाने की तैयारी में हैं और वो भी नई स्टारकास्ट के साथ. ऐसे में उन्हें मेकर्स से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, ये ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा.

वीडियो: 'मुझे बहुत बुरा लगा...', 'रेस 3' को लेकर क्या बोले रेमो डीसूजा?

Advertisement

Advertisement