Salman Khan स्टारर Monster की हाइप दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इस कारण फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स रिलीज़ से पांच महीने पहले ही बिक गए. मेकर्स ने इसे PVR-Inox को बेचा है. इस डील से उन्हें 100 करोड़ रुपए की आमदनी हो गई.
सलमान की 'मॉन्स्टर' की ऐसी डिमांड कि मेकर्स ने रिलीज़ से पहले ही 100 करोड़ वसूल लिए!
'मॉन्स्टर' में सलमान कई अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे.

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,
"PVR-Inox ने मॉन्स्टर के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 100 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं. ये मौजूदा समय के हिसाब से एक बहुत बड़ी डील मानी जा रही है. वो इसलिए क्योंकि आजकल डिस्ट्रीब्यूटर्स फिल्मों पर इतने पैसे लगाने से पहले काफी सावधानी बरतते हैं. ये डील रिफंडेबल अडवांस के तौर पर हुई है. यानी कुछ शर्तों के तहत ये रकम वापस भी की जा सकती है. हालांकि, PVR INOX को भरोसा है कि मॉन्स्टर से उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा होगा."
फिल्मों की भाषा में रिफंडेबल अडवांस का मतलब उस पैसे से है, जो डिस्ट्रीब्यूटर मेकर्स को देता है. मगर इसमें कुछ शर्तें शामिल होती हैं. मसलन, अगर फिल्म तय समय पर रिलीज़ नहीं हो पाती, डिस्ट्रीब्यूटर को तय किए गए राइट्स नहीं मिलते, फिल्म अपनी लागत नहीं निकाल पाती, तो मेकर्स को अडवांस की पूरी रकम या उसका कुछ हिस्सा लौटाना पड़ता है. हालांकि, ये पैसे किन सिचुएशंस में लौटाए जाएंगे, ये डिस्ट्रीब्यूटर्स और मेकर्स के आपसी कॉन्ट्रैक्ट पर निर्भर करता है.
PVR-Inox ने सलमान की 'मॉन्स्टर' पर इतने पैसे उसके कुछ विजुअल्स देखने के बाद ही लगाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उन सीन्स में सलमान खाफी खूंखार लग रहे थे. यही नहीं, वो एक से ज्यादा लुक्स में भी नजर आने वाले हैं. यही देखकर डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म पर इतना बड़ा दांव चला है. साथ ही ये भरोसा भी जताया कि इस फैसले से उन्हें बिल्कुल भी नुकसान नहीं होगा. जहां तक फिल्म की बात है, सलमान अभी इसके हाइटेक ट्रेन एक्शन सीक्वेंस में बिजी हैं. इसमें वो फिल्म के विलन अरविन्द स्वामी और उनकी गैंग से अकेले लड़ते नजर आएंगे. अक्टूबर में फिल्म का इंटरनेशल शेड्यूल शूट किया जाएगा. फिर पोस्ट प्रोडक्शन के बाद ये मूवी अगले साल ईद यानी मार्च 2027 में रिलीज़ हो जाएगी.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के टीज़र रिलीज को लेकर क्या अपडेट आया है?













