The Lallantop

'किंग', 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' की स्क्रीन शेयरिंग पर बेफिक्र एग्जीबिटर्स, कहा- "ये अच्छी प्रॉब्लम है..."

स्क्रीन शेयरिंग को लेकर सबसे ज्यादा खींचा-तानी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में होगी.

Advertisement
post-main-image
'एवेंजर्स: डूम्सडे' दुनिया की सबसे महंगी फिल्म है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 2026 के दिसंबर में Shah Rukh Khan की King, Avengers: Doomsday, Dune 3 और Jumanji 4 जैसी बड़ी फिल्मों की एक साथ रिलीज़ होने वाली है।
  • इतनी बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज़ होने से सिनेमाघरों में स्क्रीन शेयरिंग की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं, खासकर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में।
  • PVR-Inox के CEO कमल ज्ञानचंदानी ने कहा कि उनकी टीम इतनी फिल्मों की रिलीज़ को मैनेज करने में सक्षम है और वे इससे उत्पन्न चुनौतियों को संभाल लेंगे।

2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश दिसंबर में होने जा रहा है. तब Shah Rukh Khan की King का सामना Avengers: Doomsday, Dune 3 और Jumanji 4 जैसी फिल्मों से होगा. इतनी बड़ी मूवीज़ का एक साथ आना सिनेमाघरों की स्क्रीन शेयरिंग में मुसीबतें खड़ी कर देता है. बावजूद इसके, एग्जीबिटर्स इस टक्कर को लेकर पूरी तरह बेफिक्र हैं.

Advertisement

'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3', 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएंगी. 'किंग' 24 दिसंबर और 'जुमानजी 4', 25 दिसंबर को रिलीज़ होंगी. चारों ऐसी बड़ी फिल्में हैं, जिनकी विदेशी मार्केट के अलावा भारत में भी अच्छी डिमांड रहेगी. ऐसे में स्क्रीन शेयरिंग को लेकर इनमें खूब खींचा-तानी देखने को मिल सकती है. खासकर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में तो ऐसा जरूर होगा.

बॉलीवुड हंगामा ने इस मसले पर PVR-Inox पिक्चर्स लिमिटेड के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी से बात की. ये पूछे जाने पर कि क्या इतनी फिल्मों के एक साथ आने से स्क्रीन शेयरिंग में दिक्कतें आएंगी, ज्ञानचंदानी कहते हैं,

Advertisement

"ये एक अच्छी दिक्कत है. हमारे पास काफी अनुभवी टीम है, जो लंबे समय से इस काम को संभाल रही. हम इसे भी मैनेज कर लेंगे. हमारे पास अच्छी-खासी कैपसिटी है. भारत में अब हमारे पास इतनी क्षमता है कि एक ही हफ्ते में 2 या 3 बड़ी फिल्मों की रिलीज़ को आसानी से संभाल सकते हैं. हम इसे भी आराम से मैनेज कर लेंगे.”

25 सितंबर यानी कल 'एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर' सिनेमाघरों में आ रही है. इसे री-रिलीज़ के हिसाब से तगड़ी अडवांस बुकिंग मिली है. ऐसे में ज्ञानचंदानी ने उम्मीद जताई है कि ये मूवी री-रिलीज़्ड फिल्मों की कमाई का नया रिकॉर्ड बना देगी. उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो दिसंबर में लोग 'एवेंजर्स: डूम्सडे' देखने को टूट पड़ेंगे. ऐसी स्थिति में बाकी फिल्मों को नुकसान पहुंच सकता है. जहां तक 'किंग' की बात है, इसे शाहरुख खान की फिल्म होने के कारण भारत में थोड़ा अपरहैंड मिलेगा. यही कारण है कि उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट को अब तक टस-से-मस नहीं किया.

वीडियो: Avengers: Doomsday के पहले ट्रेलर पर लोगों ने क्या रिएक्शन दे दिया?

Advertisement

Advertisement