The Lallantop

दीपिका बाहर हुईं तो प्रभास-वांगा 'स्पिरिट' में कटरीना कैफ को लेकर आ रहे?

यदि कटरीना 'स्पिरिट' के लिए हामी भरती हैं तो ये 21 साल बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनका कमबैक करवाएगी.

Advertisement
post-main-image
'स्पिरिट' का क्लैश सलमान खान की SVC63 से होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग चल रही है और संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण के हटने के बाद त्रिप्ती_DIMRI को लीड रोल दिया है, जबकि कटरीना कैफ को कैमियो रोल के लिए विचार किया जा रहा है।
  • दीपिका पादुकोण ने काम के घंटों और वेतन के कारण 'स्पिरिट' से खुद को हटा लिया था, जिसके बाद वांगा ने त्रिप्ती_DIMRI को भूमिका में शामिल किया, और अब कटरीना की पर्सनल लाइफ और प्राथमिकताओं के कारण उनकी भागीदारी अनिश्चित है।
  • अगर कटरीना कैफ 'स्पिरिट' में शामिल होती हैं, तो यह उनका पिछले 21 वर्षों में तेलुगु सिनेमा में दूसरा अग्रिम प्रदर्शन होगा; फिल्म 05 मार्च 2027 को रिलीज़ होने वाली है।

Prabhas स्टारर Spirit शूटिंग शुरू होने से पहले ही बड़े विवाद में आ गई थी. तब Deepika Padukone ने काम के घंटों और सैलरी का हवाला देकर खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था. विवाद बढ़ा तो Sandeep Reddy Vanga ने रातों-रात Tripti Dimri को फिल्म की लीड चुन लिया. पिछले कई महीनों से 'स्पिरिट' लगातार शूट हो रही है. इस बीच खबर है कि वांगा Katrina Kaif को भी इस मूवी से जोड़ने पर सोच-विचार कर रहे.

Advertisement

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, वांगा 'स्पिरिट' में एक अहम रोल के लिए किसी चर्चित एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते हैं. इसके लिए वो कटरीना कैफ से डिस्कशन कर रहे हैं. वैसे, ये कोई फुल फ्लेजेड किरदार नहीं बल्कि एक कैमियो होगा. लेकिन फिल्म के नैरेटिव को देखते हुए इसे काफी अहम बताया जा रहा है.

रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स कटरीना से लगातार बातचीत कर रहे. लेकिन अब तक कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है. इसकी एक वजह कटरीना की पर्सनल लाइफ़ भी है. दरअसल, विकी कौशल से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से ठीक-ठाक दूरी बना ली है. उनकी लास्ट मूवी 2024 में आई 'मैरी क्रिसमस' थी. कोविड के बाद से वो केवल चार फिल्मों में नज़र आई हैं. इनमें अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' भी हैं. पिछले दिनों वो मां बनी हैं. इसी वजह से वो फिलहाल किसी नई फिल्म से नहीं जुड़ना चाहतीं. हालांकि कैमियो रोल के लिए वो इरादा बदलती हैं या नहीं, ये समय बताएगा.

Advertisement

वैसे, मेकर्स ने अब तक ऑफिशियली इस मुद्दे पर कुछ नहीं बताया है. इसलिए अभी इस बात की पुष्टि करना कठिन है. फिर भी, यदि कटरीना 'स्पिरिट' में काम करती हैं, तो ये दो दशक बाद तेलुगु सिनेमा में उनकी वापसी होगी. ‘स्पिरिट’ को ओरिजिनली तेलुगु में फिल्माया जा रहा है. कटरीना ने आज तक केवल दो तेलुगु मूवीज़ में काम किया है. उनमें से पहली 2004 में आई 'मल्लिश्वरी' है. इसमें उनके अपोजिट वेंकटेश ने काम किया था. वहीं कटरीना की सेकेंड एंड लास्ट तेलुगु फिल्म 2005 में आई 'अल्लारी पिदुगु' है. इसमें उनके साथ नंदमुरी बालकृष्ण नजर आए थे. लेकिन पिछले 21 सालों में उन्होंने तेलुगु फिल्मों से दूरी बना रखी है. रही ‘स्पिरिट’ की बात, तो ये 05 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी.

वीडियो: ‘स्पिरिट’ में 100 लोगों से भिड़ेंगे प्रभास, जेल फाइट शुरू

Advertisement
Advertisement