The Lallantop

'जन नायगन' के ओपनिंग कलेक्शन से थलपति विजय की जान में जान आएगी!

'जन नायगन' थलपति विजय की लगातार तीसरी ऐसी फिल्म है, जिसने अडवांस बुकिंग में 10 लाख से ज्यादा टिकटें बेची हैं.

Advertisement
post-main-image
'जन नायगन' थलपति विजय के करियर की अंतिम फिल्म है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • थलापथी विजय की फिल्म 'जन नायगन' आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसने पहले दिन शाम तक लगभग 29.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
  • फिल्म को सात महीनों की देरी और लीकिंग के बावजूद मुख्यमंत्री के समर्थन के कारण काफी हाइप मिला, जिससे विजय के फैनबेस ने इसे बड़ी शुरुआत दी।
  • ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार, 'जन नायगन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले दिन 80 करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है, जबकि दूसरी भाषाओं में इसका प्रदर्शन कमजोर रहा है।

Thalapathy Vijay की Jana Nayagan आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. मगर वहां फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिल रहा है. ज्यादातर लोग इसे डायरेक्टर H Vinoth की सबसे खराब फिल्म बता रहे. बावजूद इसके, मूवी ने बड़ी ओपनिंग ले ली है. रिलीज़ डे की शाम तक इसने 25 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. हालांकि विजय की पिछली कुछ फिल्मों से तुलना करने पर ये नंबर्स बेहद छोटे नजर आएंगे.

Advertisement

करीब सात महीनों तक अटकने के बाद 'जन नायगन' आज यानी 23 जुलाई को दर्शकों के सामने आई है. पर अब ये केवल एक्टर विजय नहीं बल्कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की फिल्म भी बन चुकी है. यही कारण है कि इसे शुरुआत से ही काफी हाइप मिली. तभी तो इतना अटकने और लीक होने के बावजूद विजय के फैनबेस ने इसे बड़ी शुरुआत दे दी. सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे की शाम तक फिल्म ने 29.11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. कई बार बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में पूरे दिन में भी इतने पैसे नहीं कमा पातीं.

'जन नायगन' ने सबसे ज्यादा पैसे इसके ओरिजिनल यानी तमिल वर्जन में कमाए हैं. वहां इसने नेट 22.33 करोड़ का कलेक्शन किया है. पर दूसरी भाषाओं में फिल्म को नाममात्र दर्शक ही मिले. तेलुगु में मूवी ने 1.26 करोड़ कमाए. वहीं खबर लिखे जाने तक हिंदी में इसके हिस्से महज 1.08 करोड़ आए हैं. विजय की 'लियो' और GOAT जैसी मूवीज़ ने दूसरी भाषाओं में भी अच्छा कलेक्शन किया था. मगर 'जन नायगन' का ऐसा न कर पाना, फिल्म के थिएट्रिकल रन और कलेक्शन को नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपए से अधिक कमा लेगी.

Advertisement

वैसे, 'जन नायगन' को अडवांस बुकिंग में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. पहले दिन के लिए इसने ऑल इंडिया 10 लाख से ज्यादा टिकटें बेचकर 22.26 करोड़ की सेल की है. ब्लॉक सीट्स को जोड़ने पर ये आंकड़ा 22.26 करोड़ तक पहुंच जाता है. उनकी लास्ट रिलीज़ GOAT ने प्री-बुकिंग में 12.3 लाख टिकटों की बिक्री की थी, जिससे फिल्म ने 24.5 करोड़ कमाए. ब्लॉक सीट्स में ये नंबर 29.83 करोड़ तक चला गया था. वहीं 'लियो' ने 24.4 लाख टिकटें बेचकर अडवांस बुकिंग में 46.36 करोड़ कमा लिए थे. इस तरह विजय देश के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी लगातार तीन फिल्मों ने 10 लाख से ज्यादा टिकटें बेची हैं.

वीडियो: Jana Nayagan पर करोड़ों का झटका? Makers लौटाएंगे Distributors का पैसा

Advertisement
Advertisement