कल देशभर में चल रहे Student Protest के सपोर्ट में Salman Khan ने एक पोस्ट किया था. उसमें उन्होंने प्रोटेस्टर्स का पक्ष लेते हुए सरकार से मांग रखी कि वो जनता की बात सुनें. साथ ही ये ध्यान भी दिलाया कि इस मूवमेंट को पॉलिटिकल रंग न दिया जाए. उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुआ. बाद में कई अन्य एक्टर्स भी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में लिखने लगे. पर आज सलमान ने एक और पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि वो अपने घर जाएं और सरकार को एक्शन लेने दें. यही नहीं, उन्होंने एजुकेटर और एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk से भी भूख हड़ताल तोड़ने की अपील की है.
"सोनम अनशन तोड़ दो, मैं घर से खाना भिजवाऊं?" - सलमान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर फिर क्या पोस्ट कर दिया?
सलमान ने प्रोटेस्टर्स से कहा है कि वो अपने घर चले जाएं और सरकार को एक्शन लेने दें.

23 जुलाई की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया था. उसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार NEET पेपर लीक के दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सजा देंगे. इस बात का हवाला देते हुए सलमान देर शाम एक नया पोस्ट शेयर करते हुए कहते हैं,
"एजुकेशन और सिक्योरिटी के लिहाज़ से स्टूडेंट्स हमारी पहली प्राथमिकता हैं. इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. माननीय प्रधानमंत्री ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है. मुझे पूरा भरोसा है कि पेपर लीक के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसलिए सभी स्टूडेंट्स अपने घर और माता-पिता के पास लौट जाएं."
इसी पोस्ट में सलमान ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील भी की. वो लिखते हैं,
"सोनम, इट्स डन ब्रो. अब इसे और आगे मत बढ़ाओ. भविष्य में अगर जरूरत पड़ी, तो इस जोश को उस दिन के लिए बचाकर रखो. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी. कुछ खा लो. अगर तुम चाहो, तो मैं घर से तुम्हारे लिए खाना भिजवा देता हूं."

हालांकि उनके इस ट्वीट पर मिले-जुले रिस्पॉन्स आ रहे हैं. दोनों पक्ष उनके ट्वीट को अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर रहा है. कोई कह रहा है कि सलमान ने छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया है. दूसरा पक्ष कह रहा है कि उन्होंने सरकार की राह आसान करते हुए, सरकारी पक्ष में झुकते हुए ये पोस्ट किया है. आरोप लग रहे हैं कि सलमान के पोस्ट का टोन ऐसा है, मानो सरकार ने बहुत कुछ कर दिया है और अब सबकुछ ठीक हो गया है. अब असलियत क्या है, ये तो सलमान ही जानें.
वीडियो: क्या है सोशल मीडिया पर सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट का मतलब?












