The Lallantop

1000000000 व्यूज! 'रामायण' ट्रेलर ने वो कर डाला, जो आज तक कोई इंडियन फिल्म नहीं कर पाई

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने व्यूज का ऐसा अंबार लगाया कि लांघना असंभव हो गया.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का पहला पार्ट इस साल 06 नवंबर को रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रनबीर कपूर स्टारर 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर ने छह दिनों में 1 बिलियन डिजिटल व्यूज़ का आंकड़ा पार किया है, जिससे यह भारत का पहला ऐसा मूवी ट्रेलर बन गया है।
  • ट्रेलर की इस सफलता के पीछे रामायण को वर्ल्ड ऑफ रामायण, सोनी पिक्चर्स, टी-सीरीज, धर्मा प्रोडक्शंस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर व्यापक रूप से साझा किया जाना है।
  • इस रिकॉर्ड के बाद मेकर्स ने इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज़ किया है, जिसे 10 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं, और भविष्य में फिल्म का प्रचार और डिजिटल व्यूज़ बढ़ने की संभावना है।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana Trailer ने इतिहास रच दिया है. ये देश का ऐसा पहला मूवी ट्रेलर है जिसने 1 बिलियन यानी 100 करोड़ डिजिटल व्यूज़ हासिल किए हैं. इसमें से करीब 60 करोड़ व्यूज़ इंस्टाग्राम पर सिर्फ हिंदी वर्जन से ही आ गए हैं.

Advertisement

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह सवा 4 बजे रिलीज़ किया गया था. शुरुआती छह घंटों में इसे 50 लाख बार देखा गया. 10 मिलियन यानी 1 करोड़ तक पहुंचने में ट्रेलर को केवल 9 घंटा लगा. 24 घंटों में ट्रेलर को यूट्यूब पर 45 मिलियन यानी 4.5 करोड़ व्यूज़ मिल गए थे. इनमें से 36.4 मिलियन हिंदी वर्जन से आए. बाकी कन्नड़ा समेत अन्य भाषाओं से. चूंकि मूवी में कन्नड़ा सुपरस्टार यश काम कर रहे हैं, इसलिए उस वर्जन की शुरुआत से ही काफी डिमांड रही है.

पहले दिन 'रामायण' के ट्रेलर को 36.4 मिलियन व्यूज़ मिले. ये बहुत बड़ा आंकड़ा नहीं है. वो इसलिए क्योंकि 24 घंटों में सबसे ज्यादा व्यूज़ लेने के मामले में इससे ऊपर 20 अन्य भारतीय फिल्में हैं. लेकिन मूवी ने दूसरे दिन गजब पेस पकड़ी. चूंकि इसे वर्ल्ड ऑफ रामायण, सोनी पिक्चर्स, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस जैसे चैनल्स से शेयर किया गया था, इसलिए व्यूज की बारिश हो गई. साथ ही इसे इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक पर भी खूब देखा गया. इस कारण 48 घंटों में फिल्म ने 350 मिलियन यानी 35 करोड़ व्यूज़ हासिल कर लिए.

Advertisement

'रामायण' के ट्रेलर ने चार दिनों में 800 मिलियन यानी 80 करोड़ व्यूज़ पा लिए थे. तब उम्मीद जताई गई कि ये ट्रेलर जल्द ही 1 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा भी छू लेगा. कुछ समय बाद ऐसा हो भी गया. खास बात ये है कि ‘रामायण’ को ये जादूई आंकड़ा छूने में केवल छह दिन का समय लगा. इसमें ज्यादा योगदान इंस्टाग्राम का है, जहां फिल्म ने अकेले ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ पेज पर ही 76 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ बटोर लिए हैं. इसमें भी 60 करोड़ व्यूज़ हिंदी ट्रेलर से आए, बाकी अन्य भाषाओं से. भारत में आज तक कोई भी फिल्म 100 करोड़ डिजिटल व्यूज़ के आसपास भी नहीं फटक पाई थी. लेकिन 'रामायण: चैप्टर 1' ने केवल 6 दिनों में ये कर दिखाया. वैसे, कल ही मेकर्स ने इसका इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज़ किया है. जिसे 10 मिलियन व्यूज़ यानी एक करोड़ व्यूज मिल चुके हैं.

वीडियो: किसने दी रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के मेकर्स को धमकी?

Advertisement
Advertisement