Salman Khan की Maatrubhumi 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी. लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया. कई महीने बीत जाने के बाद भी फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई. रिपोर्ट्स थीं कि मेकर्स को सरकार के दबाव में फिल्म से एंटी-चाइना एलिमेंट हटाना पड़ा. जिसकी वजह से फिल्म का 40 परसेंट हिस्सा रीशूट किया गया. इन वजहों से फिल्म की कहानी काफी हद तक बदल गई. मगर सलमान का कहना है कि ये सब बातें बकवास हैं.
"सब बकवास है...", 'मातृभूमि' पर सरकार का दबाव होने के आरोप पर क्या बोले सलमान?
हालांकि सलमान ने ये ज़रूर माना कि 'मातृभूमि' फिल्म का एक पुराना वर्जन भी था.

'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने कहा,
"ये जो नैरेटिव चल रहा है न कि हम चाइना के खिलाफ़ जा रहे हैं. और सरकार ने हम पर प्रेशर डाला है कि इसका स्क्रिप्ट बदलो, रीराइट करो. ये सब बकवास है. ये बिल्कुल भी सही नहीं है. हमने फिल्म बनाई है सैनिकों के ऊपर. उनके परिवार और उन्हें क्या कुछ झेलना पड़ता है, भारत और चाइना, दोनों तरफ़. तो इसमें कोई नेगेटिव फोर्स नहीं है. बस हालात हैं नेगेटिव."
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सलमान हिंट देते हैं कि फिल्म का एक वर्जन बदला ज़रूर गया है. वो कहते हैं,
"नेशन कम्स फर्स्ट. वो (सैनिक) एक-दूसरे को पसंद करते हैं. लेकिन जब वो सिचुएशन आती है, तो देश आगे आ जाता है. दोनों देश इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, हमारे डायरेक्टर साहब (अपूर्व लाखिया) का पहले का भी एक वर्जन था."
वैसे, सलमान ने पूछे जाने के बावजूद ये नहीं बताया कि फिल्म का ओरिजिनल वर्जन था क्या. मगर उन्होंने ये जरूर कहा कि ‘मातृभूमि’ किसी की बायोपिक नहीं है. सलमान के मुताबिक, वो एक ऐसी फिल्म करना चाहते थे, जहां मैन ऑन मैन हाथापाई हो. उन्होंने बताया कि 'मातृभूमि' में चाइनीज़ और इंडियंस, दोनों हैं. इसलिए लोगों को लगा कि फिल्म का नैरेटिव दोनों देशों के रिश्ते बिगाड़ देगा. सलमान कहते हैं,
"अब फिल्म का नैरेटिव जो भी हो, मुझे नहीं लगता कि चाइनीज़ ये कहेंगे कि सलमान खान ने ये पिक्चर बनाई है तो अटैक करो इंडिया पर."
खबर थी कि मेकर्स 06 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज़ करेंगे. मगर इवेंट में मौजूद पत्रकारों को ट्रेलर दिखाया गया. मगर फिर पता चला कि ये ट्रेलर 08 नवंबर यानी दीपावली के दिन यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया जाएगा. यही नहीं, इवेंट के बाहर मेकर्स ने जो पोस्टर लगवाए थे, उनमें फिल्म की रिलीज़ डेट 20 नवंबर लिखी थी. मगर इवेंट के दौरान सलमान ने खुद बताया कि ये मूवी 04 दिसंबर को आएगी. रिपोर्ट है कि इसके बाद फिल्म से जुड़ी टीम पोस्टर्स पर लिखे 20 नवंबर के डेट को टेप से छिपाने लगी थी.
वीडियो: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट बदलेगी, सिनेमाघर में किससे टकराएगी?










