The Lallantop

कल आएग सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान

'मातृभूमि' ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. ट्रेलर की लंबाई 4 मिनट और 43 सेकेंड बताई जा रही है.

Advertisement
post-main-image
'मातृभूमि' को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' 20 नवंबर 2026 को रिलीज़ होगी और इसका ट्रेलर 6 नवंबर को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा, जिसे सेंसर बोर्ड ने अनुमोदित कर दिया है।
  • फिल्म की रिलीज़ डेट तय होने के पीछे बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'सूर्या' से मुकाबले की संभावित स्थिति और प्रचार रणनीतियाँ कारण हैं।
  • 'मातृभूमि' की रिलीज़ से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और दोनों फिल्मों की प्रीमियर राइडिंग की संभावना है।

क्या Salman Khan की Maatrubhumi सनी देओल स्टारर Suryaa से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली है? Bhuvan Bam का शो Dhindhora Season 2 कब रिलीज़ हो रहा है? खूब वाहवाही के बाद भी Dhurandhar The Revenge से Ramayana क्यों पिछड़ गई है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 6 नवंबर को आएगा सलमान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर!

सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट आखिरकार तय हो गई है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 20 नवंबर, 2026 को रिलीज़ होगी. इसके साथ ही सलमान की फिल्म का सीधा मुकाबला सनी देओल की 'सूर्या' से हो सकता है. फिल्म का ट्रेलर 6 नवंबर यानी कल मुंबई में लॉन्च किया जाएगा. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो 'मातृभूमि' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. ये ट्रेलर 4 मिनट और 43 सेकेंड का बताया जा रहा है, जो सबसे लंबे ट्रेलर्स में से एक होगा. इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.

Advertisement

# स्पोर्ट्स ड्रामा में दिखेंगे लियम नीसन

लियम नीसन स्पोर्ट्स ड्रामा 'बिलीव 13' में हॉकी कोच जैक ब्लैथरविक का रोल कर रहे हैं. फिल्म की कहानी एक टीनएज हॉकी प्लेयर जैक 'जैबी' जाब्लॉन्स्की की ज़िंदगी पर बेस्ड है. जो गंभीर चोट के बाद पैरालाइज्ड हो गया था. रॉबर्ट लॉरेंज इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. इसकी शूटिंग 2027 में मिनेसोटा में शुरू होगी.

# 20 नवंबर को रिलीज़ होगा 'ढिंढोरा' सीज़न-2

Advertisement

भुवन बाम का शो 'ढिंढोरा' पांच साल बाद वापसी कर रहा है. इसका सीज़न-2 नेटफ्लिक्स पर 20 नवंबर से प्रीमियर होना शुरू होगा. इस बार शो में टीटू मामा 11 करोड़ रुपये के नुकसान से जूझते नज़र आएंगे. भुवन इस सीज़न में अपने अलग-अलग नौ रोल्स में दिखलाई पड़ेंगे.

# कार्तिक आर्यन की 'लड़ाकू' की रिलीज़ डेट अनाउंस

कार्तिक आर्यन और कबीर खान एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. दोनों की अगली फिल्म का नाम है 'लड़ाकू'. बिरला स्टूडियोज़ ने फिल्म की रिलीज़ डेट 18 जून, 2027 अनाउंस कर दी है. इसे एक सच्ची घटना से इंस्पायर्ड फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है.

# खूब वाहवाही के बाद भी 'धुरंधर 2' से पिछड़ी 'रामायण'!

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने अडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क की फाइनल अडवांस बुकिंग रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए ब्लॉक सीट्स को छोड़कर 42.96 करोड़ रुपये की ग्रॉस कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 50.08 करोड़ रुपये पहुंचता है. इसके साथ ही 'रामायण' बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग डे अडवांस बुकिंग वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इसने 'जवान' के 40.75 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. अब इससे आगे सिर्फ 'धुरंधर 2' है, जिसकी अडवांस बुकिंग 53 करोड़ रुपये रही थी.

# इसाबेला मर्सेड की 'गुड अमेरिकन फैमिली 2' में एंट्री

इसाबेला मर्सेड और पैट्रिक श्वार्जनेगर 'गुड अमेरिकन फैमिली' सीरीज़ के दूसरे सीज़न में नज़र आएंगे. Hulu की इस सीरीज़ की कहानी 1993 में अमेरिका के वर्जीनिया में हुई सच्ची घटना पर आधारित है. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है.

वीडियो: सलमान खान के पेड ट्रोल्स वाले बयान पर पलाश सेन क्या बोले?

Advertisement