The Lallantop

'ऐल्फा' देखकर निकली पब्लिक ने आलिया-शरवरी की फिल्म की भद्द पीट दी!

'ऐल्फा' को लोग स्पाई यूनिवर्स की सबसे बुरी फिल्म बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
ट्रेड को 'ऐल्फा' से डबल डिजिट ओपनिंग की उम्मीद नहीं है. अब देखना ये है कि ये फिलम टिकट खिड़की पर क्या कारनामा करती है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • YRF SPY Universe की सातवीं फिल्म Alpha 3 जुलाई को रिलीज़ हुई, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फीमेल सेंट्रिक स्पाय कहानी प्रस्तुत की गई है।
  • फिल्म की रिलीज़ से पहले वॉर 2 की तुलना और दर्शकों के मिक्स्ड रिएक्शन इस फिल्म के प्रति कम उत्साह व अपेक्षाओं का कारण बने।
  • ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म को पहले दिन लगभग 5 करोड़ की ओपनिंग मिली, और पूरी कमाई पहली वीकेंड पर 15 करोड़ के आसपास रहने की संभावना है।

YRF SPY Universe की सातवीं फिल्म Alpha आज 03 जुलाई को रिलीज़ हुई. War 2 के बाद इस फिल्म से दर्शकों को ख़ास उम्मीदें नहीं थीं. और ऐसा ही कुछ इसके पहले शो के बाद आ रहे रिएक्शंस में भी देखने को मिल रहा है. इसके लिए ऑडियंस से मिक्स्ड रिस्पॉन्स आ रहा है. कुछ लोगों को फिल्म अच्छी लगी. तो कुछ इसे पांच में से हाफ स्टार भी नहीं दे रहे. Alia Bhatt और Sharvari Wagh को लेकर YRF ने पहली बार फीमेल सेंट्रिक स्पाय फिल्म बनाई है. एक्सपेरिमेंट तो किया है. मगर साथ में Bobby Deol, Hrithik Roshan और Anil Kapoor को भी लाए हैं. और इनकी कास्टिंग फिल्म के सेफ्टी गार्ड की तरह महसूस होती है. 'ऐल्फा' को मिले चुनिंदा पब्लिक रिएक्शंस में हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

Advertisement

एक यूज़र ने इंटरवल तक फिल्म देखने के बाद लिखा,

“'ऐल्फा फर्स्ट हाफ़ डन. वॉर 2 तो इसके सामने क्रिस्टोफर नोलन के क्रिएशन जैसी लग रही है. ये मूवी मेंटल पीस के लिए वायरस है.”

Advertisement

रेडिट पर एक यूज़र ने लिखा,

“स्पाय फिल्म के नाम पर ये बनाया है. कचरा है ये. एक स्पाय अपने दुश्मन के खेमे में फ्रेंच फ्राइज़ खाते हुए जा रही है. महाबकवास है ये. बल्कि स्पायज़ और उनके बेहद रिस्की काम की इन्सल्ट है. आलिया के एक्शन सीन अच्छे हैं. मगर उनका किरदार ऐसा है कि उसकी हरकतों से, बोलने के तरीक़े से चिढ़ सी होने लगती है. शरवरी को देख कर तो लग रहा है कि वो स्पेन में नाइकी-प्यूमा के एथलिज़र प्रोडक्टस के लिए एड शूट कर रही हैं. रॉ चीफ़ चोर है. और एक्स रॉ सोल्जर विलन बन जाता है. पठान में यही सब तो दिखाया था. YRF वाले कुछ तो नया लाते.”

Advertisement
34
रेडिट पर एक यूज़र ने ‘एल्फ़ा’ को YRF की सबसे कमज़ोर फिल्म बताया. 

चिराग व्यास नाम के यूज़र ने लिखा,

"ऋतिक रोशन का कैमियो इस फिल्म का एक मात्र एक्साइटिंग मोमेंट है. रिलीफ़ है. इस हिस्से के अलावा फिल्म एवरेज ही लगती है. स्टोरी पेसिंग और ओवरऑल इम्पैक्ट ओके है." 

एक यूज़र ने X पर लिखा,

“टीज़र के रिएक्शंस देख कर लगा था कि ये फिल्म ना देखूं. मगर देख कर ऐसा कोई पछतावा भी नहीं हुआ. इतनी बुरी भी नहीं है. आलिया ने मेहनत की है. ये और बात है कि उन पर ये रोल ख़ास सूट नहीं कर रहा. स्टोरी भी प्र‍ेडिक्टेबल है. ऋतिक वाला हिस्सा अच्छा है. मगर स्टोरी के साथ जेल नहीं करता. उनका कैमियो एल्फ़ा को डूबने से बचाने के आफ्टरथॉट जैसा लगता है. फिर भी मैं कहूंगा कि फिल्म देखी जा सकती है. ग्रेट नहीं है. पर बुरी भी नहीं है.”

2
कुछ यूज़र्स का कहना है कि 'एल्फ़ा’ ग्रेट नहीं है. पर बुरी भी नहीं है. 

रैंडम इंसान नाम के यूज़र ने X पर लिखा,

“फिल्म ख़त्म होने में बस 10 मिनट बचे हैं. मगर अब कोई इंट्रेस्टिंग सीन नहीं आया. शुरुआत भी बहुत बोरिंग थी. यक़ीन नहीं हो रहा कि ये YRF फिल्म है.”

4
इस यूज़र ने लिखा कि ‘एल्फ़ा’ शुरू से एंड तक बोरिंग है. 

 

एक यूज़र ने लिखा,

“मैं आलिया बहुत बड़ा फैन हूं. मगर ये बुरी फिल्म है. कैरेक्टर्स इंट्रेस्टिंग हैं. मगर हे भगवान, YRF ने स्क्रीनप्ले और राइटिंग पर तो गिवअप ही कर दिया है. इसलिए इसे रीशूट और डीले किया गया. अब सोच रहा हूं कि इसका फर्स्ट ड्राफ्ट तो कितना बुरा होगा. बैकग्राउंड स्कोर एक्स्ट्रा गार्बेज है. और बॉबी दोबारा वहीं पहुंच गए हैं जिस कारण उन्हें सालों तक फिल्मों से दूर रहना पड़ा. उनकी एक्स्ट्रा हॉरिबल एक्टिंग स्टैंड आउट करती है. ये किस तरह का हरियाणवी एक्सेंट है.”

5
आलिया के फैन्स को भी उनकी ये फिल्म पसंद नहीं आई. 

ट्रेड को 'ऐल्फा' से डबल डिजिट ओपनिंग की उम्मीद नहीं है. ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म पहले दिन केवल 5 करोड़ की ओपनिंग ले सकेगी. ये बहुत ख़राब नंबर है. उनका कहना है कि फिल्म को यदि वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी मिली, तब भी ये पहले वीकेंड पर 15 करोड़ के आसपास ही कमा पाएगी. YRF जैसे ब्रैंड के लिए ये बहुत कम कमाई होगी. अडवांस बुकिंग में 'ऐल्फा’ ने 3.06 करोड़ रुपये कमाए. अब देखना ये है कि शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म डबल डिजिट ओपनिंग ले पाती है या नहीं.

वीडियो: आलिया भट्ट की 'ऐल्फा' किन वजहों से दर्शक नहीं जुटा पा रही?

Advertisement