The Lallantop

'तेरे नाम', 'रंगीला' समेत 6 हिट हिंदी फिल्मों के सीक्वल बनेंगे

'देसी बॉयज़', 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल भी प्लानिंग में है.

Advertisement
post-main-image
इरोस एंटरटेनमेंट ने लंदन टेक वीक में छह हिट हिंदी फिल्मों के सीक्वल अनाउंस किए.

क्या Salman Khan Tere Naam और Aamir Khan Rangeela के सीक्वल में काम करेंगे? क्या Rajinikanth की Jailer 2 में Hrithik Roshan का Cameo कन्फर्म हो गया है? Ram Charan की Peddi ने 7 दिल में कितनी कमाई कर ली है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'तेरे नाम', 'रंगीला' समेत 6 फिल्मों के सीक्वल बनेंगे

इरोस एंटरटेनमेंट ने 10 जून को लंदन टेक वीक में छह हिट हिंदी फिल्मों के सीक्वल अनाउंस किए. ये हैं 'रंगीला', 'तेरे नाम', 'देसी बॉयज़', 'इंग्लिश विंग्लिश', 'तनु वेड्स मनु- दी नेक्स्ट चैप्टर' और 'फोबिया'. ओरिजनल फिल्मों के एक्टर्स इन सीक्वल्स में शायद ही वापसी करेंगे. मगर सीक्वल बनना तय है. ये सभी एनिमेशन, फिल्म्स और माइक्रोड्रामा के फॉर्म में बनाई जाएंगी.

Advertisement

# भारत में 30 जुलाई को रिलीज़ होगी स्पाइडर मैन

टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' दुनियाभर में 31 जुलाई को रिलीज़ हो रही है. मगर भारत में ये एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को आएगी. सोनी पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया. ये हिंदी और इंग्लिश के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ा में भी रिलीज़ होगी. इस फिल्म के बारे में ये ख़बर भी है कि पूरी फिल्म का अनफिनिश्ड वर्जन ब्लैक मार्केट में आ गया है. इसमें CGI नहीं है. मगर फिल्म पूरी है. अब तक इस बारे में मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन का कैमियो कन्फर्म

Advertisement

पिछले दिनों चर्चा चली थी कि रजनीकांत की 'जेलर 2' में जो कैमियो शाहरुख ने करने से मना कर दिया, वो अब ऋतिक करेंगे. वैरायटी इंडिया इसे पुख्ता ख़बर बता रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन 22 और 23 जून को चेन्नई में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे. सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया कि शूट से पहले उनके कुछ लुक टेस्ट होंगे. मेकर्स उन्हें ऐसे लुक में प्रेज़ेंट करना चाहते हैं, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया. मुमकिन है कि ऋतिक इसमें पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे. 'जेलर 2' में और भी एक्टर्स ने कैमियो किया है. ये हैं मोहनलाल, शिवा राजकुमार और विजय सेतुपति. फिल्म में राम्या कृष्णन, विद्या बालन, जतिन सरना और मिथुन भी ज़रूरी किरदारों में है. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है, कि ये 3 सितंबर को रिलीज़ होगी.

# 'पेद्दी' ने पहले हफ्ते में ही कमाए 345 करोड़!

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' पहले हफ्ते बॉक्स पर शानदार परफॉर्मे कर रही है. इसे रिलीज़ हुए सात दिन हो चुके हैं. और सैकनिल्क के मुताबिक हफ्ते भर में यानी 10 जून तक इसने 187 .25 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है. मेकर्स के मुताबिक वर्ल्डवाइड ये फिल्म ग्रॉस 345 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. जान्हवी कपूर के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद फिल्म तेज रफ्तार से भाग रही है. फिल्म में जगपति बाबू, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी भी हैं. बुची बाबू साना ने इसे डायरेक्ट किया है.  

# 'काला हिरण' का टीज़र प्रीपोन, 12 जून को आएगा

सलमान खान के काला हिरण शिकार केस पर बनी फिल्म 'काला हिरण' का टीज़र 20 जून को आने वाला था. मगर मेकर्स ने इसे प्रीपोन कर दिया है. अब इसका टीज़र 12 जून को आएगा. अमित जानी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. और 'उदयपुर फाइल्स' वाले भरत एस. श्रीनेत इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.

# वीर दास ने अनांउस की 'बारा नंबर' की तगड़ी कास्ट

हैप्पी पटेल से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के बाद वीर दास एक और फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं. टाइटल है 'बारा नंबर'. वीर दास ने फिल्म की कास्ट अनाउंस की है. इसमें ख़ुद वीर दास समेत जाने-माने एक्टर्स काम नज़र आएंगे. ये हैं शीबा चड्ढा, अरुणोदय सिंह, एहसास चन्ना, अतुल कुलकर्णी और नवीन कौशिक, श्रिया पिलगांवकर, पूजा सरूप, निहारिका लायरा दत्त और सुहैल नय्यर. ये फाउंड फुटेज हॉरर फिल्म है. इस तरह फिल्में हैंडहेल्ड कैमरे से शूट की जाती हैं. ताकि ये फिल्मी नहीं, बल्कि रियल लगें. 

वीडियो: मैटिनी शो: 'तेरे नाम' करने जा रहे सलमान खान को अनुराग कश्यप ने क्या सलाह दे दी थी?

Advertisement