The Lallantop

"आत्मा नहीं बेच सकता"- राजकुमार राव 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने पर बोले प्रेशर में करना पड़ा

राजकुमार राव ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि वो लोगों का सम्मान वापस हासिल कर पाएंगे.

Advertisement
post-main-image
राजकुमार राव ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए ये बातें कही हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजकुमार राव ने 22 जुलाई को स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर एक पोस्ट साझा कर युवाओं की बात सुनने, शांति बनाए रखने और बातचीत से समस्या समाधान की बात कही।
  • राजकुमार राव ने पिछले वर्ष 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने में भाग लिया था, जिससे उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसका संदर्भ एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर दिया।
  • राजकुमार ने आलोचना के जवाब में कहा कि वे अपनी आत्मा नहीं बेचते और उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह स्टूडेंट्स की बात ध्यान से सुने ताकि देश का विकास हो सके।

दिल्ली में चल रहा Student Protest अपने उफ़ान पर है. इस बीच कई फिल्म सेलिब्रिटीज़ उसके सपोर्ट में आगे आए हैं. उनमें से एक नाम Rajkummar Rao का भी है. उन्होंने स्टूडेंट्स के समर्थन में एक पोस्ट लिखा था. मगर इस दौरान एक यूजर ने उनसे मोदी है तो मुमकिन है गाने को लेकर सवाल कर दिया. जवाब में राजकुमार ने कहा कि उन पर काफी प्रेशर रहता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

22 जुलाई यानी कल राजकुमार ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपनी राय रखते हुए एक पोस्ट शेयर किया. उनके मुताबिक, यदि युवाओं की बात कोई नहीं सुन रहा तो ये पूरे समाज के लिए चेतावनी है. वो कहते हैं कि हर इंसान की आवाज़ को सम्मान, बराबरी और इज़्ज़त के साथ सुना जाना चाहिए. पर साथ ही लोगों को भी शांति बनाए रखना चाहिए. उनके मुताबिक, किसी भी पक्ष की तरफ से किया वॉयलेंस हालात को और खराब करता है. इससे समस्या का समाधान और दूर चला जाता है, जबकि हल केवल बातचीत से निकलेगा. अपने पोस्ट में राजकुमार ने सरकार से अपील की है कि वो स्टूडेंट्स की बात सुनें और उसे खुले दिल से स्वीकार करें. सिर्फ तभी देश का विकास हो पाएगा.

Advertisement

खैर, ये तो रही राजकुमार की बात. मगर ये पोस्ट उनके बयान से ज्यादा उनके एक कमेंट की वजह से वायरल हो गया है. दरअसल, पिछले साल टी-सीरीज़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डेडिकेट करते हुए एक गाना रिलीज़ किया था. गाने का नाम- 'मोदी है तो मुमकिन है'. इसमें मीत ब्रदर्स जैसे म्यूजिक कम्पोजर्स के अलावा वरुण धवन, अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और राजकुमार राव भी फीचर हुए थे. इस बात पर तब उनकी काफी आलोचना की गई. उसी बात का रेफरेंस देते हुए एक यूजर ने राजकुमार से कहा,

"मेरे मन में आपके लिए बहुत इज्जत थी. मगर आपने उसे एक प्रोपगैंडा सॉन्ग से खो दिया. मैं आपकी कोई भी फिल्म कभी मिस नहीं करता. कभी सोचा नहीं था कि आप इतनी आसानी से बिक जाएंगे. आपसे तो नई पीढ़ी के कलाकारों को लीड करने की उम्मीद की गई थी. फिर भी..."

इस कमेंट पर राजकुमार ने जवाब दिया,

Advertisement

"भाई, मैं कभी अपनी आत्मा नहीं बेच सकता. सिर्फ एक गाना ये तय नहीं करता कि मैं कौन हूं. किन बातों पर विश्वास करता हूं या मेरी आइडियोलॉजी क्या है. शायद तुम कभी उस प्रेशर को समझ नहीं पाओगे. मैं उसके लिए खड़ा होता हूं जो सही है और एक इंसान के तौर पर हमें एकजुट रखता है. जब तक मेरा ज़मीर साफ है और मैं पूरी मेहनत से काम करता हूं, तब तक बाकी किसी बात से फर्क नहीं पड़ता."

rajkummar rao
राजकुमार राव के कमेंट का स्क्रीनशॉट.

राजकुमार बताते हैं कि जो लोग उन्हें पर्सनली जानते हैं, उन्हें ये पता है कि वो कैसे इंसान हैं. फिर उन्होंने यूजर को शुभकामनाएं देते हुए कहा- "उम्मीद है कि एक दिन मैं फिर से तुम्हारी रिस्पेक्ट हासिल कर पाऊंगा." राजकुमार का ये पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है. मगर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है.

वीडियो: राजकुमार राव ने ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की तारीफ की, कहा- अंदर गुस्सा भरा था

Advertisement