The Lallantop

"इट्स डन ब्रो" - सलमान ने वांगचुक को अनशन तोड़ने कहा, लोगों ने मीम्स बना दिए!

सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाने के लिए सलमान खान अपने घर से खाना भिजवाने को भी तैयार हो गए थे.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने स्टूडेंट्स से अपील की थी कि वो अब अपने घर चले जाएँ और सरकार को दोषियों पर एक्शन लेने दें.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने छात्र प्रदर्शनों के बीच दो पोस्ट शेयर किए, जिनमें उन्होंने छात्रों के समर्थन में बात की और सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।
  • छात्र प्रदर्शनों के दौरान वांगचुक की भूख हड़ताल और उनके समर्थन के लिए सलमान खान के पोस्ट की वजह से यह घटना सामने आई, जिसमें सामाजिक और राजनीतिक तनाव शामिल हैं।
  • सलमान खान के पोस्ट के बाद वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की, और सोशल मीडिया पर उनके अपील से जुड़े कई मीम्स viral हो गए जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने।

Student Protest के बीच Salman Khan ने लगातार दो पोस्ट्स शेयर किए थे. पहले में उन्होंने छात्रों के समर्थन में बात की. वहीं दूसरे में उन्होंने Sonam Wangchuk से "Sonam, It's Done Bro" कहकर भूख हड़ताल खत्म करने की अपील कर डाली. इत्तेफाक से उनके इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया. मगर इस बहाने इंटरनेट पर सलमान की ‘इट्स डन ब्रो’ वाली अपील ने नए मीम्स को जन्म दे दिया.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा,

"देश का सबसे बड़ा बिग बॉस चल रहा हो तो होस्ट सलमान भाई ही होंगे न."

Advertisement
student protest
यूजर का कमेंट.

दूसरे ने सोनम वांगचुक की जगह 'प्रेम रतन धन पायो' से सलमान और सोनम कपूर की फ़ोटो शेयर करते हुए कहा,

"सोनम, इट्स डन ब्रो - भाई के दोहे."

salman khan
यूजर का कमेंट.

तीसरे ने कमेंट किया,

Advertisement

"सलमान भाई ने फाइनली पहली बार किसी का व्रत तुड़वा दिया."

salman khan
यूजर का कमेंट.

चौथे ने कहा,

"सोनम, इट्स डन ब्रो. तुम्हारा चैट जीपीटी ऐसा कभी नहीं लिख सकता."

salman khan
यूजर का कमेंट.

पांचवें ने एक तस्वीर शेयर की, जहां सलमान एक पोथी में 'सोनम, इट्स डन ब्रो' लिख रहे. वहीं उनके ठीक पीछे शेक्सपियर उनके इस स्टेटमेंट की नकल उतार रहे.

salman khan
यूजर का कमेंट.

छठे ने तो सलमान और महेंद्र सिंह धोनी की फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा,

"दोनों लास्ट में आते हैं और सारा क्रेडिट ले जाते हैं."

salman khan
यूजर का कमेंट.

अपने पोस्ट में सलमान ने वांगचुक से ये भी कहा था कि अगर वो चाहें तो सलमान उनके लिए घर से खाना भिजवा देंगे. इस बात पर एक यूजर ने 'प्रेम रतन धन पायो' का 'आज उनसे मिलना है हमें' गाना शेयर किया. उसमें सलमान, सोनम कपूर के कैरेक्टर से मिलने जाते हैं. इस दौरान वो बाजार से खाने का सामान खरीदते हैं. बैकग्राउंड में गाना बजता है, जिसके बोल हैं,

"थोड़ी गुजिया-उजिया लेते चलें,
थोड़ी बर्फ़ी-वर्फ़ी लेते चलें,
थोड़ी मठरी-वठरी लेते चलें, 
थोड़ी चकली-चिवड़ा लेते चलें,
कुछ तीखा-वीखा लेते चलें, 
ओ, कुछ खट्टा-मीठा लेते चलें."

कुल मिलाकर, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में ह्यूमर की भरमार हो गई है. इसमें सलमान के पोस्ट का भी बहुत बड़ा योगदान है. उनके दोनों पोस्ट सोशल मीडिया पर भयंकर ट्रेंड कर रहे हैं. रही स्टूडेंट प्रोटेस्ट की बात, तो आज केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं के बीच नए सिरे से मुलाकात हुई है.

वीडियो: क्या है सोशल मीडिया पर सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट का मतलब?

Advertisement