The Lallantop

सलमान और प्रभास के बीच होगा तगड़ा क्लैश, जनता बोली- "अब मचेगी तबाही!"

सलमान की SVC63 और प्रभास की 'स्पिरिट' अगले साल ईद के आसपास रिलीज़ होंगी.

Advertisement
post-main-image
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी. सलमान की SVC63 अगले साल की ईद पर आएगी जो 9 मार्च 2027 को है.

Salman Khan की SVC63 और Prabhas की Spirit के Clash पर पब्लिक कैसे रिएक्ट कर रही है? Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana का ओपनिंग वॉर सीक्वेंस कौन सा होगा? क्या Johnny Lever, Salman Khan और Akshay Kumar एक फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान-प्रभास के क्लैश पर लोग बोले- "अब महायुद्ध होगा"

सलमान खान ने SVC63 की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. सोशल मीडिया पर फिल्म के मुहूर्त का वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, "थोड़ा दूर की सोचना चाहिए. इसलिए मैंने ईद का अनाउंसमेंट किया है. फिक्र मत करो. समय आने पर इस वाली का भी बताएंगे. पेशेंस, थोड़ा-सा सब्र. मेरे जितना ही इंतज़ार करना पड़ेगा. बहरहाल, जो आपका हाल है, वो मेरा भी हाल है."
अब 2027 में ईद 9 मार्च को पड़ेगी. 5 मार्च को प्रभास की 'स्पिरिट' आने वाली है. यानी तगड़ा क्लैश तय है. ये वही सिचुएशन है जो 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के समय बनी थी. सिनेमाघर दुविधा में पड़ गए थे. मगर ऐन वक्त पर यश ने 'टॉक्सिक' पोस्टपोन कर दी. क्या ऐसा ही कुछ इस बार भी होगा? ये तो अगले मार्च में ही पता लगेगा. मगर सोशल मीडिया पर प्रभास और सलमान के फैन्स के बीच जंग सी छिड़ गई है.

Advertisement

एक फैन ने लिखा,

"वांगा को हल्के में ले रहे हैं. जितना सलमान की मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन होता है, उससे ज्यादा प्रभास की एवरेज फिल्म का वीकेंड कलेक्शन होता है. और भूलना मत. वांगा मास्टरमाइंड है. दुनिया देखेगी. मातृभूमि की तरह सलमान इसकी रिलीज़ भी बदल देंगे."

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

Advertisement

"अब क्लैश नहीं, महायुद्ध होगा. सलमान की पिछली फिल्में फ्लॉप रहीं. मातृभूमि के साथ काट-छांट हो गई. इस वक्त सलमान घायल शेर हैं. और घायल शेर ज्यादा ख़तरनाक होता है. प्रभास-वांगा कॉम्बो डेडली है. मगर सलमान से हिंदी बेल्ट में पंगा लेना भारी पड़ेगा."

एक यूज़र ने X पर लिखा,

"वॉन्टेड याद है ना प्रभास? तो 'दबंग', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' भी याद होगी. ये सब ईद पर आई थीं. और बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. ईद हमेशा से सलमान की रही है. अब भी वक्त है. निकल लो. वरना पैन इंडिया स्टारडम के सारे मुगालते साफ़ हो जाएंगे."

एक फैन ने X पर लिखा,

"प्रभास शाहरुख खान से तब नहीं डरे जब वो बैक टु बैक 1000 करोड़ की कमाई वाली फिल्मों के बाद डंकी लेकर आए थे. फिर सलमान तो सालों से एक हिट को तरस रहे हैं. उनसे डरने का तो सवाल ही नहीं है. प्रभास सलमान की फिल्म का भी वही हाल करेंगे, जो शाहरुख की डंकी का किया था."

# मैडोना की बायोपिक, फिल्म नहीं सीरीज़ बनेगी!

साल 2020 में ख़बर आई थी कि अमेरिकन पॉप स्टार मैडोना की बायोपिक बनेगी. मगर इसकी शूटिंग शुरू ही नहीं हो सकी. फिर साल 2023 में ख़बर आई कि ये फिल्म शेल्व हो गई है. मगर रेडार ऑनलाइन नाम के पोर्टल ने इसके रिवाइवल की ख़बर दी है. इसकी लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अब ये बायोपिक फिल्म नहीं, बल्कि सीरीज़ के तौर पर बनाई जाएगी. मैडोना इस प्रोजेक्ट के साथ एक्टिवली जुड़ी हुई हैं.

# 300 घंटे लंबी थी 'धुरंधर', मेकर्स ने कितने सीन उड़ाए?

आदित्य धर 'धुरंधर' को एक पार्ट में ही बनाना चाहते थे. मगर काफ़ी काट-छांट के बाद भी फाइनल कट सात घंटे से कम का न हो सका. तब फैसला लिया गया कि इसे दो फिल्मों में स्प्लिट करेंगे. आपको जानकर हैरानी होगी, कि फिल्म का टोटल शूट तकरीबन 300 घंटे का था. उसमें से सात घंटे का फाइनल फुटेज दो फिल्मों में जनता ने देखा. इस बारे में फिल्म में काम कर चुके विक्रम भांबरी और रजत अरोड़ा ने इंडियन एक्सप्रेस से चर्चा में बताया कि 300 घंटे के फुटेज को पहले 17 घंटे और फिर 7 घंटे तक घटाया गया. इस छंटनी में इन दोनों एक्टर्स के सोलो सीन समेत कई सीन कट गए. यानी लगभग 293 घंटे का अनसीन 'धुरंधर' फुटेज अब भी मेकर्स के पास है.

# कॉमेडी फिल्म में फिर साथ आएंगे अक्षय और सलमान!

अरसा बाद जॉनी लीवर बड़े पर्दे पर नज़र आंएगे. और वो भी कैमियो या सपोर्टिंग रोल में नहीं, बल्कि लीड रोल में. पिंकविला के मुताबिक फरहाद सामजी एक कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं. जॉनी लीवर इसमें आम आदमी का रोल करेंगे. इसमें कुछ बड़े एक्टर्स के कैमियो की ख़बर है. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया, 

"मेकर्स मल्टीपल स्टार्स के कैमियो प्लान कर रहे हैं. इनमें सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम भी शामिल हैं. कुछ और बड़े एक्टर्स भी इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नज़र आएंगे."

हालांकि अभी इस फिल्म के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. 

# राम-रावण नहीं, रावण-कुबेर युद्ध से शुरू होगी 'रामायण'!

नितेश तिवारी की 'रामायण' में राम-रावण युद्ध के साथ और भी कई युद्ध दिखाए जाएंगे. और इनमें सबसे कम प्रचलित है कुबेर और रावण का युद्ध. मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि 'रामायण' की शुरुआत इसी युद्ध के सीन से होगी. वाल्मीकि रामायण के अनुसार कुबेर और रावण सौतेले भाई थे. लंका और पुष्पक विमान, दोनों ही पहले कुबेर के थे. बाद में रावण ने कुबेर से ये दोनों चीज़ें हथिया लीं. हनुमान जयंती पर 'रामायण' का जो टीज़र रिलीज़ हुआ था, उसमें रावण का बैक शॉट है. वो पुष्पक विमान की तरफ़ जाता नज़र आ रहा है. और महल की दीवारें टूटी हुई हैं. मुमकिन है कि ये सीन इसी युद्ध के बाद का हो.

# 25 जून को रिलीज़ होगी राम चरण की 'पेद्दी'!

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' की नई रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. तेलुगु सिनेमा के मुताबिक 'पेद्दी' 25 जून को आएगी. मेकर्स जल्द ही ऑफिशियल अनाउसमेंट करेंगे. पहले घोषणा की गई थी, कि ये फिल्म 30 अप्रैल को आएगी. मगर अधूरे शूट की वजह से इसे पोस्टपोन करना पड़ा. इसमें जान्हवी कपूर फीमेल लीड हैं. शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी ज़रूरी किरदारों में हैं. बुची बाबू साना इसके डायरेक्टर हैं.

वीडियो: SVC63 में सलमान का डबल रोल! हीरो के साथ विलेन भी बनेंगे?

Advertisement